अल्लू अर्जुन की 7 करोड़ की वैनिटी वैन: मूड के हिसाब से बदलती हैं लाइट्स, इंटीरियर देख उड़ जाएंगे होश

यहां हम आपको साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की करोड़ों की वैनिटी वैन ‘फैल्कन’ के अंदर की झलकियां दिखाने और उसके बारे में बताने जा रहे हैं। इसकी खासियतें आपके होश उड़ाने के लिए काफी हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अल्लू अर्जुन की 7 करोड़ की वैनिटी वैन: मूड के हिसाब से बदलती हैं लाइट्स, इंटीरियर देख उड़ जाएंगे होश

फिल्म ‘पुष्पा’ में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए सुर्खियां बटोर रहे अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने भले ही अभी तक सिर्फ साउथ इंडस्ट्री में काम किया है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग पूरे भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। उनका फैशन सेंस और उनके जीने का तरीका हर किसी को लुभाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, अभिनेता सिर्फ अपने कार, कपड़ों या फिर अपने घर को लेकर शाही नहीं हैं, बल्कि उनका वैनिटी वैन भी एकदम लैविश है, जिसके अंदर की तस्वीरें आपका मन मोह लेंगी।

Allu Arjun

हम आपको अल्लू अर्जुन के लैविश वैनिटी वैन की तस्वीरें दिखाएं, उससे पहले हम उनकी पर्सनल लाइफ पर एक नजर डाल लेते हैं। अगर आप अल्लू अर्जुन के फैन हैं, तो आपको पता होगा कि, सुपरस्टार अपनी फैमिली को लेकर कितने संजीदा हैं। साल 2011 में अपनी लेडीलव स्नेहा रेड्डी के साथ शादी के बंधन में बंधे अल्लू अर्जुन के दो बच्चे हैं, जिनका नाम अल्लू अरहा और अल्लू अयान है। अभिनेता अपनी पत्नी और बच्चों से बहुत प्यार करते हैं और उनकी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ सुपरस्टार अपनी लैविश लाइफस्टाइल में भी कोई कमी नहीं रखते हैं, जो उनके करोड़ों के वैनिटी वैन से साफ झलकता है।

(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन-स्नेहा की शादी की अनदेखी तस्वीरें: सगाई से रिसेप्शन तक रॉयल लुक में दिखा था कपल)

Allu Arjun with family

अल्लू अर्जुन का लग्जीरियस वैनिटी वैन ‘फैल्कन’

Allu Arjun Vanity Van Falcon

अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन देश की सबसे महंगी सेलिब्रिटी वैनिटी वैन में से एक है। ये विशाल वैनिटी वैन अभिनेता की शाही लाइफस्टाइल के साथ उनकी पसंद को भी अच्छे से दर्शाता है। उनका ब्लैक वैनिटी वैन देखने में परफेक्टली क्लासी है।

Allu Arjun Vanity Van Falcon

अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन के स्लीक डिज़ाइन के अलावा, एक और चीज है, जो लोगों का ध्यान खींचने में असफल नहीं होता है, और वो चीज है, वैनिटी वैन के बाहरी साइड पर अल्लू अर्जुन का बड़ा सा साइन, जो इसे अट्रैक्टिव बनाने के लिए काफी है।

इंटीरियर में फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन

Allu Arjun Vanity Van Falcon

जिस क्षण आप अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन ‘फैल्कन’ के अंदर कदम रखेंगे, तब इसके सिल्वर, व्हाइट और ब्लैक कलर की थीम आपको मोहित कर देगी। अल्लू अर्जुन ने फ्यूचरिस्टिक थीम को ध्यान में रखते हुए अपनी वैनिटी वैन डिजाइन की है। अभिनेता ने अपनी वैनिटी वैन को कूल और टेक-सेवी लुक देने के लिए उसके हर हिस्से में सिल्वर और व्हाइट कलर का इस्तेमाल किया है।

