मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपनी शादी में लाल रंग की बंधनी प्रिंटेड साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना मुनीम ने धीरूभाई अंबानी के दूसरे बेटे अनिल अंबानी के साथ शादी की है। अपनी शादी के लिए टीना अंबानी ने लाल और सुनहरे रंग की बंधनी सिल्क साड़ी पहनी थी।
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल से शादी की है। ईशा ने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन में से एक खूबसूरत सा ऑफ-व्हाइट और शैंपेन कलर का लहंगा चोली पहना था।
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता से शादी की है। अपनी शादी के दिन श्लोका ने अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से जटिल कढ़ाई वाले डिजाइनों में से लाल लहंगा पहना था।
टीना अंबानी और अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी अपने 'जीवन के प्यार' कृशा शाह के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। अनामिका खन्ना के कलेक्शन में कृशा बेहद खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं।
मुकेश अंबानी की भांजी में इशिता सालगांवकर अपनी शादी में ज़री और मोतियों से सजा गुलाबी रंग का लहंगा चोली पहना था।