जब राय लक्ष्मी ने धोनी संग अपने रिश्ते पर कहा था, 'ये निशान लंबे समय तक नहीं जाएगा'

अभिनेत्री व मॉडल राय लक्ष्मी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि, धोनी के साथ उनका रिश्ता एक निशान की तरह है, जो लंबे समय तक नहीं जाएगा। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

By Kanika Singh Last Updated: Dec 10, 2021 | 17:26:33 IST

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra singh Dhoni) ने अपने जीवन में सफलता की ऊंचाईयों को छूआ है। धोनी के बारे में जितना कहा जाए, कम है। पूरी दुनिया में उनके करोड़ो फैंस हैं, जो उन पर जान छिड़कते हैं। धोनी ने इंडियन क्रिकेट का नाम इतना ऊंचा कर दिया है कि, हर भारतीय उनका नाम गर्व के साथ लेता है।

महेंद्र सिंह धोनी जैसे क्रिकेट के ग्राउंड में चौके-छक्के लगाते दिखाई देते हैं। वैसे ही उन्होंने कई हसीनाओं के दिलों पर भी राज किया है। भारत और विदेशों में धोनी की बहुत सारी फीमेल फैंस हैं। हालांकि, सभी का दिल तोड़ते हुए उन्होंने 2010 में अपनी पत्नी साक्षी से शादी रचा ली थी। धोनी 'कैप्टन कूल' होने के साथ-साथ एक फैमिलीमैन भी हैं। धोनी और साक्षी की एक प्यारी-सी बेटी है, जिसका नाम जीवा है।

हालांकि, अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ प्यार और एकता के बंधन में बंधने से पहले धोनी का नाम कई हस्तियों के साथ जुड़ चुका है। कम ही लोग जानते हैं कि, धोनी कथित तौर पर एक्ट्रेस व मॉडल राय लक्ष्मी (Raai Laxmi) के साथ रिश्ते में थे। एक बार अभिनेत्री ने उनके साथ अपने कथित संबंधों के बारे में बात की थी और बताया था कि, वह इसके बारे में क्या महसूस करती हैं।

धोनी, साक्षी (उनकी अब की पत्नी) से मिलने से पहले 2008-2009 के आसपास मॉडल व अभिनेत्री राय लक्ष्मी को डेट कर रहे थे। उन दोनों को कई पार्टियों और इवेंट्स में एक साथ देखा गया था। खासकर आईपीएल की पार्टियों के दौरान वो हमेशा साथ दिखाई देते थे। 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान राय ने धोनी से ब्रेकअप की वजह का खुलासा किया था।

(ये भी पढ़ें: 7 एकड़ में फैला है धोनी का आलीशान फार्म हाउस, देखें अंदर की तस्वीरें व वीडियोज)

'जी न्यूज' के साथ एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा था, "मुझे विश्वास होने लगा है कि, धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग या निशान की तरह है, जो लंबे समय तक नहीं जाएगा। मुझे आश्चर्य है कि, लोगों में अभी भी ऊर्जा और धैर्य बाकी है। इसके बारे में अभी भी बात कर रहे हैं। हर बार जब टीवी चैनल्स धोनी के अतीत में जाते हैं, तो वे इसे हमारे रिश्ते को सामने लाने के लिए एक बिंदु बनाते हैं। मुझे यह सोचकर डर लगता है कि, किसी दिन मेरे बच्चे इसे टीवी पर देखेंगे और मुझसे इसके बारे में पूछेंगे।"

अभिनेत्री ने आगे कहा था कि, धोनी के बाद उनके तीन या चार रिश्ते थे। लेकिन लोग केवल इसी के बारे में बात करते हैं और अन्य रिश्तों पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। अभिनेत्री ने ये भी कहा था कि, वो अपने जीवन में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ गई हैं और उनमें कोई कठोर भावना नहीं है।

(ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी: अपने बचपन की दोस्त पर ऐसे आया था क्रिकेटर का दिल)

हालांकि, साक्षी से शादी करने से पहले धोनी का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। अगर हम धोनी के जीवन के बारे में बात करें, तो उन्हें सोशल मीडिया पर अपने फैंस का बहुत प्यार मिलता है, खासकर उनकी बेटी जीवा को। साक्षी और धोनी अक्सर अपनी बेटी के क्यूट वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं।

फिलहाल, धोनी और राय लक्ष्मी अपनी-अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ चुके हैं और वे दोनों अपने-अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं। तो, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

Anushka Sharma ने Akaay के जन्म के बाद सीक्रेटली सेलिब्रेट किया बर्थडे, दिखा गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

Mira Rajput ने पेस्टल लहंगा-कोर्सेट ब्लाउज में की रैंप-वॉक, नेटिजंस ने 'माचो वॉक' के लिए किया ट्रोल 

Sonali Bendre ने अपने को-स्टार्स के साथ डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हमसे पूछा भी नहीं..'

Orry ने Kajol की बेटी Nysa और Akshay Kumar के बेटे Aarav संग की पार्टी, एंजॉय करते दिखे स्टार किड्स

कौन हैं Pratibha Ranta? 23 वर्षीय एक्ट्रेस ने 'लापता लेडीज' के बाद अब 'हीरामंडी' में भी बिखेरा जलवा

कौन हैं 'लापता लेडीज' की 'फूल' उर्फ Nitanshi Goel? 16 साल की उम्र में है 10 मिलियन की फैन फॉलोइंग

फैशन इन्फ्लुएंसर Masoom Minawala ने की अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट, बताई डिलीवरी डेट

Sanjay Leela Bhansali ने अपने पिता की अंतिम इच्छा पूरी न कर पाने पर जताया दुख, कहा- 'मेरे पास कोई..'

Ankita Lokhande ने अस्पताल से पति Vicky Jain संग तस्वीरें कीं शेयर, नेटिजंस ने पूछा- 'मरीज कौन है?'

Abhishek Malhan ने Sonam Bajwa के शादीशुदा होने का किया दावा, कहा- 'मुझे पता चला वह मैरिड हैं'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह के जश्न की झलक आई सामने, एक-दूसरे को पहनाई वरमाला

John Abraham ने अपने एक फैन को उसके बर्थडे पर गिफ्ट किए 22.5 हजार के जूते, नेटिजंस ने की तारीफ

जानें कौन हैं 'Laapataa Ladies' फेम Sparsh Shrivastava? स्पैम समझकर काट दी थी Aamir Khan की कॉल

Samantha Ruth Prabhu ने Naga Chaitanya और Shobhita के रिश्ते की अफवाह के बीच लिखा क्रिप्टिक नोट

Shoaib-Dipika Kakar से Disha-Rahul Vaidya तक: जानें स्टार किड्स के नाम और उनके अर्थ के बारे में

Sridevi की चेन्नई वाली पहली हवेली है बेहद आलीशान, जो अब 'Airbnb' द्वारा किराए पर है उपलब्ध

Taapsee Pannu और Mathias Boe की 'संगीत नाइट' थी रोशनी व मस्ती से भरी, सजावट की झलकियां आईं सामने

जब Aishwarya Rai ने 'KKHH' में 'टीना' का रोल ठुकराने की बताई थी वजह, कहा था- 'मेरी आलोचना होती..'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह पर बेटी Esha ने शेयर की लवली फोटो, एक साथ खुश दिखा कपल

जब Ajay Devgn ने Salman को उनकी Ex Aish व Vivek Oberoi को किए गए 45-50 फोन कॉल्स की दिलाई थी याद