अल्लू अर्जुन के ‘फैल्कन’ में है काफी जगह

Allu Arjun Vanity Van Falcon

टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक, हमने कई सितारों की वैनिटी वैन देखी है। इसमें कोई दो-राय नहीं है कि, सितारे अपने वैनिटी वैन को सभी सुविधाओं से लैस रखते हैं, लेकिन अल्लू अर्जुन ने अपने वैनिटी वैन को सुविधाओं से लैस तो रखा ही है, बल्कि इसे काफी स्पेसियस भी रखा है, जो उनकी वैनिटी वैन को सभी से अलग बनाती है।

मूड के हिसाब से बदलती हैं वैनिटी वैन की लाइट्स

Allu Arjun Vanity Van Falcon

इसमें कोई संदेह नहीं है कि, अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन का इंटीरियर अभिनेता के रॉयल्टी का प्रतीक है। हालांकि, जो इसे और बेहतरीन बनाती है, वह इसके अंदर लगा परफेक्ट लाइटिंग सिस्टम है।

Allu Arjun Vanity Van Falcon

अत्यधिक कुशल एलईडी लाइट्स और एलईडी स्ट्रिप्स वैनिटी वैन के विभिन्न हिस्सों में स्थापित हैं। हालांकि, आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि, ये लाइट्स किसी के मूड के अनुसार रंग बदलने के विकल्प से लैस हैं।

अल्लू अर्जुन के ‘फैल्कन’ के अंदर मूल्यवान संपत्ति

Allu Arjun Vanity Van Falcon

अपनी वैनिटी वैन के अंदर असाधारण इंटीरियर और सुपर-कूल लाइटिंग सेटअप के अलावा, अल्लू अर्जुन ने इसके अंदर कुछ शानदार आवश्यक वस्तुएं भी रखी हैं। सूची में एक आरामदायक और सुपर-महंगी आर्मचेयर, चमड़े की डिज़ाइन वाली कुर्सियां और सोफे, एक विशाल दर्पण और कई टेलीविज़न स्क्रीन शामिल हैं।

(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन का शानदार घर: लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं साउथ के सुपरस्टार, 100 करोड़ का है ड्रीम होम)

ऑल व्हाइट वॉशरूम

Allu Arjun Vanity Van Falcon

अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन ‘फैल्कन’ के अंदर वॉशरूम भी बहुत अच्छा है। चमकदार रोशनी से लेकर फुल और हाफ मिरर, व्हाइट दीवारें और फर्श के साथ कई सुविधाएं और स्ट्रक्चर उनके वॉशरूम को अट्रैक्टिव बनाती हैं।

अल्लू अर्जुन के वैनिटी वैन ‘फैल्कन’ की कीमत

Allu Arjun Vanity Van Falcon

कई रिपोर्टों के अनुसार, अल्लू अर्जुन ने 3.5 करोड़ रुपए की ये बस खऱीदी थी और ‘रेड्डी कस्टम्स’ से अभिनेता ने इस लग्जरी बस को अपने अनुसार डिजाइन करवाया था। कहा जा रहा है कि, अभिनेता ने इस वैनिटी वैन पर कुल 7 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, क्योंकि इसके मोडिफिकेशन पर उन्हें करीब 4.5 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े थे। एक डीलक्स बस को एक हाई-क्लास वैनिटी वैन में तब्दील करना अल्लू अर्जुन के पसंद और उनकी रॉयल्टी को साफ जाहिर करता है।

Allu Arjun Vanity Van Falcon

(ये भी पढ़ें- जब अल्लू अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड स्नेहा के बारे में सिर्फ सामंथा अक्किनेनी को बताई थी ये बात)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, अल्लू अर्जुन अपनी लाइफस्टाइल में कोई कमी नहीं रखते हैं। तो आपको उनके वैनिटी वैन की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- अल्लू अर्जुन)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.