बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने अपनी पहली पत्नी अधुना भबानी से तलाक के बाद एक्ट्रेस व मॉडल शिबानी दांडेकर को कुछ दिनों तक डेट करने के बाद 19 फरवरी 2022 को एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी रचाई थी।
कपल ने मुंबई की भागदौड़ से दूर खंडाला में स्थित अपने फार्महाउस पर अपने करीबी दोस्त और परिवार की मौजूदगी में शादी की थी।
कपल की वेडिंग फेस्टिविटीज मेहंदी सेरेमनी के साथ 17 फरवरी 2022 से शुरू हुई थीं।
शिबानी ने अपनी मेहंदी पर कलरफुल टॉप के साथ मैचिंग शरारा पहना था, जिसके साथ उन्होंने फूलों की ज्वेलरी कैरी की थी।
लाइट मेकअप और खुले बालों में वह एक बिंदास दुल्हन लग रही थीं। वहीं, उनके दूल्हे राजा फरहान अख्तर कैजुअल लुक में अच्छे लग रहे थे।
दोस्तों के साथ मस्ती करने से लेकर अपनी सासू मां शबाना आजमी संग खास बंधन साझा करने तक शिबानी ने अपनी मेहंदी में खूब मस्ती की थी।
शिबानी के फरहान अख्तर के हाथों में मेहंदी लगाने से लेकर डांस करने तक, शिबानी और फरहान की मस्ती भरी मेहंदी की शाम की झलकियां उनके खुशहाल वेडिंग मोमेंट्स को दिखाती हैं।
एक फोटो में फरहान को अपनी लेडीलव के माथे पर किस करते हुए भी देखा जा सकता है।
आगे की स्लाइड्स में देखें मेहंदी की और तस्वीरें।
19 फरवरी 2022 को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी में मन्नतें भी पढ़ी थीं, जो उन्होंने खुद लिखी थीं।
शादी में शिबानी लाल रंग की ड्रेस और लंबे लाल घूंघट के साथ बिल्कुल अप्सरा लग रही थीं।
उन्होंने स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं, ब्लैक टक्सीडो में फरहान हैंडसम लग रहे थे।
कपल ने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ खूब मस्ती की थी। आगे की स्लाइड्स में देखें शादी की और तस्वीरें।