जब Boney Kapoor की मां ने Sridevi से कहा था- 'बोनी को राखी बांधो', फिल्म निर्माता ने बताई वजह

हाल ही में, फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के बारे में कुछ अनसुने किस्से साझा किए। उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना के साथ दिवंगत अभिनेत्री के संबंधों पर भी बात की। आइए बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जब Boney Kapoor की मां ने Sridevi से कहा था- 'बोनी को राखी बांधो', फिल्म निर्माता ने बताई वजह

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग स्किल और डिवाइन ब्यूटी के साथ लाखों दिलों पर राज किया। यह 2018 की बात है, जब अभिनेत्री की बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। इस फैक्ट से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इस दुखद दुर्घटना ने एक्ट्रेस के पूरे परिवार और फैंस को दुखी कर दिया था। हालांकि, बीच-बीच में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर (Boney Kapoor) एक्ट्रेस के बारे में बात करते हैं और अनसुने किस्सों का खुलासा करते हैं। एक बार फिर वही हुआ, जब बोनी ने दिवंगत अभिनेत्री के आध्यात्मिक पक्ष के बारे में बात की और बताया कि कैसे वह कुछ असामान्य चीजें करती थीं।

बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के आध्यात्मिक पक्ष के बारे में की बात

हाल ही में, बोनी कपूर ने 'जूम' के साथ एक इंटरव्यू में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के बारे में विस्तार से बात की। फिल्म निर्माता ने साझा किया कि श्रीदेवी उनसे कहीं अधिक आध्यात्मिक थीं और यह दिवंगत अभिनेत्री के कारण ही था कि उन्होंने आध्यात्मिकता में विश्वास करना शुरू कर दिया।

Boney

फिल्म निर्माता ने यह भी कहा कि दिवंगत अभिनेत्री ने कुछ असामान्य काम किए। इस बारे में एक उदाहरण देते हुए बोनी ने बताया कि अपनी मां के निधन के बाद श्रीदेवी ने उनकी चिता को आग दी थी। बोनी ने कहा, "श्रीदेवी मुझसे ज्यादा धार्मिक थीं। उनकी वजह से मैं इस पर ज्यादा विश्वास करने लगा। श्रीदेवी ने कुछ असामान्य चीजें कीं। जब उनकी मां का निधन हुआ, तो उन्होंने चिता को अग्नि दी।"

Mona Kapoor का अपनी फेल शादी पर एक इंटरव्यू आया सामने, नेटिजंस ने Arjun के 'ओवरवेट' को ठहराया सही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बोनी कपूर ने याद किया कि कैसे उनकी मां ने श्रीदेवी से कहा था उनके हाथ पर राखी बांधने को

इसी इंटरव्यू में बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी मोना शौरी के साथ श्रीदेवी के रिश्ते को साझा किया। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि श्रीदेवी से पहले बोनी ने मोना से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। हालांकि, मोना के बारे में बात करते हुए बोनी ने कहा कि वह अक्सर दोषी महसूस करते हैं, लेकिन वह उनके प्रति बहुत ईमानदार रहे हैं।

mona

उन्होंने बताया कि कैसे मोना को श्रीदेवी के लिए उनकी भावनाओं के बारे में अच्छी तरह पता था। बोनी ने बताया कि श्रीदेवी से शादी से पहले वह मोना के साथ उसी घर में रहती थीं। एक अनसुना किस्सा साझा करते हुए बोनी ने बताया कि उनकी मां भी श्रीदेवी के लिए उनकी भावनाओं से वाकिफ थीं और उन्होंने एक बार अभिनेत्री से बोनी के हाथ पर राखी बांधने के लिए कहा था।

sridevi

बोनी ने साझा किया, "मैं खुद को दोषी महसूस करता हूं, लेकिन मैं अर्जुन की मां मोना के प्रति बहुत ईमानदार था। वह जानती थीं कि मेरे मन में श्रीदेवी के लिए क्या भावनाएं हैं और मैंने कभी इससे इनकार नहीं किया। हमारी शादी से काफी पहले श्री उनके साथ एक ही घर में रहती थीं। मेरी मां को श्रीदेवी के लिए मेरी भावनाओं के बारे में पता था, यही वजह है कि वह एक दिन श्री के पास गईं और कहा, 'बोनी को राखी बांधो'।''

Sridevi-Boney Kapoor का चेन्नई वाला घर किसी फिल्म के सेट से नहीं है कम, देखें तस्वीरें

बोनी कपूर ने अर्जुन कपूर के साथ मतभेदों पर दी प्रतिक्रिया

इंटरव्यू में आगे बढ़ते हुए बोनी कपूर ने अपने पिता बनने के बारे में बात की। फिल्म निर्माता ने कहा कि वह सिर्फ एक बार जान्हवी और खुशी पर गुस्सा हुए हैं, जबकि वह अपने बेटे अर्जुन पर कभी गुस्सा नहीं होते। यही नहीं, फिल्म निर्माता अर्जुन के अपने प्रति गुस्से को समझते हैं, यही कारण है कि वह युवा अभिनेता को अपने प्रति गुस्सा जाहिर करने की इजाजत देते हैं।

bony

बोनी ने कहा, "मैं अपने बच्चों के प्रति अपने प्यार से अभिभूत हूं। मैं केवल एक बार जान्हवी और खुशी पर गुस्सा हुआ हूं। मैं अर्जुन पर गुस्सा नहीं होता, वह मुझ पर गुस्सा होता है। मैं अपने प्रति अर्जुन के गुस्से को समझता हूं, यही कारण है मैंने उसे मुझ पर व्यंग्य करने या क्रोधित होने का अवसर दिया।"

जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी की स्ट्रिक्ट डाइटिंग का किया था खुलासा

बता दें कि एक फैमिली वेडिंग में भाग लेने के दौरान दुबई के एक होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से श्रीदेवी की मृत्यु हो गई थी। हालांकि, उसी के बारे में बात करते हुए एक पुराने साक्षात्कार में बोनी ने खुलासा किया था कि अभिनेत्री यह सुनिश्चित करने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट पर थीं कि वह फिट रहें। फिल्म निर्माता ने यह भी कहा था कि श्रीदेवी को कई बार ब्लैकआउट का सामना करना पड़ता था और दुबई जैसी घटना उनके साथ पहले भी हुई थी। जब अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वह बाथरूम में बेहोश हो गई थीं और उनका दांत टूट गया था।

sridevi

जब Tina Ambani ने Boney Kapoor को दिया था Sridevi से जुड़ा गिफ्ट, देखकर छलक पड़े थे आंसू। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आप बोनी के खुलासे के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.