25 नवंबर 1978 को जन्मी कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत के स्टारडम का सफ़र काफी उतार-चढ़ावों से भरा रहा है। अपनी एंटरटेनिंग हरकतों से सबका दिल जीतने तक, उन्होंने अपने करियर में सब कुछ किया है।
बहुत कम लोग जानते होंगे कि राखी सावंत का असली नाम नीरू सावंत है। इस स्टनिंग एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेने से पहले अपना रियल नाम बदल दिया था।
राखी सावंत अपनी मां जया भेड़ा और उनके एक्स हसबैंड की बेटी हैं। एक्स-हसबैंड से अपने तलाक के बाद जया ने आनंद सावंत के साथ शादी कर ली थी। राखी के दो भाई-बहन राकेश सावंत और उषा सावंत भी हैं।
साल 2006 में पॉपुलर मीका सिंह ने अपनी बर्थडे पार्टी में सबके सामने जबरदस्ती राखी को किस कर लिया था। जिसके बाद रिपोर्ट के मुताबिक, राखी ने मीका के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था।
‘बॉलीवुड बबल’ के साथ एक इंटरव्यू में राखी ने अपनी फैमिली के बारे में कई निजी चीजों का खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी मां ने उन्हें मरने का श्राप दिया था।
राखी सावंत ने बिजनेसमैन अनिल अंबानी और एक्ट्रेस टीना मुनीम की शादी में बतौर वेट्रेस काम किया था।
राखी सावंत ने खुलासा किया था कि, कैसे वो अपनी फैमिली के साथ मुंबई के चॉल में रहा करती थीं। उन्होंने कहा था, “चॉल सिस्टम में पेरेंट्स खेलने के लिए अपनी लड़की को बाहर नहीं जाने देते थे।''
राखी सावंत ने साल 2014 में अपनी एक राजनैतिक पार्टी बनाई थी, जिसका नाम ‘राष्ट्रीय आम पार्टी’ है। एक्ट्रेस ने साल 2014 के लोकसभा चुनावों में हिस्सा लिया था, लेकिन उन्हें कुल 15 वोट मिले थे।
जुलाई 2016 में एक पंजाब के वकील नरिंदर अदिया ने राखी सावंत की ऋषि वाल्मीकि के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। एक्ट्रेस ने वाल्मीकि को एक ‘खूनी’ कहा था।
राखी सावंत की लव लाइफ हमेशा मसालेदार रही है, क्योंकि उन्होंने अब तक चार आदमियों को डेट किया है और उन चारों के साथ एक्ट्रेस के विवादस्पद किस्से रहे हैं।
अभिषेक अवस्थी और राखी सावंत तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। एक्स-कपल ने डांस रियलिटी शोज ‘जरा नचके दिखा’ और ‘नच बलिए 3’ में हिस्सा लिया था। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थीं।
इलेश पारुजनवाला, राखी सावंत के शो ‘राखी का स्वयंवर’ के विजेता थे। राखी ने अपने फैंस से वादा किया था कि वो शो के विनर के साथ शादी के बंधन में बंधेगीं, लेकिन उन्होंने बाद में सगाई तोड़ ली थी।
राखी सावंत मैन ऑफ़ कंट्रोवर्सीज कहे जाने वाले दीपक कलाल की 31 दिसंबर 2018 में लॉस एंजिलिस में शादी होने वाली थी, लेकिन दोनों ने बिना वजह बताए अपनी शादी तोड़ दी थी।
सभी लिंक-अप और कथित रिलेशनशिप के बाद राखी सावंत ने मुंबई के JW मैरियट में अपने प्रेमी रितेश के साथ अपने करीबी दोस्तों और फैमिली की मौजूदगी में शादी कर ली थी, लेकिन दोनों बाद में अलग हो गए थे।