By Shivakant Shukla Last Updated:
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की जिंदगी किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहती है। कभी-कभी वह अपने प्रोफेशनल वर्क को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। तो कभी उनकी निजी लाइफ सार्वजनिक हो जाते हैं और दुनिया को झकझोर देते हैं। सीन चाहे जो भी हो, श्वेता अक्सर ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार होती हैं और हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ है। एक्ट्रेस फिलहाल केपटाउन में रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके लिए उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला।
(ये भी पढ़ें: श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने कहा- 'वो कयामत की रात थी, जब उसने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया')
दरअसल, 17 जून 2021 को श्वेता तिवारी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनको 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 11' के सह-प्रतियोगी विशाल आदित्य सिंह के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है।
इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, "हां! हां! ये है हमारा हैप्पी डांस है। सवाल ये है कि, "हम खुश क्यों हैं? कोई भी अनुमान...।" जहां कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया कि, वे इसलिए डांस कर रहे हैं, क्योंकि वे फिनाले में पहुंच गए हैं, वहीं कुछ ऐसे लोग भी थे जिन्होंने श्वेता को यह कहकर ट्रोल किया कि वह तीसरी शादी के लिए तैयार हैं।
एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "इनकी तीसरी शादी होने वाली है???" कई लोगों ने यूजर की बात से सहमति जताई और कमेंट सेक्शन में 'हां' लिखकर कमेंट किया। एक अन्य ने लिखा, "हां और एक मुर्गा पकड़ा गया शायद।" एक अन्य ने लिखा, "2 शादी असफल होने के बाद, तुरंत तीसरे के साथ इतना खुश रहने वाली पहली बार देखा मैंने..आप श्वेता तिवारी हैं या असली प्रेरणा बसु।" यहां देखें कमेंट के स्क्रीनशॉट।
(ये भी पढ़ें: यामी गौतम-आदित्य से लेकर अनुष्का-विराट तक, इन कपल्स ने इंस्टाग्राम पर अनाउंस की अपनी वेडिंग न्यूज)
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, श्वेता तिवारी ने साल 1998 में एक्टर राजा चौधरी संग पहली शादी की थी। राजा से श्वेता को एक बेटी पलक हैं। हालांकि, श्वेता और राजा का साल 2012 में तलाक हो गया था। तलाक के महज एक साल बाद यानी 2013 में श्वेता ने टीवी एक्टर अभिनव कोहली संग शादी कर ली थी। अभिनव से उन्हें एक बेटा रेयांश है। हालांकि, अब श्वेता और अभिनव अलग रह रहे हैं। श्वेता का उनके दूसरे पति अभिनव कोहली से विवाद चल रहा है। दोनों एक-दूसरे पर अक्सर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं।
फिलहाल, श्वेता अपनी जिंदगी में भले ही दो शादियों के बाद भी अकेली हैं, लेकिन वह अपनी लाइफ को अपने बच्चों के साथ एंजॉय कर रही हैं। तो एक्ट्रेस की इस ट्रोलिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।