Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

हाल ही में, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह देशभक्ति गीत गाती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो इस समय अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के लिए तारीफ बटोर रही हैं। फिल्म में उन्होंने दिवंगत सिंगर अमर सिंह चमकीला की दूसरी पत्नी अमरजोत का किरदार निभाया है। इस बीच, परिणीति का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह देशभक्ति गीत गाती हुई नजर आ रही हैं।

परिणीति चोपड़ा पुराने वीडियो में देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

हाल ही में, हमारी नजर परिणीति चोपड़ा के एक पुराने वीडियो पर पड़ी, जिसे 'दूरदर्शन चंडीगढ़' ने शेयर किया था। वीडियो में अभिनेत्री को अन्य लोगों के साथ मिलकर देशभक्ति गीत गाते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने खुले बालों के साथ ऑरेंज कलर का सलवार सूट पहना था। अपने लुक को मिनिमल रखते हुए परिणीति ने न्यूड लिपस्टिक और आईलाइनर के पतले स्ट्रोक्स का चयन किया था और काफी प्यारी लग रही थीं।

parineeti chopra

parineeti chopra

parineeti chopra

दरअसल, यह वीडियो परिणीति के टीन-एज डेज का था, जिसमें उन्होंने अपने सिंगिंग टैलेंट को दिखाया। परिणीति का वीडियो ऑनलाइन सामने आने के तुरंत बाद नेटिजंस उनकी सादगी पर फिदा हो गए। एक यूजर ने लिखा, "यह पिछली रिकॉर्डिंग का एक स्वीट पल है।" एक अन्य नेटिजन ने लिखा, "उन्हें सभी टैलेंट का आशीर्वाद मिला हुआ है।" देखें कमेंट्स।

parineeti chopra

parineeti chopra

Parineeti Chopra ने अपनी शादी में पहने थे बेहद यूनिक कलीरे, यह Raghav संग उनकी लव स्टोरी का है प्रतीक... जानने के लिए यहां क्लिक करें

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें.

जब परिणीति चोपड़ा ने अमरजोत के किरदार के लिए वजन बढ़ाने पर की बात

कुछ दिनों पहले, एक 'Reddit' यूजर ने परिणीति चोपड़ा के एक साक्षात्कार का वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में 'अमरजोत' की भूमिका निभाने के लिए वजन बढ़ाने की शर्त के बारे में बात की थी। वीडियो के एक सेगमेंट में परिणीति ने बताया था कि निर्देशक इम्तियाज अली ने उन्हें इस भूमिका के लिए 20 किलो वजन बढ़ाने की सलाह दी थी। इसके अलावा, अभिनेत्री ने साझा किया था कि इम्तियाज ने उन्हें इस किरदार को निभाने के लिए खुद का सबसे खराब वर्जन दिखने के लिए कहा था। 

parineeti chopra

परिणीति के शब्दों में, "जब इम्तियाज सर ने कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें आपको सेट पर लाइव गाना होगा। इस फिल्म के लिए आपको 20-16 किलो वजन बढ़ाना होगा, जो मैंने बढ़ाया। उन्होंने कहा था कि आपके चेहरे पर मेकअप का कोई पैच भी नहीं होगा, आपको फिल्म में सबसे खराब दिखना होगा।"

parineeti

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Parineeti Chopra ने Raghav Chadha के बर्थडे पर शेयर कीं अनदेखी फोटोज, कहा- 'तुम बेस्ट गिफ्ट हो'... तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, परिणीति के पुराने वीडियो पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.