एवरग्रीन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर अपने जमाने में फैशन ट्रेंड सेट करने के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने साल 1967 में आई फिल्म 'एन इवनिंग इन पेरिस' में ब्लू बिकिनी पहनकर सबको चौंका दिया था।
शाहरुख खान के साथ 'रब ने बना दी जोड़ी' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' में ब्लैक बिकिनी में अपना हॉट अवतार दिखाया था।
आज के जमाने की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से ही ये साबित कर दिया था कि हॉटनेस व ग्लैमर के मामले में वह किसी से कम नहीं हैं। मूवी में वह येलो बिकिनी में नजर आई थीं
कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहीं करीना कपूर फैशन के मामले में बहुत आगे हैं। 'टशन' फिल्म में ग्रीन बिकिनी पहनकर जब बेबो पानी में उतरीं, तो देखने वालों के पसीने छूट गए थे।
बिपाशा बसु अपने तीखे नैन-नक्श और ग्लैमरस अवतार के लिए फेमस हैं। फिल्म 'धूम 2' में रेड फ्लेयर्ड बिकिनी पहन बिपाशा ने ग्लैमरस का बार काफी हाई कर दिया था।
बॉलीवुड में कम ही फिल्मों में नजर आईं इलियाना भी फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं। फिल्म 'मैं तेरा हीरो' के एक गाने में एक्ट्रेस पिंक बिकिनी व नियॉन श्रग के साथ मैचिंग शॉर्ट्स में नजर आई थीं।
अपने क्यूट लुक्स की वजह से पसंद की जाने वाली जैकलीन फर्नांडिस 'मर्डर 2' फिल्म में एक क्वर्की आउटफिट में दिखाई दी थीं। उन्होंने जेब्रा प्रिंटेड बिकिनी के साथ व्हाइट शर्ट- डेनिम शॉर्ट्स कैरी किए थे।
अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत बोल्डनेस के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं। 'रास्कल्स' फिल्म में जब वह व्हाइट बिकिनी में नजर आईं, तो देखने वालों की धड़कनें तेज हो गई थीं।
कैटरीना कैफ एक रियल फैशन डीवा हैं, जो जिस आउटफिट को पहनती हैं, उसमें छा जाती हैं। फिल्म 'बार बार देखो' में एक्ट्रेस ने एक नियॉन पिंक कलर की बिकिनी पहनी थी, जिसमें वह सुपर हॉट लग रही थीं।
प्रियंका चोपड़ा की ड्रेसिंग सेंस भी काफी लाजवाब है, जिसके लिए वह काफी सुर्खियां भी बटोरती हैं। 'दोस्ताना' फिल्म में जब वह गोल्डन बिकिनी में नजर आईं, तो देखने वाले उन्हें बस देखते ही रह गए थे।
श्रद्धा कपूर अपने क्यूट लुक्स और शानदार अदायगी के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, बोल्डनेस के मामले में भी वह किसी से कम नहीं हैं। अपनी सुपरहिट फिल्म 'बागी' के एक सीन में वह सी ग्रीन बिकिनी में नजर आई थीं
सोनम कपूर फैशन आइकन हैं और उनका ड्रेसिंग सेंस अक्सर सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहता है। अपनी फिल्म 'बेवकूफियां' में वह अनोखे स्विमसूट में दिखाई दी थीं।
अपने लेटेस्ट सॉन्ग 'बेशरम रंग' को लेकर सुर्खियों में छाईं दीपिका ने इस गाने में कई तरह की मोनोकिनी-बिकिनी पहनी है, जिनमें से एक यह हॉल्टर नेक सनशाइन मोनोकिनी है, जिसमें वह बेहद बोल्ड लग रही हैं।