बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिससे उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग उनकी सगाई की खबरें फिर से तेज हो गई हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।
कई सेलिब्रिटी की शादी की चर्चाएं इस समय जोरों पर हैं, जिनमें एक नाम बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और उनकी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का भी है। कई रिपोर्ट्स बता रही हैं कि, दोनों इस साल के अंत में शादी कर लेंगे। वहीं, कुछ अन्य रिपोर्ट्स का कहना है कि, आपको अभी इस लविंग कपल की शादी के लिए साल 2022 तक इंतजार करना होगा। हालांकि, इन सभी खबरों के बीच आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिससे साफ हो गया है कि, एक्ट्रेस ने रणबीर संग सगाई कर ली है।
पहले ये जान लीजिए कि, आलिया और रणबीर की शादी की अफवाहें तब उठी थीं, जब रणबीर ने पिछले साल एक साक्षात्कार में कहा था कि, 'उन्होंने आलिया भट्ट से शादी कर ली होती, अगर कोविड महामारी नहीं आई होती।' दोनों करीब तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: राजकुमार राव को GF पत्रलेखा ने पहली मुलाकात में समझा था 'नीच आदमी', एक्टर ने बताया किस्सा)
अब आपको दिखाते हैं आलिया भट्ट का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 31 अक्टूबर 2021 को अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में आलिया नीले आसमान के नीचे एक पेड़ की पत्ती पकड़े नजर आ रहीं हैं। इस दौरान उनका चेहरा छिपा हुआ है, लेकिन वो अपने हाथ में अपने लकी नंबर 8 की रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखी जा सकती हैं, जिसे उन्होंने अपने बाएं हाथ में पहना है। ये तस्वीर फैंस को ये सोचने पर मजबूर कर रही है कि, क्या ये खूबसूरत ज्वेलरी का पीस वास्तव में उनकी सगाई की रिंग है।
जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि रणबीर कपूर का लकी नंबर 8 है। उन्होंने अपने कई इंटरव्यूज में बताया है कि, उनकी और उनकी फैमिली के लिए ये नंबर कितना स्पेशल है। कई ओकेजन पर आलिया ने भी इस नंबर के प्रति अपने प्यार को अपने फोन कवर, जर्सी और सोने की अंगूठी से जाहिर किया है।
(ये भी पढ़ें: सनी देओल की महंगी कारें: मर्सिडीज से ऑडी और रेंज रोवर तक, कई लग्जरी कारों के मालिक हैं एक्टर)
इसके अलावा, ‘ई-टाइम्स’ की एक रिपोर्ट की मानें तो, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस साल शादी नहीं करेंगे, क्योंकि दोनों के शादी के लिए ग्रैंड प्लांस हैं और वो दोनों जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। कपल के एक करीबी सूत्र ने न्यूज पोर्टल को बताया, “आलिया और रणबीर के शादी के लिए ग्रैंड प्लांस हैं और इसलिए वो इसे जल्दबाजी में नहीं करना चाहते हैं। वो काफी लंबे समय से अपने बड़े दिन की प्लानिंग कर रहे हैं और शायद इसमें और वक्त लगेगा।” जहां सूत्र ने ‘ई-टाइम्स’ को बताया कि, प्यार में डूबा ये कपल इस साल शादी नहीं करेगा, तो अब ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि, ये शादी साल 2022 में होगी।
इससे पहले, कपल की शादी की अफवाहों के बीच आलिया की मां और दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। हाल ही में, एक इंटरव्यू में सोनी राजदान से आलिया और रणबीर की शादी की तारीख के बारे में पूछा गया था, तो राजदान ने मजाक में कहा था कि, उन्हें भी नहीं पता कि, शादी कब होगी और वह खुद कुछ जानकारी की प्रतीक्षा कर रही हैं। 'बॉलीवुड लाइफ' की एक रिपोर्ट में राजदान के हवाले से कहा गया था, "मुझे भी नहीं पता कि, यह (शादी) कब होगी। यहां तक कि, मैं भी कुछ जानकारी का इंतजार कर रही हूं।"
(ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे की शादी की डेट आई सामने, बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग लेने जा रही हैं सात फेरे)
फिलहाल, आलिया भट्ट की लेटेस्ट फोटो से ये तो साफ है कि, उनकी और रणबीर की सगाई हो चुकी है। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।