करोड़ों की कार में घूमते हैं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, कपल की कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान

आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति व एक्टर करण सिंह ग्रोवर की कुल संपत्ति के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर शायद आप हैरान हो जाएंगे।

By Rinki Tiwari Last Updated: May 13, 2021 | 21:13:03 IST

फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर शुरू हुई बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और पंजाबी मुंडा करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) की परफेक्ट लव केमिस्ट्री उनके लाखों-करोड़ों फैंस के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है। करण और बिपाशा ने एक साथ फिल्म ‘अलोन’ में काम किया था। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी और अब दोनों एक-दूसरे की जिंदगी बन चुके हैं। दोनों के बीच की प्यार की झलक उनके सोशल मीडिया फीड पर बखूबी देखने को मिलती है।

बिपाशा बसु और करण सिंह बी-टाउन के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं। करण से पहले बिपाशा बसु ने बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम को 10 सालों तक डेट किया था, लेकिन उन्होंने शादी एक ऐसे शख्स से की, जिसे वो महज कुछ ही समय से जानती थीं। बिपाशा ने महज एक साल की डेटिंग के बाद करण सिंह ग्रोवर के साथ 30 अप्रैल 2016 को दुनिया से छुपकर अपनी फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी कर ली थी। अपनी शादी के बाद से ही बिपाशा और करण कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं। हालांकि, सिर्फ प्यार के मामले में ही नहीं, बल्कि करियर के मामले में भी दोनों अपने फैंस को इंस्पायर करते हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बिपाशा और करण के नेटवर्थ के बारे में बताएंगे।

(ये भी पढ़ें- वरुण धवन की टोटल नेट वर्थ, कई लग्जरी कार और आलीशान घर के मालिक हैं एक्टर)

बिपाशा बसु की नेट वर्थ

बिपाशा बसु ने साल 2001 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘अजनबी’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म में बिपाशा बसु की सांवली सूरत पर अच्छे-अच्छे फिदा हो गए थे। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘राज’, ‘नो एंट्री’ और ‘रेस’ जैसी फिल्मों में काम करने के बाद बिपाशा बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हो गई थीं। 'रिपब्लिक वर्ल्ड’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बिपाशा बसु की कुल संपत्ति 15 मिलियन अमरीकी डॉलर है, जो लगभग 113 करोड़ रुपये है।

बिपाशा बसु की लग्जीरियस लाइफस्टाइल

बिपाशा बसु एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं। ऐसे में वो एक लग्जरी लाइफस्टाइल को कैरी करना पसंद करती हैं। उनके पास मुंबई में करीब 16 करोड़ रुपए का एक आलीशान घर है। इसके अलावा बिपाशा ने रियल स्टेट में भी अपनी संपत्ति को इनवेस्ट कर रखा है। बिपाशा बसु को महंगी कारों का भी बहुत शौक है। उनके कार कलेक्शन में Porsche Cayenne है, जिसकी कीमत 70 लाख से 1.5 करोड़ रुपए है। 72 से 85 लाख रुपए की एक Audi Q7, और 25 लाख रुपए की एक Volkswagen Beetle है। यही नहीं एक्ट्रेस एक ऐड शूट करने के लिए भी बड़ी रकम लेती हैं।

(ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर 20 करोड़ की महंगी कार में करते हैं सफर, जीते हैं राजाओं जैसी लाइफ)

करण सिंह ग्रोवर की नेट वर्थ

करण सिंह ग्रोवर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। करण का डेब्यू सीरियल बालाजी टेलीफिल्म्स का ‘कितनी मस्त है जिंदगी’ था। हालांकि, करण को असली पहचान ‘दिल मिल गए’ से मिली थी। इस सीरियल की वजह से करण टीवी इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर बन गए थे। यही नहीं, ‘कुबूल है सीरीज’ और ‘कसौटी जिंदगी की 2’ जैसे सीरियल्स ने करण के फैंस को हाइप पर ला दिया था। सीरियल्स के बाद करण सिंह ग्रोवर ने फिल्म ‘अलोन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वो फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में भी अपने अभिनय का परचम लहरा चुके हैं। ‘IWM Buzz’ की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, करण की कुल संपत्ति 30 मिलियन अमरीकी डालर है, जो लगभग 224 करोड़ रुपये है।

करण सिंह ग्रोवर की लग्जीरियस लाइफस्टाइल

करण सिंह ग्रोवर का मुंबई के पॉश एरिया में एक शानदार फ्लैट है। बिपाशा की तरह करण भी कार्स के शौकीन हैं। करण के पास एक Audi Q7 है, जिसकी कीमत 81 लाख रुपए है। करण अक्सर अपनी लेडीलव के साथ ऑडी में घूमते नजर आते हैं। इसके अलावा उनके पास 28 लाख रुपए की एक Toyota Fortuner है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की कुल संपत्ति

‘रिपब्लिक वर्ल्ड’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां बिपाशा बसु की कुल संपत्ति 15 मिलियन अमरीकी डॉलर है, जो लगभग 113 करोड़ रुपये है। वहीं, ‘IWM Buzz’ की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, करण की कुल संपत्ति 30 मिलियन अमरीकी डालर है, जो लगभग 224 करोड़ रुपये है। यानी दोनों की मिलाकर कुल संपत्ति लगभग 337 करोड़ (45 मिलियन अमरीकी डालर) है।

(ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा का आलीशान घरः फाइव स्टार होटल जैसा है बेडरूम, देखें अंदर की तस्वीरें)

बिपाश बसु और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी

बिपाशा और करण की खूबसूरत जोड़ी को फैंस का ढेर सारा प्यार मिलता रहता है। इनकी लव स्टोरी की शुरुआत बेहद ही खूबसूरत नोट पर हुई थी। एक बार ‘पिंकविला’ को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान बिपाशा ने पुराने पलों को याद करते हुए बताया था कि कैसे फनी तरीके से करण ने उन्हें एक वेकेशन पर प्रपोज किया था। बिपाशा ने बताया था, ‘हम छुट्टियां मनाने गए थे और वो न्यू ईयर की शाम थी। मैं पटाखों की फिल्म वीडियो बना रही थी और तभी मैंने करण को कुछ सीरियस कहते हुए देखा था, इसके बाद अचानक से उस वीडियो फ्रेम में रिंग भी दिखाई देने लगी जिसको देखकर मैंने बहुत ही डरावना एक्सप्रेशन दिया था और उसी वक़्त मेरा फोन हाथ से गिर गया। मेरे पास उस प्रपोजल की आज भी रिकॉर्डिंग है।’

बच्चे को लेकर क्या है कपल की ​प्लानिंग?

'नवभारत टाइम्स डॉट कॉम' से बातचीत के दौरान करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु से जब पूछा गया था कि आप अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में क्या सोच रहे हैं? तो इस पर कपल ने जवाब दिया था कि 'अब देखते हैं कि भगवान जो चाहेगा हो जाएगा (हंसते हुए) और अगर हमारा अपना बच्चा नहीं भी हुआ तो भी ठीक है। हमारे देश में बहुते से बच्चे हैं। हम उनकी देखभाल भी कर सकते हैं। हम लोग सौभाग्यशाली हैं। देश में इतने सारे बच्चे हैं, जिनको चीजें नहीं मिलती हैं। उन बच्चों को सुविधाएं देना भी हमारी ही जिम्मेदारी है। देखते हैं भविष्य में क्या होता है।' बिपाशा की बच्चे को गोद लेने वाली बात पर सहमति जताते हुए उनके पति करण ने कहा था, 'बिपाशा ने ये काम भगवान पर छोड़ दिया है।'

(ये भी पढ़ें- हार्दिक और क्रुणाल पांड्या का लग्जरियस घर: दोनों भाई के बेडरूम हैं बेहद शानदार)

फिलहाल, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की टोटल नेट वर्थ से तो साफ है कि दोनों अपनी लाइफ में किसी राजा-महाराजा से कम नहीं हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Abhishek Malhan ने Sonam Bajwa के शादीशुदा होने का किया दावा, कहा- 'मुझे पता चला वह मैरिड हैं'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह के जश्न की झलक आई सामने, एक-दूसरे को पहनाई वरमाला

John Abraham ने अपने एक फैन को उसके बर्थडे पर गिफ्ट किए 22.5 हजार के जूते, नेटिजंस ने की तारीफ

जानें कौन हैं 'Laapataa Ladies' फेम Sparsh Shrivastava? स्पैम समझकर काट दी थी Aamir Khan की कॉल

Samantha Ruth Prabhu ने Naga Chaitanya और Shobhita के रिश्ते की अफवाह के बीच लिखा क्रिप्टिक नोट

Shoaib-Dipika Kakar से Disha-Rahul Vaidya तक: जानें स्टार किड्स के नाम और उनके अर्थ के बारे में

Sridevi की चेन्नई वाली पहली हवेली है बेहद आलीशान, जो अब 'Airbnb' द्वारा किराए पर है उपलब्ध

Taapsee Pannu और Mathias Boe की 'संगीत नाइट' थी रोशनी व मस्ती से भरी, सजावट की झलकियां आईं सामने

जब Aishwarya Rai ने 'KKHH' में 'टीना' का रोल ठुकराने की बताई थी वजह, कहा था- 'मेरी आलोचना होती..'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह पर बेटी Esha ने शेयर की लवली फोटो, एक साथ खुश दिखा कपल

जब Ajay Devgn ने Salman को उनकी Ex Aish व Vivek Oberoi को किए गए 45-50 फोन कॉल्स की दिलाई थी याद

Ankita Lokhande ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के लिए ठुकराया Karan Johar का ऑफर: रिपोर्ट

जब Rajesh Khanna ने Dimple Kapadia के तलाक न देने पर की थी बात, कहा था- 'बात तो दिलों की है..'

Jaya Bachchan-Preity Zinta ने Aish की स्पीच का उड़ाया मजाक, फैंस ने उनके व्यवहार को बताया 'अशिष्ट'

Aishwarya-Salman के बारे में खुलासा करने पर ट्रोल हुईं Smita Jaykar, फैंस ने कहा- 'नोजी आंटी'

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, जल्द नहीं करेंगे आधिकारिक!

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'