कुशाल टंडन और गौहर खान की जोड़ी 'बिग बॉस 7' में खूब जमी थी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के प्यार में भी पड़ गए थे। शो के बाद दोनों डेट कर रहे थे, लेकिन तभी इनके ब्रेकअप की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था।
इस विवादित कपल को आपने 'बिग बॉस 13' में देखा होगा। दोनों साथ में 'नच बलिये' में बतौर एक्स कपल भी नजर आये थे। इस दौरान इनकी लड़ाईयां काफी चर्चा में रही थीं। हालांकि, ये बाद में अलग हो गए थे।
'बिग बॉस' में एक-दूसरे से मिले करिश्मा तन्ना और मॉडल उपेन पटेल ने साथ 'नच बलिये' में बतौर पार्टनर भी भाग लिया था। इसके बाद दोनों रियलिटी शो 'लव स्कूल' को होस्ट किया था। हालांकि, बाद में ये अलग हो गए।
वीणा मलिक 'बिग बॉस' सीजन 4 की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट थीं। शो के दौरान वह अमीषा पटेल के भाई और बॉलीवुड एक्टर अश्मित पटेल के करीब आ गई थीं। बाद में वीणा और अश्मित का ब्रेकअप हो गया था।
राहुल महाजन की मुलाकात डिंपी गांगुली से एक रियलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएगा' के दौरान हुई थी। शो के फिनाले के दिन दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि, दानों कुछ ही समय में अलग हो गए थे।
टीवी एक्टर गौतम गुलाटी और फैशन डिज़ाइनर डायंड्रा सोरेस 'बिग बॉस 8' के घर में नजर आये थे। गौतम ने शो में डायंड्रा से अपने प्यार का इजहार किया था। हालांकि, शो के बाद वह अलग हो गए थे।
राकेश बापट और शमिता शेट्टी को 'बिग बॉस ओटीटी' में एक-दूसरे से प्यार हुआ था। इसके बाद दोनों 'बिग बॉस 15' में भी साथ दिखे थे। शो के बाद भी दोनों साथ थे, लेकिन करीब 6 महीने बाद ही वह अलग हो गए।