इस्लामिक शादी में ये दुल्हन लगी राजकुमारी, हैवी लहंगे और डायमंड नेकपीस ने लगाए चार-चांद

इस्लामिक शादी में इस दुल्हन ने हर एक फंक्शन के लिए शाही दिखने वाले भारी गहनों और कपड़ों को चुना था। आइए आपको दिखाते हैं एक भव्य शाही इस्लामी शादी की कुछ झलकियां।

img

By Kanika Singh Last Updated:

इस्लामिक शादी में ये दुल्हन लगी राजकुमारी, हैवी लहंगे और डायमंड नेकपीस ने लगाए चार-चांद

किसी भी लड़की के लिए शादी का दिन उसकी जिंदगी का सबसे खास दिन होता है। ये उसके नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक होता है। शादी सिर्फ एक दिन की नहीं होती, बल्कि इसमें हल्दी, मेहंदी, संगीत और रिसेप्शन जैसे कई फंक्शन होते हैं। लेकिन, विभिन्न संस्कृतियों में अलग-अलग परंपराएं होती हैं, जिसमें कुछ दूसरे समारोह भी होते हैं। जैसे पारंपरिक इस्लामिक शादी 'मिलाद' से शुरू होती है, फिर हल्दी, मेहंदी, संगीत, बारात, निकाह और अन्त में 'वलीमा।' हालांकि, शादियों में जितने ज्यादा इवेंट्स होते हैं, आउटफिट चुनने में भी उतनी ही मुश्किल होती है।

islamic bride

शादी का मतलब हंसी, खुशी, प्यार और खूब सारी मस्ती होती है। यह हर लड़की के जीवन का एक बड़ा कदम होता है और इसीलिए वे अपने इस खास मौके पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। दुल्हन के लिए यह चुनना बहुत बड़ा काम है कि, उसे क्या पहनना है, कौन-सा डिज़ाइनर चुनना है, उसका हेयरस्टाइल, मेकओवर और पूरा गेटअप कैसा होना चाहिए! लेकिन, इस पाकिस्तानी दुल्हन ने अपनी शादी के हर फंक्शन में अपने फैशन गेम को बेस्ट रखा था।

muslim bride

पाकिस्तानी दुल्हन मरियम सेठी ने अपनी परंपरा, संस्कृति और अनोखे फैशन सेंस को ध्यान में रखते हुए अपने पहनावे को चुना था। वे अपने सपनों के राजकुमार ताहा ख्वाजा से निकाह करने के लिए पूरी तरह तैयार थीं। वे अपनी शादी में किसी शाही राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने अपनी शादी के अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए कई सारे रंगों के कपड़ों का चुनाव किया था, जिनमें वे बला-सी खूबसूरत लग रही थीं।

'मिलाद' यानी पहला दिन

muslim couple

'मिलाद' इस्लामिक शादी का पहला दिन होता है। इस दिन दोनों परिवारों की महिलाएं कई उपहारों को लेकर अपना आशीर्वाद और प्यार देने के लिए एक साथ आती हैं। इस्लामिक शादी में जहां ज्यादातर दुल्हनें 'मिलाद' में अपने लिए सफेद रंगों को चुनती हैं, वहीं मरियम ने आइवरी कलर का ए-लाइन कुर्ता सेट पहना था, जिस पर रेशम और मोतियों की भारी कढ़ाई की गई थी। इसे उन्होंने रफल दुपट्टे के साथ पेयर किया था। इसमें पॉप कलर जोड़ने के लिए उन्होंने एक इंडिगो ब्लू कलर का क्रिस्टल नेकपीस, झुमके का एक सेट और एक मांग टीका पहना था। मेकअप के लिए उन्होंने मोटी लैशेज, ब्लश-टोन्ड गाल और लिपस्टिक का बहुत हल्का शेड चुना था। उन्होंने अपने लुक को एक क्लच के साथ कंप्लीट किया था।

