जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

हाल ही में, हमें एक पुराना वीडियो मिला, जिसमें ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन एक पब्लिक प्लेस पर नव्या नवेली नंदा को नजरअंदाज करती दिखाई दीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की है और उनको एक बेटी आराध्या बच्चन का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्हें पब्लिक इवेंट्स में अक्सर एक साथ देखा जाता है। हालांकि, ऐश्वर्या का अपने ससुराल वालों (खासकर सास जया बच्चन, ननद श्वेता बच्चन और उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा) के साथ कथित झगड़ा कई बार सुर्खियों में रहा है। नेटिजंस अक्सर एक-दूसरे के साथ उनके कोल्ड बिहैवियर को नोटिस करते हैं और उस पर कमेंट्स करते हैं।

ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन ने एक पुराने वीडियो में नव्या नवेली नंदा को किया नजरअंदाज

हाल ही में, हमें ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन का एक पुराना वीडियो मिला, जो कथित तौर पर किसी इवेंट वेन्यू के एग्जिट या एंट्री गेट के किसी चेकिंग ज़ोन से लिया गया है। वीडियो की शुरुआत में अभिनेत्री को पास के माध्यम से अपना कार्ड स्वैप करते और आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है। वह ब्लैक कलर की पैंट के साथ एक व्हाइट टी-शर्ट और अपने सिग्नेचर मेकअप लुक व हेयरस्टाइल में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उसके बाद, हमने नव्या नवेली नंदा और आराध्या बच्चन को दो अलग-अलग एंट्री पॉइंट से अपने कार्ड स्वैप करते हुए देखा। 

aish

aish

जब Aishwarya Rai ने पहली बार 'मिसेज बच्चन' कहे जाने पर बताई थी अपनी प्रतिक्रिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

पुराने वीडियो में ऐश्वर्या और आराध्या द्वारा नव्या को अनदेखा करने पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया

लेकिन तीनों ने एक-दूसरे की तरफ देखा तक नहीं। हालांकि, आराध्या ने पैपराजी के लिए पोज दिया, लेकिन उन्होंने अपनी दीदी नव्या का इंतजार नहीं किया। इसके बाद, आराध्या को अपनी मां का हाथ पकड़े देखा जा सकता है और वे दोनों नव्या का इंतजार किए बिना आगे बढ़ जाती हैं। इसने नेटिजंस का ध्यान खींचा और जैसे ही वीडियो ऑनलाइन सामने आया, उन्होंने कमेंट्स लिखे। एक यूजर ने लिखा, "मां बेटी आगे बढ़ गईं और बेचारी भांजी को पीछे छोड़ गईं!!" 

aish

aish

aish

aradhya

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

नव्या नवेली नंदा ने नाना-नानी के साथ मनाई थी होली

इससे पहले, जब नव्या ने 2024 में बच्चन परिवार के साथ 'प्रतीक्षा' में होली मनाई थी, तब उन्होंने अपनी मामी ऐश्वर्या के साथ कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की थी। नव्या ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह अपने नाना-नानी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ खुशनुमा तस्वीर खिंचवाती नजर आई थीं। एक अन्य तस्वीर में वह अपनी मां श्वेता की गोद में बैठी नजर आई थीं। अन्य तस्वीरों में नव्या ने बच्चन की होली पार्टी में स्वादिष्ट स्नैक्स और मिठाइयों की एक झलक शेयर की थी। हालांकि, नव्या की तस्वीरों में ऐश्वर्या कहीं नजर नहीं आई थीं। 

navya

navya

Aishwarya Rai के मॉडलिंग डेज की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, फैंस ने शादी के बाद बदलने की कही बात। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, पुराने वीडियो में ऐश्वर्या और आराध्या द्वारा नव्या के प्रति इस व्यवहार के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.