7 फेमस बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के हमशक्ल: आलिया भट्ट से ऐश्वर्या तक, इन्हें देख चौंक जाएंगे आप

यहां हम आपको बॉलीवुड 7 फेमस सेलिब्रिटीज के हमशक्लों से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आप निश्चित ही सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jan 5, 2023 | 19:14:39 IST

बचपन से हम लोग अपनी नानी-दादी से एक बात सुनते आ रहे हैं कि इस दुनिया में हर इंसान के सात हमशक्ल होते हैं। अच्छी बात यह है कि अपनी जिंदगी में हम एक बार जरूर उनसे मिलते हैं। यह बात बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के मामले में सच भी साबित हुई है।

जी हां! ऐसे कई बॉलीवुड स्टार्स हैं, जिनके हमशक्ल हूबहू उनकी ही तरह दिखाई देते हैं। कई दफा लोग हमशक्लों को सेलिब्रिटी ही समझ लेते हैं। आज कल सोशल मीडिया पर तो इन हमशक्लों के फॉलोअर्स की लिस्ट में भी जबरदस्त इजाफा होता दिखाई दे रहा है। बी-टाउन एक्ट्रेसेस के साथ ही उनकी हमशक्ल गर्ल्स भी आज के टाइम में सोशल मीडिया पर स्टार बन चुकी हैं। आइए आपको इनसे रूबरू कराते हैं।

1. आलिया भट्ट

‘राज़ी गर्ल’ आलिया भट्ट, जो अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी मासूमियत से भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। लोग सोचते हैं कि उनके जैसी वो एक ही हैं, लेकिन वैसी ही मासूम और प्यारी दिखाई देती हैं आलिया भट्ट की हमशक्ल, इस लड़की का नाम सेलेस्टी बैरागी है। जो बिलकुल आलिया भट्ट की टू कॉपी हैं। दरअसल, आलिया और सेलेस्टी दोनों ही दिखने में काफी प्यारी हैं। साथ ही आलिया भट्ट और सेलेस्टी में एक बात काफी समान है कि दोनों के ही डिंपल चीक्स हैं। सेलेस्टी ने आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लुक को रीक्रिएट भी किया था। जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था और यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा था।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में सेलेस्टी बैरागी ने ‘स्टार प्लस’ के शो ‘उड़ती का नाम रज्जो’ से टेलीविजन पर अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की है। 

2. जैकलीन फर्नांडिस

‘चिट्टियां कलाइयां गर्ल’ जैकलीन फर्नांडिस जो अपनी खूबसूरती और शरारती अंदाज के लिए जानी-जाती हैं उनकी भी एक हमशक्ल है। हम बात कर रहे यूट्यूबर अमांडा सेर्नी की, जो हूबहू जैकलीन की तरह दिखाई देती हैं, साथ ही दोनों की शक्ल की तरह दोनों के हाव-भाव भी एक जैसे हैं।

जैकलीन ने अपनी और अमांडा की मुलाकात का एक व्लॉग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसे देख जैकलीन के फैंस हैरान रह गए थे। इस विडियो ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां भी बटोरी थीं। वीडियो में दोनों एक जैसे पोज़ में पाउट करती दिखाई दी थीं। जैकलीन ने तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं। जिसे देख फैंस दंग रह गए थे, वहीं एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें अपनी अमेरिकन हमशक्ल से मिलकर काफी अच्छा लगा था।

3. ऐश्वर्या राय बच्चन

पूर्व 'मिस वर्ल्ड’ ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती और अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती हैं, साथ ही उनकी नीली आंखों का जादू कुछ इस तरह है कि अगर किसी लड़की की आंखें नीली हैं तो उसे ‘ऐश्वर्या राय’ कहकर उसकी तारीफ भी की जाती है। इसके साथ फिल्म जगत में ऐश्वर्या राय की भी एक हमशक्ल है, जिनका नाम एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल है, जिन्होंने साल 2005 में सलमान खान की फिल्म ‘लकी’ से डेब्यू किया था। ऐश्वर्या की तरह स्नेहा की आंखें भी नीली हैं। एक झलक में अगर कोई उन्हें देखे, तो वह हूबहू ऐश्वर्या राय ही लगती हैं।

