मुकेश अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में दान किए 1.5 करोड़ रुपए, होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी आईं नजर

हाल ही में, दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह अपनी होनी वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ केरल के गुरुवायुर मंदिर में पूजा कर रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

मुकेश अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में दान किए 1.5 करोड़ रुपए, होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी आईं नजर

'रिलांयस इंडस्ट्रीज' के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) इन दिनों अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ लगातार देश के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में, उन्हें केरल के गुरुवायुर मंदिर में स्पॉट किया गया, जहां से उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं। 

mueshk

पहले ये जान लीजिए कि 12 सितंबर 2022 को मुकेश अंबानी ने श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए थे। उनके साथ उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी थीं। इसके अलावा, 16 सितंबर 2022 को मुकेश अंबानी तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करते नजर आए थे। यहां भी उनके साथ राधिका मर्चेंट भी दिखाई दी थीं।

ambani

mukesh ambani

(ये भी पढ़ें: भोजपुरिया क्वीन अक्षरा सिंह के आलीशान घर की झलकियां, लग्जीरियस लाइफ जीती हैं एक्ट्रेस)

अब बात करते हैं मुकेश अंबानी और उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट की लेटेस्ट तस्वीरों की। दरअसल, इंटरनेट पर मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वह केरल गुरुवायुर मंदिर में स्पॉट किए गए। यहां दोनों ने दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। 

mukesh ambani

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मुकेश अंबानी ने दान के रुप में मंदिर को 1.51 करोड़ रुपए का चेक भी भेंट किया। ये दान अन्नदानम (भक्तों के भोजन) के लिए किया गया है। मुकेश अंबानी के स्वागत के रुप में मंदिर के अधिकारियों ने उन्हें एक चित्र भी भेंट किया।

mukesh ambani

मुकेश अंबानी और उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट की जो फोटोज सामने आई हैं, उनमें वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। जहां मुकेश अंबानी व्हाइट और गोल्डन रंग के धोती-कुर्ते में नजर आए। वहीं, राधिका नीले रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखते हुए बंधे बाल और मास्क का विकल्प चुना था।

radhika

radhika

(ये भी पढ़ें- KBC 14: हरिवंश राय बच्चन ने अपने घर का नाम क्यों रखा था 'प्रतीक्षा', अमिताभ बच्चन ने बताई वजह)

फिलहाल, मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट की लेटेस्ट फोटोज आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- Isha Ambani Piramal)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.