आमतौर पर लोग एक ही शादी करते हैं। लेकिन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए शादी के नंबर्स मायने ही नहीं रखते हैं। ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि उससे भी ज्यादा शादियां की हैं।
सिंगर व एक्टर किशोर कुमार ने चार शादियां की थीं। इनकी पहली शादी रूमा गुहा से हुई। एक बेटे का जन्म के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस मधुबाला से शादी कर ली थी।
1969 में मधुबाला की मौत के बाद किशोर ने एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी कर ली थी। ये शादी भी कम समय तक ही चली थी। आखिर में इन्होंने एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर से शादी की। इनके दो बेटे अमित और सुमित हैं।
प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर भी दो बार तलाक ले चुके हैं। इनकी पहली पत्नी इनके बचपन की दोस्त थीं। दूसरी शादी उन्होंने टीवी प्रोड्यूसर से की थी। इन्होंने एक्ट्रेस विद्या बालन से तीसरी शादी की है।
एक्टर संजय दत्त की पहली शादी 1987 में एक्ट्रेस रिचा शर्मा से हुई। 1996 में रिचा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके बाद 1998 में इन्होंने रिया पिल्लई से शादी की। 7 साल साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए।
इसके बाद 2008 में इन्होंने मान्यता दत्त से शादी कर ली, जो आज भी फल-फूल रही है। मान्यता और संजय के दो बच्चे शहरान और इकरा दत्त हैं।
कॉमेडी किंग महमूद अली के बेटे सिंगर और कंपोजर लकी अली की पहली पत्नी का नाम मेघन जेन मकक्लियरी था। लकी ने दूसरी शादी इनाया से की। इनाया और लकी के भी दो बच्चे हुए।
इनाया से तलाक के बाद लकी ने साल 2010 में 52 साल की उम्र में ब्रिटिश की ब्यूटी क्वीन केट एलिजाबेथ से शादी की। दोनों का एक बेटा डैनी मकसूद अली है।
प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने भी तीन शादियां की हैं। इनकी पहली शादी फिल्म एडिटर रेनू सलूजा से 70 के दशक में हुई थी। इसके बाद इनकी दूसरी शादी शबनम सुखदेव से हुई।
शबनम से अलग होने के बाद इनकी तीसरी शादी 1990 में फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा से हुई। अब दोनों फिलहाल साथ हैं। इनके दो बच्चे जूनी चोपड़ा और अग्नि देव चोपड़ा हैं।
एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने पहली शादी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की थी। ये शादी सिर्फ 10 महीने टिकी थी। इसके बाद 2012 में टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की, लेकिन साल 2014 में दोनों अलग हो गए थे।
इसके बाद अब 30 अप्रैल 2016 को करण ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी रचाई। मौजूदा समय में दोनों खुशनुमा लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।
एक्टर कमल हासन ने पहली शादी क्लासिकल डांसर वाणी गणपति से 1978 में की। दस साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद कमल हासन ने 1988 में एक्ट्रेस सारिका से दूसरी शादी की। इनसे इनको दो बच्चियां हुईं।
सारिका से अलग होने के बाद वह एक्ट्रेस गौतमी के साथ रहने लगे। कहा जाता है कि, इनसे भी कमल हासन का रिश्ता टूट गया है।
दिवंगत एक्टर विनोद मेहरा ने भी तीन शादियां की थीं। इनकी पहली शादी मीना ब्रोका के साथ हुई थी। ये शादी लंबे समय तक न टिक सकी। इसके बाद इनके अफेयर की चर्चा एक्ट्रेस रेखा के साथ भी काफी समय तक रही।
इनकी दूसरी शादी बिंदिया गोस्वामी के साथ हो गई। कुछ महीनों में ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 1988 में इन्होंने तीसरी शादी किरण से की। किरण ने इनका अंतिम समय तक साथ दिया था।
शाहिद कपूर की मां एक्ट्रेस नीलिमा अजीमा ने भी तीन शादियां की हैं। इनकी पहली शादी एक्टर पंकज कपूर से हुई। इन्हीं के बेटे शाहिद हैं। साल 1984 में इनका पंकज कपूर से तलाक हो गया था।
इसके बाद इन्होंने एक्टर राजेश खट्टर से शादी की। राजेश के साथ इनको एक बेटा और एक बेटी है। 2001 में इनका भी तलाक हो गया। इसके बाद 2004 में इनकी शादी उस्ताद राजा अली खान से हुई। हालांकि, अब वह अकेली हैं।
एक्टर कबीर बेदी ने कुछ साल पहले परवीन दुसांज से चौथी शादी की थी। इनकी पहली शादी ओडिसी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई। इनसे इनको दो बच्चे हैं।
इसके बाद इन्होंने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसान हम्फ्रीस से दूसरी शादी की थी। सुसान से अलग होने के बाद इनकी तीसरी शादी टेलीविजन प्रेजेंटर निक्की से हुई थी।
सिंगर अदनान सामी ने पहली शादी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से की थी। इसके बाद इन्होंने दुबई की लड़की सबाह गलदारी से दूसरी शादी की। इनसे तलाक के बाद अदनान ने जर्मन लड़की रोया फरयाबी से शादी की है।