हाल ही में, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने हास्पिटल से स्वस्थ होकर अपने घर लौटने के बाद एक वीडियो के जरिए फैंस को अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के फैंस के लिए राहत भरी खबर है। बीते दिनों, एक्सरसाइज करते हुए उनकी कमर में दर्द उठा था, जिसकी वजह से एक्टर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि, अब वह ठीक हैं। हाल ही में, धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी तबीयत के बारे में जानकारी दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
अभिनेता बीते दिनों अस्पताल में स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के साथ एक वीडियो शेयर करके बताया है कि, वह अब ठीक हैं। वीडियो में उन्होंने कहा, "कुछ भी ज़्यादा मत करो। मैंने इसे किया और मुझे दर्द हुआ। मेरी पीठ में एक बड़ी मांसपेशियों में खिंचाव था और उसी के लिए अस्पताल जाना पड़ा। वहां कुछ दिनों के लिए कठिन समय था। वैसे, मैं आपकी शुभकामनाओं और आपके आशीर्वाद के साथ वापस आ गया हूं। तो, चिंता न करें। अब, मैं बहुत सावधान रहूंगा। आप सभी को प्यार।"
(ये भी पढ़ें: क्या पिता धर्मेंद्र की दूसरी शादी पर हेमा को पीटने वाले थे सनी देओल! प्रकाश कौर ने बताई थी सच्चाई)
उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "दोस्तों, चीजों को ज़्यादा मत करो...अपनी हदें जानो.., मैंने वो किया और सबक सीखा।" एक्टर के इस पोस्ट पर उनकी बेटी व एक्ट्रेस ईशा देओल ने कमेंट करते हुए लिखा है, ''लव यू।'' एक्टर द्वारा इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद फैंस को राहत की सांस मिली है।
वैसे आपको बता दें कि, 86 साल के धर्मेंद्र अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान रखते हैं। वह एक्सरसाइज और स्विमिंग भी करते हैं। सोशल मीडिया पर वह इसके वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। फ्री टाइम में वह अपनी फैमिली से दूर अपने फार्महाउस पर समय बिताते हैं।
(ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ अनदेखी तस्वीर आई सामने, बेटी का हाथ पकड़े नजर आए दोनों)
वर्क फ्रंट की बात करें तो, धर्मेंद्र अगली बार 'अपने' के सीक्वल में दिखाई देंगे। इसके साथ वह पर्दे पर अपने बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ फिर से नजर आएंगे। कथित तौर पर, फिल्म में धर्मेंद्र के पोते करण देओल भी होंगे। 'अपने 2' के अलावा, अनुभवी स्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी दिखाई देंगे।
(ये भी पढ़ें: हेमा मालिनी से धर्मेंद्र की शादी पर पहली पत्नी प्रकाश कौर ने कहा था- 'आधी इंडस्ट्री ऐसा ही करती है')
फिलहाल, हम अभिनेता धर्मेंद्र के स्वस्थ दीर्घायु रहने की कामना करते हैं।