यहां हम आपको ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया है।
बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी बेहतरीन अदायगी के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं। हालांकि, इंडस्ट्री में सुंदरता के पहले से निर्धारित मानकों पर खरा उतरने के लिए कई एक्ट्रेसेस ने प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इनमें शिल्पा शेट्टी से लेकर प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय और रुबीना दिलैक तक का नाम शामिल है।
यहां हम आपको ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है।
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक खास जगह बनाई है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के अलावा प्रियंका अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। 2017 में प्रियंका को 'दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला' का ताज पहनाया गया था। हालांकि, स्टनिंग लुक पाने के लिए 'देसी गर्ल' ने कई प्लास्टिक सर्जरी कराई हैं। 'मिस इंडिया' व 'मिस वर्ल्ड' की दौर की प्रियंका की फोटोज देखकर आप उनमें आए बदलावों को साफ देख सकते हैं। उन्होंने अपने लिप्स और नोज की सर्जरी कराई है।
बॉलीवुड की 'कंट्रोवर्सी क्वीन' राखी सावंत अपने बेबाक बयानों और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही हैं। पिछले कुछ सालों में राखी के ट्रांसफॉर्मेशन की बात करें, तो एक्ट्रेस ने ग्लैमरस दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए कई कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया है, जिनमें ब्रेस्ट इम्प्लांट, लिप जॉब, जॉलाइन टाइट करना और नोज जॉब जैसी सर्जरी शामिल हैं।
90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी टोन्ड बॉडी और कमाल की फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, अगर आप उनकी पुरानी तस्वीरों को देखें, तो आपको उनमें बदलाव साफ दिखेंगे। शिल्पा ने अपनी नाक को परफेक्ट शेप देने के लिए सर्जरी करवाई है। इसके अलावा, उन्होंने अपनी सांवली रंगत को निखारने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी भी करवाई है। एक बार, 'इंडिया टुडे' के साथ एक साक्षात्कार के दौरान, शिल्पा ने एक्सेप्ट किया था कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए नोज जॉब कराई है।
'मिस वर्ल्ड' ऐश्वर्या राय बच्चन बी-टाउन की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपने सालों के करियर में बेमिसाल खूबसूरती, शानदार अदायगी और अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के साथ-साथ अपनी खूबसूरत आंखों से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ है। वैसे, तो ऐश्वर्या को प्लास्टिक सर्जरी की कोई जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने चीक्स इम्प्लांट कराया है और अपने दातों को भी रिपेयर कराया है।
एक शाही घराने से ताल्लुक रखने वालीं अदिति राव हैदरी भी उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी ग्लोइंग स्किन से लेकर शाइनी बालों तक के लिए हमेशा प्रशंसा हासिल की है। हालांकि, उनकी शुरुआती फोटोज में वह थोड़ी अलग दिखती हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी नाक को शार्प कराने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। इसके अलावा उन्होंने ग्लोइंग स्किन पाने के लिए बोटोक्स और कॉम्प्लेक्शन ट्रीटमेंट जैसे कॉस्मेटिक प्रोड्यूसर्स की भी मदद ली।
कैटरीना कैफ ने जब से बॉलीवुड में एंट्री की है, तब से वह फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में बनी हुई हैं। हालांकि, इतने सालों में कैटरीना थोड़ी बदली हुई नजर आती हैं। दरअसल, उन्होंने भी अपनी खूबसूरती को और निखारने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया था। एक्ट्रेस ने खुद को खूबसूरत बनाने के लिए लिप फिल्टर और बोटोक्स का इस्तेमाल किया है। इसके बाद उनके लुक में आया बदलाव उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में साफ नजर आता है।
अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत भी बी-टाउन की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने परफेक्ट और शार्प फीचर्स पाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया है। दरअसल, उन्होंने लिप्स सर्जरी, नोज सर्जरी और ब्रेस्ट सर्जरी करवाई है। Namita Thapar से रुपाली गांगुली और श्रद्धा आर्या तक, इन सेलेब्स ने किया फैट शेमिंग का सामना
बी-टाउन की सबसे क्यूट एक्ट्रेस और 'डिंपल क्वीन' प्रीति जिंटा लाखों दिलों पर राज करती हैं। हालांकि, नेचुरल ब्यूटी होने के बावजूद एक्ट्रेस ने खुद को यंग रखने के लिए कई सर्जरी करवाई हैं। प्रीति ने परफेक्ट फेस फीचर्स पाने के लिए लिप फिलर्स, बोटोक्स और फेस लिफ्ट्स का सहारा लिया है।
