बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल कई बार अपने फैशन गेम से लोगों को हैरान कर चुकी हैं। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की धारीदार साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने ब्लैक ब्लाउज और एक चोकर से स्टाइल किया था।
ये बात सभी जानते हैं कि, करीना कपूर फैशनिस्टा हैं। एक इवेंट के दौरान अभिनेत्री ने ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक टॉप स्टाइल ब्लाउज कैरी किया था। उनका स्टनिंग लुक छा गया था।
शिल्पा शेट्टी इस ब्लैक एंड व्हाइट कलर की रफल साड़ी में लाजवाब लग रही थीं। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और हाफ बंधे बाल में वह अपनी अदायगी से अपने लुक में चार-चांद लगा रही थीं।
दीया मिर्जा के पास साड़ियों का सुंदर कलेक्शन है। एल्बो-लेंथ ब्लाउज़ के साथ ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप वाली साड़ी पहने दीया बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। खुले बालों और हल्के मेकअप में वह सुंदर लग रही थीं।
ब्लैक एंड व्हाइट कलर की साड़ी में करिश्मा की खूबसूरती देखने लायक थी। साड़ी के बॉर्डर पर भारी कढ़ाई थी। उन्होंने एक वेलवेट के ब्लाउज के साथ इसे पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को एलिगेंट बनाया था।
डिजाइनर जोड़ी अब्राहम और ठाकोर के लिए शोस्टॉपर बनने के लिए अथिया शेट्टी ने छोटे-छोटे फ्रिल वर्क वाली ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप्ड साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विद्या बालन अपने एथनिक लुक की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक बार उन्होंने ब्लैक, व्हाइट, ग्रे और रेड कलर की ब्लाउज के साथ ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी पहनी थी, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं।
सबसे खूबसूरत महिला का खिताब जीतने वाली ऐश्वर्या राय भी ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी में अपना ग्लैमर बिखेर चुकी हैं। अभिनेत्री ने रेड लिपस्टिक और ब्लैक ब्लाउज के साथ खुले बालों से अपना लुक कंप्लीट किया था।