हाल ही में, टीवी एक्टर अली मर्चेंट ने रियलिटी शो 'लॉक अप' में एंट्री की है। यहां आते ही उन्होंने पूर्व पत्नी सारा खान से जुड़ी ढेर सारी बातें की हैं। आइए आपको बताते हैं।
एक्ट्रेस कंगना रनौत का विवादित डिजिटल रियलिटी शो 'लॉक अप' अपनी थीम के कारण लगातार चर्चा में बना हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि, ये शो 'बिग बॉस' की कॉपी है, तो कुछ का कहना है कि, ये फ्लॉप शो है। हालांकि, ये शो दर्शकों को मनोरंजन का पूरा मसाला दे रहा है। अब शो में नए कैदी व एक्टर अली मर्चेंट (Ali Merchant) की एंट्री हुई है। शो में आते ही उन्होंने अपनी शादी और पूर्व पत्नी सारा खान (Sara Khan) को लेकर कई हैरान करने वाली बातें कही हैं। आइए आपको बताते हैं कि, एक्टर ने क्या कहा है।
पहले ये जान लीजिए कि, 'लॉक अप' शो में पहले दिन एक्ट्रेस सारा खान ने एंट्री ली थी, तब से अब तक वो शो में बनी हुई हैं। ऐसे में अब उनके पूर्व पति अली मर्चेंट को भी शो का हिस्सा बनाया गया है, जिससे शो में और ड्रामा देखने को मिलेगा। इससे पहले, ये जोड़ी 'बिग बॉस 4' में नजर आई थी, जहां इस कपल को एक-दूसरे से प्यार हो गया था और इन्होंने शादी रचाई थी। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए थे।
(ये भी पढ़ें- लाइव भजनों के साथ हुई थी कियारा आडवाणी की बहन इशिता की शादी, हजारों कैडिंल्स से सजा था वेन्यू)
अब अली ने शो में पायल रोहतगी से बात करते हुए सारा को धोखा देने की बात स्वीकारी है और अपने रिश्ते से जुड़े कई खुलासे भी किए हैं। उन्होंने बताया कि, उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी सारा खान को धोखा दिया है। पायल, अली से पूछती हैं कि, वास्तव में दोनों के बीच क्या गलत हुआ? इस पर एक्टर ने जवाब दते हुए कहा, ''मैं उस वक्त 23 साल का था। उस समय हम भोले थे, इसलिए मैंने सोचा कि, रियलिटी शो (बिग बॉस) में शादी करने वाले पहले जोड़े के रूप में इतिहास रचने का ये एक अच्छा मौका होगा और जब दो लोग प्यार में होते हैं, तो अगला कदम शादी करना होता है। शो से पहले, हम दो साल से साथ थे। वो मेरे घर में रह रही थीं। बीबी हाउस से बाहर आने के बाद मुझे एहसास हुआ कि, हमारे परिवारों के बीच बहुत सारे मुद्दे हैं। मैं पागल हो गया था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि, क्या करूं। 'बीबी हाउस' में भी मैंने देखा था कि, उनके और अश्मित के बीच अभी भी लिंक-अप था। फिर मैं दिल्ली चला गया। मैं एक क्लब में था और बहक गया था। मैं एक लड़की से मिला, हमने फोन पर बात की। मुझे इसका बहुत पछतावा हुआ।''
एक्टर ने आगे बताया, "मैं सारा के साथ ये सब साझा करना चाहता था, लेकिन वो उस समय भी शो में थीं। हालांकि, सारा के आगे सच सामने आ गया और ये सब मीडिया में भी आ गया था। इसके बाद हमारा रिश्ता खत्म हो गया।"
(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल के साथ शेयर कीं प्यारी तस्वीरें, मुस्कुान जीत रही लोगों का दिल)
शो में सारा और अली आपस में बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। सारा एक्टर को शो में आने के लिए दोषी ठहराती हैं। हालांकि, अली कहते हैं कि, वो अपनी योग्यता के आधार पर यहां आए हैं। लेकिन इन दोनों की लड़ाई अभी भी जारी है।
एक तरफ अली शो में आने के बाद काफी एक्साइटेड लग रहे हैं, तो उन्हें देखकर सारा खान का मूड कुछ ठीक नहीं लग रहा। उन्हें देख एक्ट्रेस गुस्से में वॉक आउट कर लेती हैं। सारा के एक्सप्रेशंस देखकर तो यही समझ आ रहा है कि, वो अपने एक्स-हसबैंड को शो में देखकर कुछ खास खुश नहीं हैं।
(ये भी पढ़ें-दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम ने खरीदी 1.14 करोड़ की शानदार मर्सिडीज-बेंज जीएलएस कार)
खैर, अब देखना ये होगा कि, शो में इनकी दुश्मनी दोस्ती में बदलेगी या नहीं। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।