मां मधु ने प्रियंका चोपड़ा के लिए बुना स्वेटर, एक्ट्रेस ने सास-ससुर-पति संग फोटो शेयर कर लिखी ये बात

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति निक जोनस, मां मधु चोपड़ा व सास-ससुर के साथ नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

मां मधु ने प्रियंका चोपड़ा के लिए बुना स्वेटर, एक्ट्रेस ने सास-ससुर-पति संग फोटो शेयर कर लिखी ये बात

बॉलीवुड इंडस्ट्री की देसी क्वीन व हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक तरफ प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) अपनी लविंग केमिस्ट्री से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं, तो दूसरी तरफ एक्ट्रेस अपनी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) के साथ एक मजबूत रिश्ता शेयर करती हैं। ये बात हर कोई जानता है कि प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा से बेहद प्यार करती हैं, जिसका जिक्र वह कई इंटरव्यूज में भी कर चुकी हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी मां और पति निक के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिख रही हैं। लेकिन इन तस्वीरों में प्रियंका के आउटफिट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।

पहले आप ये जान लीजिए कि, प्रियंका चोपड़ा 1 दिसंबर 2018 को अपने 'सपनों के राजकुमार' व अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। दोनों की पहली मुलाकात वैनिटी फेयर ऑस्कर की आफ्टर पार्टी के दौरान हुई थी। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का एज गेप है, इसी वजह से कपल काफी ज्यादा ट्रोलर्स के निशाने पर रहता था। लेकिन सभी आलोचनाओं को किनारे रखते हुए, प्रियंका और निक ने उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चिन रीति-रिवाजों से शादी की थी। वहीं, अब दोनों तमाम कपल्स के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं हैं। दोनों की शादी को दो साल हो गए हैं और तब से लेकर अब तक हम इस कपल को लाइफ के हर कदम पर प्रोफेशनली व पर्सनली एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए देखते हैं। (ये भी पढ़ें: बेटी केशा के सिर पर तेल मालिश करते दिखे एक्टर शरद केलकर, देखें ये अमेजिंग वीडियो)

आइए अब आपको प्रियंका चोपड़ा का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने 7 मार्च 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें प्रियंका अपने पति निक, मां मधु चोपड़ा, सास डेनिस मिलर, ससुर पॉल केविन जोनस और एक दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि येलो स्वेटर और ब्लैक जैगिंग में प्रियंका चोपड़ा कांच की दीवार का सहारा लेकर पोज दे रही हैं। इस दौरान वह बाहर की तरफ देख रही हैं। इस तस्वीर की खास बात ये है कि प्रियंका चोपड़ा ने जो येलो स्वेटर पहना है, वो उनके लिए उनकी मां मधु चोपड़ा ने अपने हाथों से बुना है और इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी है। वहीं, दूसरी तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक जोनस, मां मधु चोपड़ा, सास डेनिस मिलर, ससुर पॉल केविन जोनस और एक दोस्त के साथ सेल्फी ले रही हैं। इस दौरान मधु चोपड़ा ब्लैक एंड ग्रे आउटफिट में नजर आ रही हैं और निक ने ब्लैक टी-शर्ट व ब्लू जैकेट पहना है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। (ये भी पढ़ें: बुआ सबा अली खान का भतीजे तैमूर पर आया प्यार, शेयर कीं कुर्ता पहने हुए क्यूट तस्वीरें)

 

प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक खास कैप्शन दिया है, जिसके जरिए एक्ट्रेस ने अपने और मां मधु चोपड़ा के स्पेशल बॉन्ड के बारे में बताया है। प्रियंका ने लिखा है, 'मेरी मां ने लंदन में रहकर यह स्वेटर मेरे लिए बुना है। मेरा परिवार मेरे लिए सबसे बड़ी ब्लेसिंग है फिर एक साथ आकर बहुत खुशी हो रही है।' इन तस्वीरों और कैप्शन से साफ हो गया है कि प्रियंका चोपड़ा अपने काम से फ्री होकर काफी समय बाद अपने परिवार से मिली हैं और अब वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। फैंस प्रियंका की इन तस्वीरों व उनकी मां द्वारा बनाए गए इस येलो स्वेटर को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: शादी के 10 साल बाद पिता बनेंगे एक्टर साहिल आनंद, शेयर की पत्नी राजनीत की प्रेग्नेंसी न्यूज)

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने इंटरव्यूज में मां मधु चोपड़ा और पति निक जोनस के साथ बिताए खास और फनी मोमेंट्स को शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने राइटर शोभा डे से बातचीत में पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा की पहली मुलाकात के बारे में बताया था। एक्ट्रेस ने कहा था, ‘यह आमतौर पर किसी के माता-पिता से मिलने वाली मुलाकात नहीं मानी जा सकती है। वह आज भी उस घटना को याद करते हुए मुझे चिढ़ाती हैं। जब मैं निक को घर लेकर जा रही थी, तब रात के लगभग 1 बजने वाले थे और उस दौरान मैं अपनी मां को फोन करना भी भूल गई थी। जब मुझे फोन करने की याद आई, तब हम घर से सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर थे। इसलिए मैंने सीधा घर जाने का सोचा था।’   

इसके आगे प्रियंका चोपड़ा ने कहा था, ‘मैं निक को लेकर घर पहुंची, तो यह देखकर मेरी मां हैरान रह गई थी। उस वक्त रात के 1 बज रहे थे और वह नाइटी में थीं। यह सब मेरे लिए भी काफी ज्यादा अजीब हो गया था। हमें देखकर उनका रिएक्शन भी ऐसा था, ‘ओह! एक सेकंड।’ इसके बाद वह सीधा बाथरूम में चली गईं और वहां पर लिपस्टिक लगाने लगीं। इसके बाद उन्होंने मुझे कहा था कि, ‘तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया था? अब मैं बाहर नहीं आऊंगी।’ उनकी ये बात सुनकर मैंने भी कहा था कि, 'अगर आप बाहर नहीं आना चाहतीं, तो आप लिपस्टिक क्यों लगा रही हैं।’

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अपनी मां और पति संग बताए पलों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। तो आपको प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.