हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स का खुलासा किया है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
स्टार कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में, होनी वाली मां आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स का खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
पहले ये जान लीजिए कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में शादी की थी और जून 2022 में प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी एक्ट्रेस जमकर काम कर रही हैं। अब कपल के साथ-साथ फैंस को भी इनके बेबी के आने का इंतजार है।
(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में दान किए 1.5 करोड़ रुपए, होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी आईं नजर)
आलिया भट्ट अपने तीसरे ट्राइमेस्टर के आखिरी चरण में हैं और उन्हें प्रेग्नेंसी क्रेविंग का अनुभव हो रहा है। 17 सितंबर 2022 को आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स का खुलासा किया है। एक नोट साझा करते हुए होने वाली मां ने लिखा कि वह पिज्जा के लिए तरस रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से पिज्जा खरीदने के लिए मुंबई में सबसे अच्छी जगहों के बारे में कुछ सुझाव देने के लिए कहा।
यह पहली बार नहीं है, जब आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में खुलकर बात की हो। इससे पहले, एक्ट्रेस ने 3 जुलाई 2022 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्हें एक स्वादिष्ट मिठाई का आनंद लेते हुए देखा गया था। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, "तिरामिसु और एक किताब।"
आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। इसके अलावा, रणवीर सिंह के साथ उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जल्द ही रिलीज होने वाली है।
(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के लिए किया 'मिस यू' पोस्ट, शेयर की रोमांटिक फोटो)
फिलहाल, आलिया भट्ट द्वारा शेयर किया गया ये पोस्ट आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।