अथिया ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीषा मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ब्लू साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
अथिया शेट्टी ने अनुष्का रंजन और आदित्य सील की शादी समारोह में ये गुलाबी रेशमी लहंगा पहना था। अपने लुक मिनिमल रखते हुए उन्होंने स्टेटमेंट इयररिंग्स और एक छोटी बिंदी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।
स्काई ब्लू लहंगे में अथिया काफी खूबसूरत लग रही हैं। मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने गोल्डन ज्वेलरी कैरी करते हुए अपने लुक को कंप्लीट किया है।
अथिया ने एक खूबसूरत फ्लोरल पिंक लहंगा पहना हुआ है, जिसे उन्होंने खुले बालों और मिनिमल मेकअप लुक के साथ कंप्लीट किया है।
अथिया शेट्टी का ये व्हाइट लहंगा किसी भी ब्राइडल की खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए बेस्ट है। इस लहंगे में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
अथिया ने डिजाइनर तरूण ताहिलियानी के कलेक्शन से व्हाइट साड़ी को चुना था, जिसमें पल्लू पर गोल्डन बॉर्डर बना था। वहीं इस साड़ी का अट्रैक्शन हैवी एंब्रायडरी वाला ब्लाउज है।
अथिया का ये खूबसूरत रेड लहंगा फेमस डिजाइनर अनिता डोंगरे ने डिजाइन किया है। इस लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने बेहद कम ज्वेलरी कैरी की है।
पर्पल और व्हाइट लहंगे का ये कलर कॉम्बिनेशन बेहद यूनिक है, जिसमें एक्ट्रेस का लुक खिल कर बाहर आ रहा है।