अपनी फिल्मों के अलावा, बिपाशा बसु अपनी छरहरी काया के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी बोल्डनेस और हॉटनेस का कोई मुकाबला नहीं है, लेकिन बंगाली बाला ने भी अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी कराई हैं। रिपोर्टों के अनुसार, बिपाशा बोटोक्स, ओटोप्लास्टी, राइनोप्लास्टी, हड्डियों के सुधार और ब्रेस्ट ऑगमेन्टेशन से गुजर चुकी हैं।
'शुद्ध देसी रोमांस' फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस वाणी कपूर पहले से काफी बदल चुकी हैं। हालांकि, वाणी ने कभी स्वीकार नहीं किया, लेकिन कथित तौर पर उन्होंने अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए लिप्स सर्जरी, बोटोक्स और चिन सहित कई कॉस्मेटिक सर्जरी कराई हैं।।
आयशा टाकिया को 'टार्जन' और 'वांटेड' फिल्म के लिए जाना जाता है। उनकी चुलबुली अदाएं दिल को जीतने के लिए काफी थीं। हालांकि, खूबसूरती बढ़ाने के चक्कर में उन्होंने अपने लुक में काफी बदलाव किया, जो फैंस का खास पसंद नहीं आया। आयशा लिप फिलर्स, पफी चीक्स और बोटॉक्स सहित कई कॉस्मेटिक प्रोसेस से गुजरी हैं।
मौनी रॉय टीवी की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं, जो धीरे-धीरे फिल्मों में भी अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं। 'नागिन' फेम एक्ट्रेस पिछले कुछ सालों की तुलना में अब कुछ बदली हुई सी लगती हैं। दरअसल, उन्होंने कॉम्प्लेक्शन सर्जरी, बोटोक्स, फेस प्लास्टिक सर्जरी और लिप फिलर्स करवाए हैं। Shweta Tiwari से Sanjeeda Shaikh तक, वो एक्ट्रेसेस जो बढ़ती उम्र में बिकिनी पहनने पर हुईं ट्रोल
साउथ सुपरस्टार कमल हसन की बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हासन ने भी खुद को और सुंदर बनाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया है। उन्होंने लिप फिलर्स और नोज सर्जरी करवाई है। एक्ट्रेस ने 'ईटाइम्स' संग हुए इंटरव्यू में नाक सर्जरी की वजह बताते हुए कहा था कि उन्हें चोट लगी थी, जिसकी वजह से उनकी नाक टेढ़ी हो गई थी, जो उन्हें पसंद नहीं थी। साथ ही उनके पतले होंठ भी उन्हें अच्छे नहीं लगते थे। इसलिए उन्होंने लिप और नोज सर्जरी करवाई थी।
बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर आज बॉलीवुड का एक जाना-माना नाम हैं, जो अपनी खूबसूरती और अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, परफेक्ट लुक पाने के लिए उन्होंने लिप्स फिलर्स, शार्प नोज और जॉलाइन सर्जरी कराई है। उनकी टीनएज की तस्वीरों को देखकर अंतर साफ देखा जा सकता है।
'मिस यूनिवर्स' सुष्मिता सेन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। इसके अलावा, वह अपने कॉन्फिडेंस, अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी और विनम्र स्वभाव के लिए लाखों लोगों के दिलों में एक खास जगह रखती हैं। हालांकि, मिस यूनिवर्स ने भी कई कॉस्मेटिक सर्जरी कराई हैं। सुष्मिता ने लिप जॉब, नोज जॉब और चीक इम्प्लांट की मदद ली है।
'साकी साकी' गर्ल कोएना मित्रा को कौन नहीं जानता। अपने बोल्ड एटिट्यूड, सिजलिंग फिगर और हॉटनेस से लाखों दिलों पर राज करने वाली कोएना अपनी फेज सर्जरी के लिए भी काफी चर्चा में रह चुकी हैं। कोएना ने नोज सर्जरी, लिप्स सर्जरी, चिनबोन सर्जरी, फेस जैसी कुछ प्लास्टिक सर्जरी करवाई हैं। हालांकि, उनकी सर्जरी गलत हो गई और इससे उनका लुक काफी बदल गया।
गौहर खान एक एक्ट्रेस होने से पहले वैल स्टेबलिश्ड मॉडल रह चुकी हैं। हालांकि, बॉलीवुड की कई सफल अभिनेत्रियों की तरह गौहर ने भी अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया था। जानकारी के मुताबिक, अभिनेत्री ने एक फोटोग्राफर के कहने पर टेंपरेरी लिप फिलर्स करवाए थे। Sara Ali Khan से Bhumi Pednekar तक: इन 10 सेलेब्स की वेट लॉस जर्नी है काफी इंस्पायरिंग
'रॉकस्टार' फेम नरगिस फाखरी ने हैंडसम रणबीर कपूर के साथ अपनी पहली फिल्म के बाद काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। हालांकि, बाद में वह अपने बदले हुए चेहरे के लिए काफी चर्चा में रही थीं। कथित तौर पर, नरगिस ने भरे हुए होंठ पाने के लिए लिप फिलर्स की मदद ली थी। यही कारण है कि उनकी पहली और अब फोटोज में काफी अंतर है।
90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री करिश्मा कपूर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनका मासूम चेहरा, चुलबुला स्वभाव और यूनिक स्टाइल स्टेटमेंट आज भी लाखों दिलों में बड़ी जगह रखते हैं। हालांकि, इतनी खूबसूरत होने के बावजूद, अभिनेत्री ने लिप और नोज सर्जरी करवाई थी।
रुबीना दिलैक टीवी जगत का एक बड़ा नाम हैं। अपने बेबाक और सटीक बयानों की वजह से जानी जाने वाली रुबीना ने एक्टिंग में आने से पहले दो ब्यूटी पेजेंट जीते थे और उनकी यंग एज की तस्वीरें यह साबित करती हैं कि रुबीना ने खूबसूरती बढ़ाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने नाक की सर्जरी, चिन की सर्जरी और स्किन के रंग को निखारने के लिए सर्जरी करवाई हैं।
वैसे, सुंदर होने के बावजूद इन एक्ट्रेसेस ने अपनी खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए कई सर्जरी का सहारा लिया। इस पर आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।