दस साल तक डेटिंग करने के बाद टीवी एक्टर करण वी ग्रोवर ने पॉपी जब्बल के साथ 31 मई 2022 को शादी रचाई थी। ये एक इंटीमेट वेडिंग थी, जिसमें उनके खास दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे।
'वो रहने वाली महलों की', 'बहू हमारी रजनीकांत' जैसे डेली सोप में नजर आ चुके करण और पॉपी की पहली मुलाकात एक कार पार्किंग में हुई थी। जल्द ही दोनों ने डेटिंग शुरु कर दी थी। अब वह पति-पत्नी हैं।
करण के प्री-वेडिंग फंक्शन की बेहद कम तस्वीरें ही सामने आई हैं। मेहंदी की एक तस्वीर में उनकी पूरी फैमिली एंजॉय करती दिख रही है।
वहीं, कॉकटेल पार्टी में करण अपने दोस्तों के साथ मस्ती के मूड में देखे जा सकते हैं।
करण की वेडिंग की खास बात ये थी कि, इन्होंने हिमाचल प्रदेश के शिमला में प्रकृति के करीब शादी की थी। अपनी शादी में करण आइवरी कलर की शेरवानी और गुलाबी पगड़ी पहने हुए थे।
वहीं, उनकी दुल्हन पॉपी एक सफेद लहंगे में सबसे सुंदर लग रही थीं, जिसे उन्होंने बिना आस्तीन की चोली और सिर पर टिके हुए दुपट्टे के साथ जोड़ा था। यहां देखें तस्वीरें...
रिसेप्शन में दुल्हन पॉपी ने बेबी पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। उन्होंने एक अनोखे गोल्ड चोकर, मैचिंग इयररिंग्स और बेबी पिंक चूड़ा के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था।
उन्होंने न्यूड मेकअप का विकल्प चुना था, जिसमें वह लुभावनी लग रही थीं। दूसरी ओर करण ने ग्रे कलर के टक्सीडो के साथ बेबी पिंक बो टाई और मैचिंग पॉकेट स्क्वायर पहना था। यहां देखें तस्वीरें।
रिसेप्शन में कपल ने दो ड्रेस पहनी थी। एक फोटो में करण को क्रीम और लाल रंग की शेरवानी में देखा गया। वहीं, पॉपी लाल रंग की सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
शादी के बाद दोनों स्वर्ण मंदिर गए थे। करण नीले रंग के कुर्ते और सफेद पायजामे में बेहद हैंडसम लग रहे थे और उनकी पत्नी पॉपी ने सफेद-धागे के वर्क की कढ़ाई के साथ अपने पिंक सूट से सभी का दिल चुरा लिया था।