Nita Ambani ने फैमिली के साथ लालबागचा राजा से लिया आशीर्वाद, पिंक 'सलवार-सूट' में दिखीं स्टनिंग

हाल ही में, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने अपनी पूरी फैमिली के साथ लालबागचा राजा के दर्शन किए। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने फैमिली के साथ लालबागचा राजा से लिया आशीर्वाद, पिंक 'सलवार-सूट' में दिखीं स्टनिंग

अंबानी परिवार इन दिनों गणपति उत्सव का भरपूर आनंद ले रहा है। हर किसी की तरह उन्होंने भी अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया था और अब भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जित करने के एक दिन बाद पूरी फैमिली ने मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन किए। बता दें कि लालबागचा राजा का पांडाल मुंबई ​के सबसे पुराने और पॉपुलर गणपति पंडालों में से एक है, जो मशहूर हस्तियों और राजनेताओं सहित करोड़ों भक्तों को आकर्षित करता है।

अंबानी फैमिली ने लालबागचा राजा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

हाल ही में, हमें अंबानी परिवार की लालबागचा राजा की जर्नी की कुछ झलकियां मिलीं। परिवार की मुखिया नीता अंबानी (Nita Ambani) और मुकेश अंबानी अपने बच्चों के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। फेमस पंडाल में अपनी जर्नी के लिए नीता ने पिंक कलर का सलवार-सूट चुना था, जिसके चारों ओर धागे की कढ़ाई की गई थी। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, कड़े और डेवी मेकअप के साथ कंप्लीट किया था। दूसरी ओर, मुकेश अंबानी ने व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहना था, जिसे उन्होंने हमेशा की तरह नेहरू जैकेट के साथ जोड़ा था।

nita ambani

mukesh

नीता और मुकेश के साथ उनके बेटे आकाश और अनंत व उनकी प्यारी बहुएं श्लोका और राधिका भी थीं। इस दौरान फैमिली की बड़ी बहू श्लोका ने ग्रीन कलर का रेशमी कुर्ता चुना था, जिसमें ज़री की कढ़ाई और सीप का काम हुआ था। उन्होंने इसे बंधनी-प्रिंटेड दुपट्टे, स्टड इयररिंग्स और पोनीटेल के साथ पेयर किया था। दूसरी ओर, जल्द ही अंबानी फैमिली की छोटी बहू बनने वाली राधिका एथनिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, अंबानी के बेटे अपने-अपने आउटफिट में हैंडसम लग रहे थे।

ambani family

ambani family

akash ambani

ईशा अंबानी भी अपने परिवार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंची थीं। उन्होंने ग्रीन कलर का फ्लोरल प्रिंट वाला अनारकली कुर्ता पहना था। इसे सिंपल रखते हुए उन्होंने बिना मेकअप के खुले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया था। इसके अलावा, श्लोका के माता-पिता भी अंबानी परिवार के साथ पंडाल में मौजूद थे। मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी भी अपने परिवार के साथ बप्पा से आशीर्वाद लेने पहुंची थीं।

isha ambani

ambani family

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नीता अंबानी ने 'NMACC' में 'द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल' के दूसरे सीजन का किया उद्घाटन 

22 सितंबर 2023 को 'नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर' के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने 'द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइजेशन टू नेशन' के दूसरे सीजन के उद्घाटन कार्यक्रम का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो की शुरुआत में ईशा अंबानी को अपने परिवार की ओर से मेहमानों का स्वागत करते देखा जा सकता है। इवेंट के लिए ईशा ने एथनिक आउटफिट चुना था।

isha ambani

उन्होंने पिंक कलर का फुल स्लीव्स वाला कुर्ता पहना था, जिसमें नेकलाइन और कफ पर जरी की कढ़ाई थी। ईशा ने अपने कुर्ते को मैचिंग पलाजो पैंट और एक दुपट्टे के साथ जोड़ा था, जिसमें एक गोल्डन बॉर्डर था। उन्होंने अपने लुक को रिंग्स, झुमके, डेवी मेकअप और खुले बालों के साथ स्टाइल किया था।

वीडियो में आगे जाकर हम नीता अंबानी को स्टेज संभालते हुए देख सकते हैं। वीडियो में उन्होंने 'NMACC' के पीछे अपने दृष्टिकोण के बारे में बात की और कहा कि सांस्कृतिक केंद्र ने 'भारत के बेस्ट को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने और दुनिया के बेस्ट को भारत में लाने' के अपने दृष्टिकोण को हासिल कर लिया है। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने रेड कलर की रेशमी साड़ी चुनी थी, जिसके बॉर्डर पर गोल्डन प्रिंट थे। नीता ने अपने लुक को मोतियों का हार, स्टड इयररिंग्स, कड़ा और डेवी मेकअप से निखारा था।

nita ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आप अंबानी परिवार की लालबागचा राजा की जर्नी के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.