जब अल्लू अर्जुन ने बेटे के जन्म पर की थी बात, कहा था- 'बच्चे के बाद शादी होती है शुरू'

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे अल्लू अयान के जन्म के बाद उनके जीवन में आने वाले बदलावों के बारे में बात की थी। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

By Kanika Singh Last Updated: Jan 31, 2022 | 20:19:15 IST

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने कई फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ बेहतरीन अभिनय को साबित किया है। वह टॉलीवुड के प्रमुख अभिनेताओं में से एक हैं और उन्होंने कई दिल तोड़े थे, जब वो अपनी प्रेमिका स्नेहा रेड्डी के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। अर्जुन और स्नेहा ने 6 मार्च 2011 को शादी रचाई थी। इस कपल के दो बच्चे हैं, जिनका नाम अल्लू अयान और अल्लू अरहा है।

3 अप्रैल 2014 को अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी पहली बार माता-पिता बने थे। उन्होंने अपने जीवन में एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने अल्लू अयान रखा है। अर्जुन के मैनेजर ने 4 अप्रैल 2014 को एक बयान के साथ इस खबर की घोषणा की थी और बताया था कि, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन का शानदार घर: लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं साउथ के सुपरस्टार, 100 करोड़ का है ड्रीम होम)

अपने बेटे के जन्म के बाद 'डेक्कन क्रॉनिकल्स' के साथ एक साक्षात्कार में, अल्लू अर्जुन ने इस बारे में बात की थी कि, उन्हें ऐसा लगता है कि, असली शादी बच्चे के जन्म के बाद शुरू होती है। अपने बेटे के बारे में बात करते हुए उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन में हुए बदलावों के बारे में बताया था। अर्जुन ने कहा था, “बच्चे को पैदा हुए अभी 4-5 दिन ही हुए हैं, लेकिन निश्चित रूप से वह बहुत सारी खुशियां लेकर आया है। अब तक मुझे मां और बच्चे के स्वास्थ्य की चिंता थी। लेकिन दोनों स्वस्थ हैं और अच्छा कर रहे हैं। मुझे यह भी लगता है कि, असली शादी बच्चे के पैदा होने के बाद ही शुरू होती है। तब तक एक शादी उस व्यक्ति को डेट करने और हर समय अपने प्रियजन के साथ रहने के समान है।"

(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन-स्नेहा की शादी की अनदेखी तस्वीरें: सगाई से रिसेप्शन तक रॉयल लुक में दिखा था कपल)

अपने बच्चे को देखना हमेशा एक भावनात्मक एहसास होता है, क्योंकि आपका नौ महीने का इंतजार आखिरकार खत्म हो जाता है। उसी साक्षात्कार में अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान को देखकर अपनी पहली प्रतिक्रिया के बारे में बात की थी और कहा था, "मैं बेहद खुश था और मैंने खुद से केवल यही कहा था कि, 'ओह माय गॉड इट्स ए बॉय'।"

(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन की 7 करोड़ की वैनिटी वैन: मूड के हिसाब से बदलती हैं लाइट्स, इंटीरियर देख उड़ जाएंगे होश)

जब अर्जुन का बेटा अयान 3 अप्रैल 2021 को 7 साल का हो गया था, तब प्यारे पिता ने अपने बेटे के लिए एक प्यारा नोट लिखा था। अयान के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा था, “मेरे सबसे प्यारे बच्चे अयान को इस दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप मेरे जीवन का प्यार हैं। आने वाले कई और खूबसूरत साल की कामना करते हैं। प्यार नाना। #alluayaan #allufamily।”

फिलहाल, अल्लू अर्जुन और उनके बेटे अयान का रिश्ता काफी प्यारा है। तो आपकी इस पिता-पुत्र की जोड़ी के बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

Shruti Haasan का BF Santanu Hazarika से हुआ ब्रेकअप, एक महीने से रह रहे हैं अलग?

Arti Singh ने 'फेरे' के लिए पहनी सॉफ्ट पिंक साड़ी, 'मंगलसूत्र व सिंदूर' रस्म के दौरान हुईं भावुक

Arti Singh ने अपनी विदाई में खुद ड्राइव की गाड़ी, भाई Krushna Abhishek भी हुए हैरान

क्रिकेटर Krunal Pandya ने दूसरे बेटे का किया वेलकम, हॉस्पिटल से न्यूबोर्न बेबी संग शेयर कीं फोटोज

Moushumi Chatterjee का दामाद से झगड़ा: एक्ट्रेस बेटी पायल के अंतिम संस्कार में भी नहीं हुई थीं शामिल

Nysa Devgan ने Akshay-Twinkle के बेटे Aarav संग की पार्टी, BFF Orry ने शेयर की डिनर-फन टाइम की फोटो 

Arti की शादी में Bipasha पिंक शरारा में दिखीं स्टनिंग, Yuvika-Devoleena भी खूबसूरत लुक में आईं नजर

Agastya Nanda ने अवॉर्ड शो में बहन Navya Naveli Nanda का गाउन किया फिक्स, वीडियो ने जीता दिल

Arti Singh अपनी ब्राइडल एंट्री के दौरान हुईं इमोशनल, 'भाभी' Kashmera Shah भी रोक नहीं पाईं अपने आंसू

Jasmin Bhasin-Aly Goni इसी साल करने वाले हैं शादी? एक्टर ने कहा- 'शायद कुछ हो सकता है'

Gautam Singhania की पूर्व पत्नी Nawaz Modi तलाक समझौते पर बोलीं- 'मैं बस 25 प्रतिशत हिस्सेदारी..'

Krushna Abhishek-Kashmera Shah ने मामा Govinda के Arti की शादी में शामिल होने पर दी प्रतिक्रिया

Arti Singh की शादी की पहली झलक आई सामने, रेड लहंगे और चूड़े में खूबसूरत दिखीं दुल्हनिया

एक महीने के हुए Priya Malik के बेबी बॉय Zorawar, न्यू मॉम ने बेटे के पहले फोटोशूट की दिखाई झलक

'हीरामंडी' कास्ट की फीस: Sonakshi Sinha को मिली है सबसे ज्यादा सैलरी, जानें बाकी ने कितना किया चार्ज

Arijit Singh की लाइफ: रियलिटी शो से हुए थे बाहर, फेल शादी से Salman Khan संग झगड़े तक, जानें सब कुछ

Amol Parashar को डेट कर रहीं Konkona Sen Sharma? उनके पूर्व पति Ranvir Shorey ने की इसकी पुष्टि!

Pawan Kalyan ने की अपनी 164 करोड़ की संपत्ति की घोषणा, 'जनसेना' फाउंडर के पास हैं 11 महंगी कारें

Lara Dutta ने ट्रोलर्स द्वारा 'बुड्ढी' व 'मोटी' कहे जाने पर की बात, कहा- 'इससे लाइफ में कोई फर्क..' 

'भाग्य लक्ष्मी' फेम Maera Mishra ने BF Rajul संग की सगाई, सिल्वर लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत