Parineeti Chopra ने Raghav संग सफल शादी पर की बात, कहा- 'उनको बॉलीवुड के बारे में कुछ नहीं पता..'

हाल ही में, एक इवेंट में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 'AAP' सांसद राघव चड्ढा के साथ अपनी खुशहाल और सफल शादी के बारे में बात की। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Parineeti Chopra ने Raghav संग सफल शादी पर की बात, कहा- 'उनको बॉलीवुड के बारे में कुछ नहीं पता..'

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा, उन्होंने 'इश्कजादे', 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'हंसी तो फंसी' समेत कई अन्य फिल्मों में अपना करिश्मा दिखाया। परिणीति आखिरी बार फिल्म 'मिशन रानीगंज' में नजर आई थीं। निजी जिंदगी की बात करें, तो परिणीति ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में अपने प्यार राघव चड्ढा से शादी की थी। इसमें कोई दो राय नहीं है कि परिणीति और राघव अक्सर अपनी तस्वीरों के साथ कपल गोल्स देते हैं।

परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के साथ अपनी सफल शादी का बताया राज 

बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने कुछ साल पहले बताया था कि वह कभी भी किसी राजनेता से शादी नहीं करना चाहती थीं, लेकिन नियति को कुछ और मंजूर होने के नाते उन्होंने 'AAP' सांसद राघव चड्ढा से शादी रचाई। दोनों की प्यारी तस्वीरें और क्लिप अक्सर साबित करते हैं कि उनके बीच कितना प्यार है। अब, परिणीति ने अपनी सफल शादी के रहस्य का खुलासा किया है।

parineeti

हाल ही में, एक कार्यक्रम में परिणीति चोपड़ा ने सफल और खुशहाल शादी के रहस्य का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वह एक अभिनेत्री हैं, जबकि उनके पति राघव एक राजनेता हैं और उनमें से किसी को भी इस बात का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि दूसरा व्यक्ति किस इंडस्ट्री में काम करता है, यही वजह है कि उनकी शादी अच्छी चल रही है। 

परिणीति ने कहा, "मैं आपको एक सफल शादी का रहस्य बताती हूं। मैं एक्ट्रेस हूं, वह राजनेता हैं। उनको बॉलीवुड के बारे में कुछ नहीं पता और मुझे राजनीति के बारे में कुछ नहीं पता, इसलिए हमारी शादी बहुत अच्छी चल रही है।"

parineeti

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

परिणीति चोपड़ा ब्लैक मिडी ड्रेस में दिखीं बेहद खूबसूरत

गुजरात के वडोदरा में अपने हालिया कार्यक्रम के लिए परिणीति चोपड़ा ने एक ऑफ-शोल्डर ब्लैक मिडी ड्रेस पहनी थी। उन्होंने अपने मेकअप को बेस्ट रखा था और पिंक-ग्लॉसी लिप्स, बेयर आईज, ब्लश्ड चीक्स और साइड पार्टेड कर्ली हेयर सहित एक डेवी बेस चुना था। ब्लैक पंप्स, हूप इयररिंग्स के साथ परिणीति ने अपने लुक को फाइनल किया था।

parineeti

राघव चड्ढा के साथ परिणीति चोपड़ा का पहला करवा चौथ

शादी के बाद से परिणीति चोपड़ा ने अपने फैंस को अपनी मैरिड लाइफ की झलकियां दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने अपना पहला करवा चौथ राघव के साथ धूमधाम से मनाया था। उन्होंने जो तस्वीरें पोस्ट की थीं, उनमें वह रेड कलर के अनारकली सेट में बेहद सुंदर लग रही थीं, जबकि राघव ने येलो कलर का कुर्ता पहना था, जिसे उन्होंने ग्रे जैकेट और व्हाइट पायजामा के साथ जोड़ा था।

parineeti

परिणीति चोपड़ा ने अपने पहले करवा चौथ पर पहना था 1.5 लाख रुपए का अनारकली सेट। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

परिणीति चोपड़ा की राघव चड्ढा के साथ पहली दिवाली

राघव के साथ अपनी पहली दिवाली के लिए परिणीति ने फुल-स्लीव ब्लाउज के साथ चॉकलेट कलर की सीक्विन वाली साड़ी पहनी थी और राघव ने उन्हें ब्लैक कुर्ता-पायजामा सेट में मैच किया था।

parineeti

Parineeti Chopra ने Raghav Chadha के बर्थडे पर शेयर कीं अनदेखी फोटोज, कहा- 'तुम बेस्ट गिफ्ट हो'... तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, अपनी सफल शादी के परिणीति के खुलासे के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.