सिर्फ स्नेहा उल्लाल ही नहीं, बल्कि एक इंस्टाग्राम यूजर आशिता सिंह भी हैं, जो काफी हद तक ऐश्वर्या राय की तरह दिखाई देती हैं। आशिता के इंस्टाग्राम पर आपको उनकी कई ऐसी रील्स दिखाई देंगी, जिसमें वह ऐश्वर्या के लुक में दिखाई देती हैं, जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे।

4. सुहाना खान

बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान की प्रिंसेस सुहाना खान भी इस लिस्ट में शुमार हैं। जी हां! सुहाना खान की भी एक हमशक्ल हैं, जिनका नाम बरिहा है, जो कि पाकिस्तान की एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। दुबई में वेकेशन को एंजॉय करते समय सुहाना खान की मुलाकात अपनी हमशक्ल बरिहा से हुई थी।

अपनी मुलाकात की तस्वीर बरिहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी की थी, जिसे देखकर नेटिजन्स के होश ही उड़ गए थे। इसके साथ ही बरिहा ने कैप्शन में लिखा था, “आखिरकार मेरी हमशक्ल सुहाना खान से मेरी मुलाकात हो ही गई, साथ ही जो मुझे मेरे डीएम में सुहाना की तस्वीरें भेजते रहते हैं, ये पोस्ट उन सभी फॉलोअर्स के लिए है।”

5. अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की हमशक्ल और कोई नहीं बल्कि फेमस अमेरिकन सिंगर जूलिया माइकल्स हैं। बालों के रंग को छोड़कर वो दोनों दिखाई देने में काफी हद तक एक जैसी हैं। दोनों हसीनाओं की आंखों से लेकर चेहरे की बनावट तक सकबुछ काफी हद तक मिलता-जुलता है। साल 2019 में जब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को उनकी हमशक्ल मिली, तो वो खुद हैरान रह गई थीं और उन्होंने यह बात ट्विटर पर अपने फैंस के साथ शेयर भी की थी। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा था, "ओएमजी, हां! मैं आपको और अपने बाकी के पांच हमशक्लों को ही जिंदगी भर ढूंढती रही।" 

(ये भी पढ़ें: सबसे ज्यादा फीस लेने वाले चाइल्ड एक्टर्स: जानें अनुष्का सेन से हर्षाली मल्होत्रा तक के बारे में)

6. दीपिका पादुकोण

नेटिज़न्स ने तो 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण की हमशक्ल को भी ढूंढ निकाला है। जी हां! कोलकाता की रहने वाली डिजिटल क्रिएटर रिजुता घोष देब, जिनकी शक्ल दीपिका पादुकोण से बेहद मिलती-जुलती है। जब हमने उनके इंस्टा हैंडल को स्क्रॉल किया, तो हम हैरान रह गए कि कहीं हमने दीपिका के इंस्टा हैंडल को तो नहीं ओपन किया है। रिजुता और दीपिका के चेहरे के साथ ही उनकी बॉडी स्टाइल में भी काफी समानता है। रिजुता घोष देब की आंखें और हाव-भाव भी दीपिका पादुकोण की तरह हैं। साथ ही उन्होंने भी ‘पद्मावत’ एक्ट्रेस की तरह पोज देते हुए उस लुक को रीक्रिएट भी किया था। जिसे सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद भी किया था।

(ये भी पढ़ें: धीरूभाई अंबानी का पुश्तैनी घर: करीब 100 साल पुराने आशियाने को अब बना दिया गया है स्मारक)

