आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की इंगेजमेंट सेरेमनी काफी धूमधाम से हुई थी। इस मौके पर श्लोका ने सब्यसाची का बेबी पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिस पर येलो फूलों की कढ़ाई की गई थी।
श्लोका ने अपने लुक को डायमंड ज्वेलरी से कंप्लीट किया था और स्मोकी आईशैडो के साथ अपना मेकअप मिनिमल रखा था। वहीं, मैरून बंधगला कुर्ते और व्हाइट पायजामे में आकाश भी काफी हैंडसम लग रहे थे।
गुजराती परिवार से ताल्लुक रखने के चलते कपल की गुजराती स्टाइल इंगेजमेंट भी हुई थी। इस दौरान श्लोका गोल्डन कलर के लहंगे में कमाल की लग रही थीं। वहीं, पिंक शेरवानी में आकाश भी खूब जच रहे थे।
श्लोका अंबानी ने अपनी मेहंदी सेरेमनी के मौके पर कलरफुल लहंगा पहना था, जो डिजाइनर जोड़ी अबु जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से थी। डायमंड की ज्वेलरी ने उनके निखार को और बढ़ा दिया था।
आकाश और श्लोका की संगीत सेरेमनी ‘एंटीलिया’ में हुई थी। इस दौरान श्लोका मेहता सब्यसाची के पेस्टल पिंक कलर के लहंगे में बेहद सुंदर लग रही थीं। वहीं, ब्लू कलर की शेरवानी में आकाश हैंडसम लग रहे थे।
स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए श्लोका मेहता ने अपनी ड्रेस को चेंज करते हुए ऑफ-शॉल्डर ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने अनकट ज्वेलरी कैरी की थी। वहीं, रेड आउटफिट में आकाश भी काफी हैंडसम लग रहे थे।
आकाश और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता ने 9 मार्च 2019 को शादी की थी। उनकी शादी उस साल की सबसे भव्य शादी थी।
श्लोका अंबानी ने डिज़ाइनर अबू जानी-संदीप खोसला का एक सुंदर लहंगा पहना था। इस रेड लहंगे को उन्होंने लॉन्ग हैवी ग्रीन स्टोन के नेकलेस, हाथों में लाल चूड़ा, कान में इयररिंग्स, और माथापट्टी के साथ पहना था।
वहीं, आकाश अंबानी ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसे उन्होंने ग्रीन मोतियों की माला के साथ पेयर किया था। इसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे।
आमतौर पर दुल्हनों की ब्राइडल एंट्री फूलों की चादर के नीचे होती है, लेकिन श्लोका मेहता ने मोर स्टाइल सवारी पर रानी की तरह ब्राइडल एंट्री की थी, जिसने लोगों का दिल चुरा लिया था।
शादी के बाद आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की गई थी, जिसमें कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की थी। इस दौरान आकाश ब्लैक कलर के आउटफिट में खूब जच रहे थे।
अपनी रिसेप्शन पार्टी में श्लोका ने स्टोन और भारी क्रिस्टल वाला गोल्डन लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन की ज्वेलरी और अपना मंगलसूत्र फ्लॉन्ट किया था। खुले बालों में वह अप्सरा लग रही थीं।
आकाश और श्लोका की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में मरून 5 ने लाइव परफॉर्मेंस दिया था। इस दौरान पेस्टल कलर के आउटफिट में श्लोका बेहद प्यारी लग रही थीं। वहीं, उनके लविंग हसबैंड आकाश ने टक्सीडो पहना था।
आज यानी 9 मार्च 2022 को कपल की शादी को तीन साल हो गए हैं और अब वे एक बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी के माता-पिता बन चुके हैं।