यहां हम आपको साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की रोमांटिक लव स्टोरी और रॉयल वेडिंग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें करीब 100 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार डांस के लिए मशहूर अल्लू को उनकी पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने जो पॉपुलैरिटी दिलाई, उसकी बदौलत आज बच्चा-बच्चा उन्हें जानता है। एक्टर ने बिजनेसमैन केसी शेखर रेड्डी और कविता रेड्डी की बेटी स्नेहा रेड्डी संग शादी की है। उनकी रॉयल वेडिंग में करीब 100 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। वैसे, उनकी लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है। आइए आपको बताते हैं।
अल्लू अर्जुन को स्नेहा रेड्डी से 'लव एट फर्स्ट साइट' हुआ था। दोनों की पहली मुलाकात, एक्टर के दोस्त ने करवाई थी। दरअसल, अल्लू अर्जुन अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए अमेरिका गए थे। यहीं पर उनकी मुलाकात स्नेहा रेड्डी से हुई थी। वह भी शादी में आई थीं। जब अर्जुन के दोस्त ने उन्हें स्नेहा से मिलवाया, तो वह पहली नजर में उन पर फिदा हो गए थे।
अल्लू अर्जुन से जूनियर NTR तक: इन साउथ इंडियन एक्टर्स ने अमीर बिजनेसमैन की बेटियों से की है शादी
पहली मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपना नंबर एक्सचेंज किया। इसके बाद लगातार दोनों बात करते रहे और मुलाकातों का दौर शुरू हुआ। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को समझा और अपने प्यार का इजहार किया। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय तक सभी से छिपाकर रखा था। अल्लू ने स्नेहा को सिर्फ दो ही लोगों से मिलवाया था, जिनमें से एक साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु थीं।
कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद को उनके रिश्ते के बारे में पता चला। इसके बाद, अल्लू ने स्नेहा के लिए अपने प्यार को एक्सेप्ट करते हुए उनसे शादी करने की इच्छा जताई। हालांकि, शुरू में अर्जुन और स्नेहा के माता-पिता दोनों को ही उनका रिश्ता मंजूर नहीं था, लेकिन जब स्नेहा और अर्जुन एक-दूसरे के साथ शादी करने के लिए अपने फैसले पर अड़े रहे, तब दोनों के परिवार वाले इस शादी के लिए राजी हुए थे।
अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने अपने प्यार को एक कदम आगे ले जाते हुए 26 नवंबर 2010 को हैदराबाद में एक ग्रैंड फंक्शन में सगाई की थी। सगाई के तीन महीने बाद अर्जुन और स्नेहा 6 मार्च 2011 को शादी करके हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए थे। माधापुर के हाईटेक्स ग्राउंड्स में हुई अल्लू-स्नेहा की रॉयल वेडिंग उस वक्त की चर्चित शादियों में से एक थी, जो काफी समय तक सुर्खियों में छाई हुई थी। खबरों की मानें, तो उनकी शादी में करीब 100 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। कहा जाता है कि उनकी शादी के दिन पूरा हैदराबाद जाम हो गया था। अल्लू-स्नेहा की शादी की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अल्लू अर्जुन का शानदार घर: लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं साउथ के सुपरस्टार, 100 करोड़ का है ड्रीम होम
अल्लू अर्जुन और स्नेहा की शादी को एक दशक से ज्यादा हो गया है। दोनों दो बच्चों अल्लू अयान और अल्लू अरहा के पैरेंट्स हैं। अल्लू-स्नेहा 2014 में पहली बार माता-पिता बने थे। दो साल बाद, अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने एक बच्ची का स्वागत किया, जिससे उनका परिवार पूरा हो गया। तब से दोनों अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।
फिलहाल, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? कमेंट करके जरूर बताएं।