7. गौहर खान

मशहूर एक्ट्रेस और ‘बिग-बॉस 7’ की विजेता गौहर खान को पूरा देश प्यार करता है। हमें आज भी याद है कि जब गौहर ने रियलिटी शो में भाग लिया था, तो पूरे देश पर उनका क्रेज छा-गया था। बाकी एक्ट्रेसेस की तरह उनकी भी एक हमशक्ल है, जो और कोई नहीं बल्कि एक मशहूर फैशन ब्लॉगर, सुखनीत वाधवा गुजराल हैं, जो अपने ब्लॉग ‘Ms Coco Queen’ के लिए जानी जाती हैं। बात करें गौहर खान और सुखनीत वाधवा गुजराल की, तो दोनों सिर्फ दिखने में ही नहीं बल्कि अपनी एक समान चॉइस के लिए भी जानी जाती हैं। गौहर की ही तरह सुखनीत भी एक फैशन दीवा हैं, साथ ही लोग उन्हें जुड़वा बहनें भी कहते हैं।

फिलहाल, आपको इनमें से सबसे अच्छी हमशक्ल किसकी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Priyanka Chopra ने Nick के साथ कल्चरल डिफरेंस पर की बात, बताया किस चीज को सीखने में हुई थी मुश्किल

मिलिए भारत की सबसे अमीर फीमेल यूट्यूबर से, जिसने शेफ बनने के लिए छोड़ दी थी टीचिंग, जानें नेट वर्थ

'Bigg Boss 13' फेम Mahira Sharma ने खरीदी जेट-ब्लैक कलर की ब्रांड न्यू स्वैंकी कार, जानें कीमत

अंबानी फैमिली ने Anant-Radhika के लिए 'स्टोक पार्क' में रखी प्राइवेट पार्टी, ये सेलेब्स हुए शामिल

न्यू ब्राइड Arti Singh ने फ्लॉन्ट किया 'सिंदूर-मंगलसूत्र', Shehnaaz Gill संग की वीडियो कॉल

Alia Bhatt बेटी Raha को लेकर गईं 'बुआ' Kareena Kapoor Khan के घर, रेनबो ड्रेस में क्यूट दिखीं लाडली

Shruti Haasan का BF Santanu Hazarika से हुआ ब्रेकअप, एक महीने से रह रहे हैं अलग?

Arti Singh ने 'फेरे' के लिए पहनी सॉफ्ट पिंक साड़ी, 'मंगलसूत्र व सिंदूर' रस्म के दौरान हुईं भावुक

Arti Singh ने अपनी विदाई में खुद ड्राइव की गाड़ी, भाई Krushna Abhishek भी हुए हैरान

क्रिकेटर Krunal Pandya ने दूसरे बेटे का किया वेलकम, हॉस्पिटल से न्यूबोर्न बेबी संग शेयर कीं फोटोज

Moushumi Chatterjee का दामाद से झगड़ा: एक्ट्रेस बेटी पायल के अंतिम संस्कार में भी नहीं हुई थीं शामिल

Nysa Devgan ने Akshay-Twinkle के बेटे Aarav संग की पार्टी, BFF Orry ने शेयर की डिनर-फन टाइम की फोटो 

Arti की शादी में Bipasha पिंक शरारा में दिखीं स्टनिंग, Yuvika-Devoleena भी खूबसूरत लुक में आईं नजर

Agastya Nanda ने अवॉर्ड शो में बहन Navya Naveli Nanda का गाउन किया फिक्स, वीडियो ने जीता दिल

Arti Singh अपनी ब्राइडल एंट्री के दौरान हुईं इमोशनल, 'भाभी' Kashmera Shah भी रोक नहीं पाईं अपने आंसू

Jasmin Bhasin-Aly Goni इसी साल करने वाले हैं शादी? एक्टर ने कहा- 'शायद कुछ हो सकता है'

Gautam Singhania की पूर्व पत्नी Nawaz Modi तलाक समझौते पर बोलीं- 'मैं बस 25 प्रतिशत हिस्सेदारी..'

Krushna Abhishek-Kashmera Shah ने मामा Govinda के Arti की शादी में शामिल होने पर दी प्रतिक्रिया

Arti Singh की शादी की पहली झलक आई सामने, रेड लहंगे और चूड़े में खूबसूरत दिखीं दुल्हनिया

एक महीने के हुए Priya Malik के बेबी बॉय Zorawar, न्यू मॉम ने बेटे के पहले फोटोशूट की दिखाई झलक