सनी लियोनी भले ही अपने हॉट लुक के लिए चर्चाओं में रहती हैं, लेकिन वह ट्रेडिशनल लुक में भी कहर ढाती हैं। बेल्ट वाली इस बेज कलर की साड़ी में सनी की खूबसूरती देखने लायक है।
सनी लियोनी ने इस ब्लैक कलर की साड़ी को ब्लैक एंड व्हाइट बेल्ट और एक स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पेयर किया था। पॉनीटेल, एक बड़ी रिंग और ग्लैम मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था।
सनी को अपने लुक में चार्म लाने की जरूरत नहीं होती है। वह कुछ भी पहनती हैं, वो उन पर खिलता है। वह पिंक कलर के इस अनारकली सूट में लाजवाब लग रही हैं। उन्होंने झुमकों और खुले बालों से खुद को निखारा है।
लाइट पिंक कलर के इस लहंगे में सनी लियोनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को एक पोटली बैग के साथ कंप्लीट किया था। खुले बाल, रेड इयररिंग्स और रेड लिप्स ने उनके लुक में चार-चांद लगाया था।
सनी लियोनी ने ग्रीन कलर की इस साटिन साड़ी में अपना भरपूर ग्लैमर बिखेरा था। उन्होंने मैचिंग कलर के एंबैलिश्ड ब्लाउज के साथ इसे पेयर किया था। रेड लिप्स और खुले बालों में वह बेहद स्टनिंग लग रही थीं।
पेस्टल ब्लू लहंगे और पिंक दुपट्टे में सनी बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने मिरर वर्क वाले लहंगे के साथ फूलों की कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना था और मैचिंग चोकर व इयररिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था।
ईद 2022 के मौके पर सनी लियोनी पेस्टल ग्रीन कलर के अनारकली सूट में बेहद आकर्षक लग रही थीं। उन्होंने अपने सूट को लैवेंडर दुपट्टे से पेयर किया था और चांदबालियों, मिनिमल मेकअप व खुले बालों से निखारा था।
सनी लियोनी होली 2021 में ब्लू कलर का सुंदर सूट पहना था, जिसे उन्होंने पलाजो और ब्लू-व्हाइट दुपट्टे से पेयर किया था। स्टेटमेंट इयररिंग्स और खुले बालों में वह हमेशा की तरह लाजवाब लग रही थीं।