आकांक्षा पुरी की लव लाइफः पारस-सिद्धार्थ से लेकर मीका सिंह तक, इन एक्टर्स संग जुड़ चुका है नाम

एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी इन दिनों 'मीका दी वोटी' बनने को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में उनके पुराने रिलेशनशिप भी सुर्खियों में छाए हुए हैं। आइए आपको एक्ट्रेस की लव लाइफ के बारे में विस्तार से बताते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Jul 27, 2022 | 15:01:30 IST

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) इन दिनों 'मीका दी वोटी' बनने पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रियलिटी शो 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' का खिताब हासिल करने के बाद कहा जा रहा है कि, जल्द ही सिंगर मीका सिंह और आंकाक्षा पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी करने वाले हैं। भले ही आकांक्षा अब मीका से शादी करने वाली हैं, लेकिन सिंगर से पहले वह टीवी के कुछ हैंडसम हंक्स को डेट कर चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं आकांक्षा के एक्स बॉयफ्रेंड्स के बारे में।

मीका सिंह

आपको जानकर हैरानी होगी कि, मीका सिंह भी आकांक्षा के एक्स बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। दोनों एक-दूसरे को 13 सालों से जानते हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों कथित तौर पर पहले एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की, लेकिन इन दोनों के रिश्ते की खबरें उस वक्त तेज हो गई थीं, जब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में मीका ने जहां एक सफेद शर्ट और नीली जींस पहनी थी, वहीं आकांक्षा ने एक काले-लाल रंग का सूट कैरी किया था और अपने सिर को दुपट्टे से ढक लिया था। वीडियो ने कुछ ही सेकेंड में उनके फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी थी। इस वीडियो को देखकर सब अनुमान लगा रहे थे कि, शायद दोनों ने सगाई कर ली है। हालाकि, आकांक्षा ने सभी अटकलों का खंडन किया था और कहा था कि, वह और मीका सिर्फ दोस्त हैं। साथ ही बताया था कि, यह वीडियो उनके घर पर रखी गई एक पूजा के दौरान का है। खैर, अब नियति कहें या फिर मीका-आकांक्षा का प्यार कि, अब एक बार फिर दोनों साथ हैं और अब शादी करने वाले हैं।

पारस छाबड़ा

पारस छाबड़ा भी आकांक्षा के बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। दोनों ने टीवी शो 'विघ्नहर्ता गणेश' में साथ काम किया था। दोनों दो सालों तक एक साथ रहे थे। प्यार में डूबे पारस और आकांक्षा ने अपनी कलाई पर एक-दूसरे के नाम का टैटू भी बनवाया था। हालांकि, जब पारस ने 'बिग बॉस 13' के घर में प्रवेश किया था, तो वह को-कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा के साथ अपनी बढ़ती नजदीकियों के लिए सुर्खियों में आने लगे थे। उन्होंने आकांक्षा के साथ अपने संबंधों के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी किए थे, जिसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। पारस ने जनवरी 2020 में ऑफिशियली अपने ब्रेकअप की घोषणा की थी, जो कपल के फैंस के लिए किसी सदमे की तरह थी, क्योंकि दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती थी।

सिद्धार्थ शुक्ला

आकांक्षा पुरी दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। अफवाहें थीं कि, सिद्धार्थ के 'बिग बॉस 13' में जाने से पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों के अफेयर की खबरें तब सामने आई थीं, जब एक लेट नाइट पार्टी की उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। इसके अलावा, कथित जोड़े को अक्सर एक-दूसरे के साथ पार्टी करते और अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आउटिंग से तस्वीरें साझा करते हुए देखा जाता था। हालांकि, तमाम अटकलों के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते की अफवाहों का खंडन किया। एक बार आकांक्षा ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में अपने और सिद्धार्थ शुक्ला के रिश्ते के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, "मुझे लगता है कि, सिद्धार्थ को डेट करने वाली कोई भी लड़की वास्तव में भाग्यशाली होगी। वह बहुत बुद्धिमान, सुलझे हुए और समझदार व्यक्ति हैं। उनके पास अपार ज्ञान है और उन्हें लोगों के साथ शेयर करना पसंद है। हमारे बीच चीजें डेटिंग या रिश्ते के लेवल तक आगे नहीं बढ़ीं। मैंने किसी और को देखना शुरू किया और यह एक तरह से खत्म हो गया। हालांकि, मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है।"

