ऐसी कई दुल्हनें हैं, जो अपनी शादी में पारिवारिक स्पर्श को जोड़कर इसे खास बनाने का मौका नहीं गंवाती हैं। आइए आपको ऐसी दुल्हनों से मिलवाते हैं।
दुल्हन त्रिपत कांग ने अपनी शादी में एक गुलाबी लहंगा पहना था। उन्होंने अपने लुक को अपनी दादी की ज्वेलरी सेट से कंप्लीट किया था, जो उनके ससुर ने उन्हें गिफ्ट किया था।
दुल्हन देविका नारायण ने अपने प्रेमी जोसेफ राधिक से साल 2017 में शादी की थी। उनकी शादी इसलिए खास थी, क्योंकि उन्होंने अपनी दादी की बालियां और परदादी का हार पहना था।
दुल्हन मेघा ने वर्ष 2020 में लॉकडाउन में शादी की थी। अपनी शादी में मेघा ने अपनी मां की पीली रेशमी साड़ी और उनका हार पहना था।
दुल्हन चैताली ने अपनी शादी में अपनी मां की एक खूबसूरत पिंक साड़ी पहनी थी, जिसे उनकी मां ने मीना बाजार से खरीदा था। यही नहीं, उन्होंने अपने लुक को अपनी नानी के खूबसूरत हार से कंप्लीट किया था।
तारिनी मनचंदानी ने अपनी शादी में लाल रंग की शिफॉन साड़ी पहनी थी, जिस पर उनकी नानी की साड़ी का बॉर्डर था। इसके साथ उन्होंने अपनी नानी का हार, मांग टीका और अपनी मां की बालियां पहनी थीं।
साल 2017 में नीना ने अपनी आनंद-कारज शादी में खुद के द्वारा डिजाइन किया हुआ मोतियों से जड़ा गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। हालांकि, उन्हें विरासत में मिली नथ ने उनके लुक आकर्षक बना दिया था।
फैशन डिजाइनर तिशा सक्सेना ने अपनी शादी में लाल रंग का एक खूबसूरत लहंगा पहना था। हालांकि उनके वेडिंग लुक की खास बात यह थी कि, उन्होंने अपनी परदादी का पासा बहुत ही शानदार अंदाज में पहना हुआ था।