दो पत्नियों के अलावा मुमताज समेत 4 एक्ट्रेसेस से था शम्मी कपूर का अफेयर, बेटे आदित्य ने किया खुलासा

हाल ही में, फिल्म निर्देशक आदित्य राज कपूर ने अपने दिवंगत पिता शम्मी कपूर के अफेयर के बारे में खुलकर बात की है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

By Rinki Tiwari Last Updated: Apr 25, 2022 | 17:31:56 IST

भारतीय फिल्म निर्देशक, एक्टर और लेखक आदित्य राज कपूर (Aditya Raj Kapoor), दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) और एक्ट्रेस गीता बाली के बेटे हैं। जब आदित्य 9 साल के थे, तब उनकी मां गीता बाली का निधन हो गया था। इसके बाद उनके पिता शम्मी ने दूसरी शादी नीला देवी से की थी और उन्होंने शम्मी के दोनों बच्चों आदित्य व कंचन की परवरिश की।

नीला देवी ने शम्मी कपूर के साथ शादी करके न केवल उनके बच्चों को अपनाया, बल्कि ये भी फैसला किया कि, वह कभी अपने बच्चों को जन्म नहीं देंगी और उन्होंने ऐसा ही किया। शम्मी और नीला की जोड़ी ने कई लोगों को प्रेरित किया, लेकिन आप जानते हैं कि, गीता और नीला के अलावा भी शम्मी कपूर का कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रह चुका है, जिसके बारे में खुद उनके बेटे आदित्य राज कपूर ने बात की है।

दरअसल, आदित्य राज कपूर ने हाल ही में ‘ई-टाइम्स’ संग बातचीत में अपने दिवंगत पिता शम्मी कपूर के अफेयर के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि, उनके पिता का अफेयर नूतन, नादिरा और मुमताज जैसी अभिनेत्रियों के साथ रह चुका है।

(ये भी पढ़ें- चेचक की वजह से हुआ था एक्ट्रेस गीता बाली का निधन, मां के जाने के बाद बेटे ने कही थी ये बात)

शम्मी कपूर और नूतन का अफेयर

जब आदित्य राज कपूर से उनके पिता शम्मी और एक्ट्रेस नूतन के अफेयर के बारे में पूछा गया, तो डायरेक्टर ने कहा, “मैं यह बात जानता हूं, लेकिन ये बात मेरे माता-पिता की शादी से पहले की है। दोनों उस वक्त यंग थे, हालांकि उस समय के हिसाब से उनका मूव सही नहीं था।”

शम्मी कपूर और नादिरा का अफेयर

इसके बाद आदित्य राज कपूर ने उल्टा अपने पिता के दूसरे अफेयर के बारे में पूछा, तब शम्मी की जिंदगी में दूसरी महिला के रूप में एक्ट्रेस नादिरा का नाम आया, जिनसे दिवंगत अभिनेता श्रीलंका में मिले थे। आदित्य ने इस बारे में कहा, “मुझे लगता है कि, दोनों एक-दूसरे के लिए सीरियस नहीं थे। मेरे पिता उस समय काफी यंग थे और कोई भी निर्णय लेने में सक्षम नहीं थे।”

(ये भी पढ़ें- शम्मी कपूर ने लिपस्टिक से भरी थी पत्नी गीता की मांग, सुबह 4 बजे रचाई थी शादी, जानें इनकी प्रेम कहानी)

शम्मी कपूर और मुमताज का अफेयर

जब गीता बाली का निधन हुआ, तो शम्मी कपूर न केवल अकेले रह गए थे, बल्कि उन्हें इस बात की भी चिंता सताई जा रही थी कि, उनके बच्चों की देखभाल कौन करेगा। इस बीच उन्हें दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज से प्यार हो गया था। शम्मी चाहते थे कि, मुमताज उनसे शादी कर लें और शादी के बाद अपना करियर छोड़कर उनके बच्चों को संभालें, लेकिन मुमताज को ये मंजूर नहीं था।

इस बारे में आदित्य ने कहा, “मुमताज अपने करियर में कुछ बड़ा करने के लिए तैयार हो रही थीं और उन्होंने पापा के साथ 1969 में 'ब्रह्मचारी' फिल्म की थी। वह राजेश खन्ना के साथ अपनी पहली फिल्म साइन करने से बस एक कदम दूर थीं। मेरे पिता अपने हीरो वाले दिनों से लौटने लगे थे। पापा बिल्कुल क्लियर थे कि, उन्हें अपने बच्चों की देखभाल के लिए कोई चाहिए। उन्हें मालूम था कि, हमे मां की जरूरत है। मुझे नहीं लगता है कि, मेरे पिताजी गलत थे और मुझे यह भी नहीं लगता है कि, मुमताज़ जी अपने करियर पर ध्यान देने वाले फैसले पर गलत थीं।”

