भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने मम्मी-पापा को मैरिज एनिवर्सरी विश की है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।
भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाओं से फैंस के दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) आज भोजपुरी जगत की एक जानी-मानी अदाकारा हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां इनके लाखों फॉलोअर्स हैं। हाल ही में, आम्रपाली दुबे ने अपने मम्मी-पापा को उनकी मैरिज एनिवर्सरी पर बधाई दी है। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
पहले आइए आम्रपाली की लाइफ पर एक नजर डाल लेते हैं। आम्रपाली का जन्म 11 जनवरी 1987 को एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। आम्रपाली के पिता का नाम शैलेश दुबे और माता का नाम ऊषा दुबे है। आम्रपाली की एक बहन भी है जिसका नाम सुमन दुबे है। आम्रपाली मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं, लेकिन पैदा होने के कुछ ही सालों बाद वह अपने दादा जी के साथ मुंबई रहने चली गईं। यहीं से उनकी दिलचस्पी मनोरंजन जगत की ओर बढ़ी।
(ये भी पढ़ें: पवन सिंह की पर्सनल लाइफ: पहली शादी के कुछ ही दिन बाद पत्नी ने कर ली थी आत्महत्या, ऐसी है स्टोरी)
आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत टीवी जगत से की थी। आम्रपाली ने साल 2008 में 'सात फेरे: सलोनी का सफर' नामक सीरियल में 'श्वेता सिंह' का किरदार निभाया था। यह सीरियल उनके करियर का पहला सीरियल था। इसके बाद उन्होंने लगातार कई सीरियल्स में काम किया। और उनके अभिनय की लोग अब तारीफ भी करने लगे थे। लेकिन जिस टीवी सीरियल ने उन्हें सबसे ज्यादा पहचान दिलाई, वह था '' रहना है तेरी पलकों की छाओं में।'' इसमें उन्होंने 'सुमन' नाम की लड़की का किरदार निभाया था। आम्रपाली के लगभग सारे टीवी सीरियल्स को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला।
आम्रपाली ने टीवी जगत में अपने 6 साल दिए। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा। इस इंडस्ट्री में कदम रखते ही वह दर्शकों के दिलों पर छा गईं। अपनी पहली फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से उन्हें खूब शोहरत मिली। साल 2014 में आई इस फिल्म में दिनेश लाल यादव उर्फ़ 'निरहुआ' हीरो थे। आम्रपाली ने अपने फिल्मी करियर में कई तरह की मूवीज में काम किया। जिसमें से ज्यादातर उनकी फिल्में निरहुआ के साथ ही रहीं।
(ये भी पढ़ें: रवि किशन की लव स्टोरी: 11वीं क्लास में ही एक्टर को हो गया था प्यार, कुछ ऐसी है प्रेम कहानी)
आम्रपाली की उम्र करीब 33 साल हो चुकी हैं, लेकिन अभी भी उन्होंने शादी नहीं की है। वह सिंगल हैं या उनका कोई बॉयफ्रेंड है या फिर कभी कोई बॉयफ्रेंड रहा है, इस विषय पर कोई जानकारी नहीं मिलती। आम्रपाली ने खुद को हमेशा सिंगल ही बताया है। हालांकि, समय-समय पर उनका नाम उनके को-एक्टर निरहुआ के साथ जोड़ा जाता रहा है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस द्वारा अपने मम्मी-पापा के लिए शेयर किया गया पोस्ट। दरअसल, आम्रपाली दुबे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 मई 2021 को अपने मम्मी-पापा की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें मैरिज एनिवर्सरी की बधाई दी है।
(ये भी पढ़ें: आम्रपाली नहीं, ये हैं भोजपुरी एक्टर 'निरहुआ' की वाइफ, जानें इनकी लव लाइफ के बारे में)
इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने एक खास नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ''आप दोनों के कारण, मुझे विश्वास हुआ है कि एक प्यार है जो सच्चा है। एक-दूसरे से प्यार करने के लिए धन्यवाद, और हमें शादी का असली मतलब सिखाने के लिए हैप्पी एनिवर्सरी, मां और पिताजी। इस स्थिति को जल्द ही समाप्त करने के लिए आशा और प्रार्थना करना, ताकि हम अपने पूरे परिवार के साथ आपकी खुशी का जश्न मना सकें। हैप्पी एनिवर्सरी एक बार फिर से।''
एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक कमेंट करके उनके मम्मी-पापा को एनिर्वसरी विश कर रहे हैं। इसी क्रम में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भी एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए ''हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी'' लिखा है।
फिलहाल, आम्रपाली दुबे अपने गानों और फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। हम भी उनके माता-पिता को मैरिज एनिवर्सरी पर ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा लिखा गया नोट कैसा लगा? कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं। साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।