पर्ल वी पुरी

आकांक्षा पुरी का नाम टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी से भी जुड़ चुका है। पर्ल वी पुरी अपनी क्यूट स्माइल और चॉकलेटी लुक्स के लिए जाने जाते हैं। एक समय था, जब आकांक्षा भी उन पर फिदा थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल कथित तौर पर एक-दूसरे के साथ रिश्ते में था, लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। जब पर्ल वी पुरी पर रेप का आरोप लगा था और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखा गया था, तो आकांक्षा पुरी उनके समर्थन में सामने आई थीं। अभिनेत्री ने पर्ल को अपना समर्थन देने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया था और कहा था कि, वह ऐसा कभी नहीं कर सकते।

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने रणबीर के 'जुड़वा बच्चे' वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- 'मुझे बाद में पता चला')

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा था, "यह देखना बहुत निराशाजनक है कि, चारों ओर क्या हो रहा है। जब हमारे अधिकार के लिए आवाज उठाने की बात आती है, तो लोग बैकफुट पर जाने और भागने की कोशिश करते हैं। मैं पर्ल को काफी समय से जानती हूं और मैं ये कह सकती हूं कि, वह कभी भी ऐसा नहीं कर सकते या अपने सपने में ऐसा कुछ करने के बारे में सोच भी नहीं सकते। वह एक खूबसूरत आत्मा के साथ एक अद्भुत व्यक्ति हैं और जानते हैं कि, महिला का सम्मान कैसे किया जाता है !!#istandwithpearl।”

(ये भी पढ़ें- रूमर्ड कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी 6 सालों के रिलेशनशिप के बाद हुए अलग! : रिपोर्ट)

खैर, अब आकांक्षा सिंगर मीका से शादी करने वाली हैं। फिलहाल, आपको आकांक्षा की जोड़ी किसके साथ अच्छी लगती थी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Taapsee Pannu और Mathias Boe की 'संगीत नाइट' थी रोशनी व मस्ती से भरी, सजावट की झलकियां आईं सामने

जब Aishwarya Rai ने 'KKHH' में 'टीना' का रोल ठुकराने की बताई थी वजह, कहा था- 'मेरी आलोचना होती..'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह पर बेटी Esha ने शेयर की लवली फोटो, एक साथ खुश दिखा कपल

जब Ajay Devgn ने Salman को उनकी Ex Aish व Vivek Oberoi को किए गए 45-50 फोन कॉल्स की दिलाई थी याद

Ankita Lokhande ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के लिए ठुकराया Karan Johar का ऑफर: रिपोर्ट

जब Rajesh Khanna ने Dimple Kapadia के तलाक न देने पर की थी बात, कहा था- 'बात तो दिलों की है..'

Jaya Bachchan-Preity Zinta ने Aish की स्पीच का उड़ाया मजाक, फैंस ने उनके व्यवहार को बताया 'अशिष्ट'

Aishwarya-Salman के बारे में खुलासा करने पर ट्रोल हुईं Smita Jaykar, फैंस ने कहा- 'नोजी आंटी'

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, जल्द नहीं करेंगे आधिकारिक!

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'

Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग केस के एक आरोपी ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में की आत्महत्या

जब Sussanne Khan ने कहा था- 'अगर Hrithik Roshan ने तोड़ा रिश्ता, तो नहीं कर पाऊंगी मूव ऑन'

जब Salman Khan ने एक गाने की शूटिंग के दौरान Sanjay L Bhansali को Aishwarya को छूने से किया था मना

'अनुपमा' फेम Rupali Ganguly ने की राजनीति में एंट्री, 'BJP' में हुईं शामिल

क्या Ibrahim अपने 'दादा' Tiger Pataudi की क्रिकेट लिगेसी को बढ़ाएंगे आगे? Saif ने कही थे ये बात

Parineeti Chopra के पति Raghav Chadha की UK में हुई आंख की सर्जरी, ब्लाइंडनेस होने का था खतरा

Manisha Koirala ने आखिरकार तलाक और दोबारा प्यार पाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं अपना टाइम वेस्ट...'