जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

हाल ही में, एक 'रेडिट' यूजर ने सलमान खान के शो 'दस का दम' का एक क्लिप शेयर किया, जिसमें बोनी कपूर और श्रीदेवी होस्ट के 'गुड न्यूज' वाले सवाल का जवाब देते सुने गए। आइए दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

बोनी कपूर (Boney Kapoor) बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशली फिल्ममेकर व प्रोड्यूसर हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने पहले मोना शौरी से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। इसके बाद, उन्हें श्रीदेवी से प्यार हो गया और साथ में उनकी दो बेटियां जान्हवी कपूर व खुशी कपूर हैं। हमें अक्सर दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ बोनी के कुछ प्यारे पल देखने को मिलते हैं, जो एक-दूसरे के लिए उनके प्यार को साबित करते हैं।

जब श्रीदेवी के साथ 'गुड न्यूज' देने के बारे में पूछे जाने पर बोनी कपूर ने की थी बात

हाल ही में, एक 'रेडिट' यूजर ने सलमान खान के शो 'दस का दम' के एक एपिसोड की क्लिप शेयर की, जिसमें बोनी कपूर और श्रीदेवी ने शिरकत की थी। क्लिप में उन्हें 'गुड न्यूज़' के बारे में चर्चा करते हुए सुना गया। शुरुआत में शो के होस्ट सलमान ने अभिनेत्री से पूछा, "जब आपकी शादी हुई, तो आपसे भी पूछा गया कि आप 'गुड न्यूज़' कब सुना रहे हैं।" इस पर श्रीदेवी शरमा गईं और तुरंत जवाब दिया, "नहीं पूछा।" इसके बाद सलमान ने अपना सवाल बोनी की ओर मोड़ दिया और बोनी ने मजेदार जवाब दिया। बोनी ने कहा, "पूछने से पहले ही सब कुछ हो गया था।"

boney

यह सुनकर सलमान, बोनी के पास गए और उन्हें गले लगा लिया। फिर होस्ट ने अपनी मां से मिली एक सलाह साझा की थी। सलमान ने कहा, "मेरी मम्मी बोलती हैं कि शादी करो या मत करो, 'गुड न्यूज' पहले सुना देना। बेटा तुम 'गुड न्यूज' कब सुना रहे हो उसके बाद भले शादी कर लो।" इस पर एक बार फिर बोनी ने एक और मजेदार जवाब दिया और कहा, "हमारे केस में, मम्मी से ज़्यादा मुझे जल्दी थी।" और बोनी के इस कथन ने न केवल श्रीदेवी को बल्कि शो में मौजूद सभी लोगों को हंसा दिया।

salman

sunny

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के आध्यात्मिक पक्ष के बारे में की बात

जब से श्रीदेवी का निधन हुआ है, बोनी कपूर अपनी दिवंगत पत्नी के साथ की सुनहरी यादें मिस करते रहते हैं। उदाहरण के लिए, 'जूम' के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने साझा किया था कि श्रीदेवी उनसे कहीं ज़्यादा आध्यात्मिक थीं। बोनी ने बताया था कि यह दिवंगत अभिनेत्री की वजह से ही था कि वह आध्यात्मिकता में विश्वास करने लगे। फिर फिल्म निर्माता ने दिवंगत अभिनेत्री द्वारा निभाई गई कुछ असामान्य भूमिकाओं के बारे में बताया था। एक उदाहरण देते हुए बोनी ने बताया था कि श्रीदेवी ने अपनी मां के निधन के बाद चिता को अग्नि दी थी।

bony

बोनी के शब्दों में, "श्रीदेवी मुझसे ज़्यादा धार्मिक थीं। उनकी वजह से मैं भी धार्मिकता में ज़्यादा विश्वास करने लगा। श्रीदेवी ने असामान्य भूमिकाएं और असामान्य चीज़ें कीं। जब उनकी मां का निधन हुआ, तो उन्होंने चिता को अग्नि दी।"

जब Boney Kapoor की मां ने Sridevi से कहा था- 'बोनी को राखी बांधो', फिल्म निर्माता ने बताई थी वजह। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, श्रीदेवी के साथ 'गुड न्यूज़' देने के बारे में बोनी के जवाब पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.