शम्मी कपूर और बीना रमानी का अफेयर

वहीं, गीता बाली के निधन और मुमताज के अफेयर के बाद एक और महिला थीं, जो शम्मी कपूर की जिंदगी में आई थीं और उनका नाम था बीना रमानी, जो एक मशहूर लेखक हैं। ये शम्मी का चौथा प्यार थीं, जिनके साथ उनका रिश्ता बेहद कम समय तक चला था। आदित्य राज कपूर ने कहा, “बीना जी के साथ रिश्ता बेहद संक्षिप्त और औपचारिक बात थी। उस समय दो बच्चों के साथ विधुर होना कोई अच्छी बात नहीं थी। हालांकि, आज ऐसा नहीं है।” इसके बाद शम्मी कपूर को नीला देवी में वह मिली, जिसकी उन्हें तलाश थी। नीला ने अपने पति का आखिरी वक्त तक साथ दिया था।

(ये भी पढ़ें- शम्मी कपूर लव लाइफ: दो बार प्यार में हुए फेल, दो बार रचाई शादी, पहली पत्नी की चेचक से हो गई थी मौत)

फिलहाल, शम्मी कपूर के इन अफेयर्स के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Samarth Jurel से ब्रेकअप के बाद Elvish Yadav को डेट कर रहीं Isha Malviya? एक्ट्रेस ने कही ये बात

Ranveer Singh ने एक इवेंट में पहनी व्हाइट हील्स, नेटिजन ने कहा- 'शायद दीपिका की होगी'

Sonakshi Sinha के सी-फेसिंग होम की इनसाइड झलकियां: विंटेज फर्नीचर से आर्ट स्टूडियो तक, सब है शानदार

Akash Ambani की पत्नी Shloka Mehta बेटी Veda की तरह बेड पर जंप करती आईं नजर, बहन Diya भी दिखीं साथ

Dalljiet Kaur ने दूसरे पति Nikhil Patel से अलगाव की अफवाहों के बीच फ्लॉन्ट किया सिन्दूर 

'BB 17' फेम Ayesha Khan ने बताया वह कैसे व्यक्ति से करेंगी शादी, उनके भाई से है कनेक्शन

कौन हैं Mukesh Ambani के दोस्त Anand Jain? जिनकी वजह से Anil Ambani ने दिया था 'IPCL' से इस्तीफा

अलगाव की अफवाहों से KWK कंट्रोवर्सी तक: वे 4 मौके, जब Deepika और Ranveer Singh बने चर्चा का विषय

Krushna Abhishek ने कपिल शर्मा शो छोड़ने के लिए Sunil Grover को मारा ताना, कहा- 'जब तुम यहां..'

Tejasswi Prakash ने 'ब्रांड्स अफोर्ड न कर पाने' की कही बात, नेटिजंस ने कहा- 'दुबई में घर खरीदकर..'

Ananya Panday से ब्रेकअप के बाद Aditya Roy ने Sara Ali Khan संग की पार्टी, डेटिंग रूमर्स को मिली हवा

Ranveer Singh ने Deepika Padukone संग तलाक की अफवाहों का किया खंडन, कहा- 'यह मेरी वेडिंग रिंग है'

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' Chandrika ने भंडारा विवाद के बाद दिखाई अपनी 75 लाख की 'Ford Mustang' कार

Dino Morea ने बताया क्या John Abraham थे उनके और ​Bipasha के ब्रेकअप की वजह? बॉन्डिंग पर भी की बात

Divyanka Tripathi संग शादी से पहले Vivek Dahiya को सता रहा था इस बात का डर​, अब किया खुलासा

Shekhar Suman लोकसभा चुनाव में बेटे Adhyayan की Ex-GF Kangana को सपोर्ट करने के लिए हैं तैयार

Madhuri Dixit के पति Shriram Nene 'डांस दीवाने' में आए नजर, कपल ने 'तुमसे मिलके' गाने पर किया डांस

Sonam Kapoor ने दिखाई बेटे Vayu के मुंडन के बाद की पहली झलक, पति आनंद ने करवाया मैचिंग कट

Karisma Kapoor ने बताया उन्हें कैसे मिला निकनेम 'Lolo', बहन के नाम 'Bebo' के पीछे की भी बताई स्टोरी

क्या Met Gala में Alia Bhatt को फोटोग्राफर्स ने गलती से समझ लिया Deepika Padukone? वीडियो हुआ वायरल