हल्दी का दिन

bride

हल्दी हमेशा पीले रंगों, सुंदर सजावट और सिंपल कपड़ों में ही होती है। दुल्हन ने अपनी हल्दी के लिए चौड़े बॉर्डर में नारंगी रंग की लहंगा-चोली पहनी थी। उन्होंने अपने लहंगे को पोल्की ज्वेलरी सेट और व्हाइट कलर के फ्लोरल हेयरडू के साथ पेयर किया था। मेकअप के लिए उन्होंने विंग्ड लाइनर, हाई-डिफ़ाइंड आइब्रो, मोटी लैशेज और ऑरेंज मैट कलर की लिप शेड को चुना था। मरियम और ताहा की हल्दी में रंग-बिरंगे फूलों की सजावट की गई थी।

निकाह: दो दिलों का मिलन

bride

शादी के सभी समारोहों में 'निकाह' मुख्य कार्यक्रम है, जहां 'कुबूल है' कहते ही दो लोग एक-दूसरे के हो जाते हैं। परंपरा को ध्यान में रखते हुए इस दुल्हन ने निकाह के लिए सफेद शरारा सूट चुना था, जिसे उन्होंने एक सुंदर दुपट्टे के साथ पेयर किया था। शरारा सूट को जरी और रेशम की कढ़ाई से सजाया गया था, जिसमें दुल्हन बिल्कुल शाही लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को व्हाइट कलर के पर्ल और स्टोन पोल्की ज्वेलरी सेट से पूरा किया था।

मेकअप के लिए उन्होंने मोटी लैशेज, ब्लश गाल और पिंक लिप शेड के साथ आंखों के लिए गोल्डन स्मोकी शेड चुना था। उन्होंने अपने बालों में एक बन बनाकर उसे गजरे से सजाया था।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने पहना आइवरी कलर का लहंगा, यूनिक ब्लाउज और गुलाबी चूड़े में दिखीं सुंदर)

मेहंदी का दिन

bride

अपनी मेहंदी के लिए मरियम ने पाउडर ब्लू और सी-ग्रीन कलर का लहंगा-चोली पहना था और इसे दुपट्टे के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को स्मोकी विंग्ड लाइनर, रेड गाल, न्यूड लिप्स और डिफाइन्ड ब्रो से पूरा किया था।

संगीत की शाम

संगीत वाले दिन सबकी नजरें केवल दुल्हन पर ही टिकी थीं। उन्होंने लंबे कुर्ता स्टाइल की चोली के साथ पेस्टल व्हाइट कलर का लहंगा पहना था और इसे टैसल्ड दुपट्टे के साथ पेयर किया था। लहंगे पर रंग-बिरंगे फूलों और तितली की डिजाइन वाली कढ़ाई की गई थी।

उन्होंने अपने लुक को डायमंड ज्वेलरी सेट, कोहल-रिमेड आंखों, मोटी पलकों और न्यूड लिपस्टिक के साथ पूरा किया था।

(ये भी पढ़ें: मनीष मल्होत्रा के इस लहंगे में दुल्हन दिखीं राजकुमारी, नए डिजाइन की ज्वेलरी ने लगाए चार-चांद)

'वलीमा' यानी रिसेप्शन नाइट

'वलीमा' रिसेप्शन की रात होती है। ये दिन शादी का सबसे अंतिम दिन होता है। इस दिन दुल्हन ने मून कलर का एक ग्रेस ब्लश लहंगा चुना था, जिसमें फूलों और पत्तियों की भारी कढ़ाई की गई थी। मेकअप के लिए उन्होंने विंग्ड आईज़, कर्ल्ड अप लैशेज, हाई-डिफ़ाइंड ब्रो को चुना था। उन्होंने अपने लुक को एक खूबसूरत डायमंड ज्वेलरी सेट के साथ पूरा किया था। शादी में न केवल दुल्हन, बल्कि उनके दूल्हे भी काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने अपने 'वलीमा' के दिन एक काले रंग का टक्सीडो सूट पहना था।

फिलहाल, हमें इस इस्लामिक शादी में दुल्हन और दूल्हे का हर आउटफिट काफी पसंद आया। आपको इनका कौन-सा लुक सबसे अच्छा लगा? हमें कमेंट करके अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.