Allu Arjun की पत्नी Sneha ने लंदन में वीडियो कॉल पर बच्चों संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, दिखाई झलक

हाल ही में, साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने लंदन में वीडियो कॉल पर अपने बच्चों संग जन्मदिन सेलिब्रेट किया, जिसकी उन्होंने एक फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Allu Arjun की पत्नी Sneha ने लंदन में वीडियो कॉल पर बच्चों संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, दिखाई झलक

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) टिनसेल्टाउन के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं, जो अपनी क्यूट केमिस्ट्री और बॉन्डिंग से फैंस का दिल जीत लेते हैं। कपल ने 11 मार्च 2011 को शादी रचाई थी और उनके दो प्यारे बच्चे अल्लू अयान और अल्लू अरहा हैं। फिलहाल, कपल स्नेहा का जन्मदिन मनाने के लिए लंदन में है, जबकि उनके बच्चे भारत में हैं। ऐसे में स्नेहा ने अपने बच्चों के साथ वीडियो कॉल पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी एक झलक सामने आई है। 

स्नेहा रेड्डी ने बच्चों संग वीडियो कॉल पर सेलिब्रेट किया बर्थडे 

29 सितंबर 2023 को स्नेहा रेड्डी ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। हालांकि, इस दौरान वह पति अल्लू संग लंदन वेकेशन पर गई हुई हैं, जबकि उनके दोनों बच्चे भारत में ही हैं। ऐसे में स्नेहा ने वीडियो कॉल पर अपने बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। लविंग मॉम ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर उनकी वीडियो कॉल का स्क्रीनग्रैब साझा किया, जिससे पता चलता कि पावर कपल के मन में अपने परिवार के प्रति कितना प्यार और समर्पण है। स्क्रीनग्रैब वाकई बेहद प्यारा था।

allu arjun

जब अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा रेड्डी को विश किया था बर्थडे

इससे पहले, 29 सितंबर 2023 को अपनी पत्नी को बर्थडे विश करते हुए अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था, जो कई छोटी क्लिपों को जोड़कर बनाया गया था। वीडियो में दिखाए गए उनके खास पल उनके प्यारे पति द्वारा रिकॉर्ड किए गए थे। वीडियो को शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने एक नोट भी लिखा था। 
उन्होंने लिखा था, "जन्मदिन मुबारक हो क्यूटी..मेरी लाइफ की सनशाइन।" 

allu arjun

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

इसके अलावा, अल्लू अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी से स्नेहा की दो मनमोहक तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिनमें से पहली फोटो में पति-पत्नी की जोड़ी को अपने-अपने आउटफिट में फैशन गोल्स देते हुए देखा गया था। वहीं, दूसरी फोटो में स्नेहा व्हाइट टॉप और फ्लेयर्ड जींस में खूबसूरत लग रही थीं। फोटो शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने इसके ऊपर 'बर्थडे क्वीन' लिखा था।

allu arjun

(अल्लू अर्जुन का शानदार घर: लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं साउथ के सुपरस्टार, 100 करोड़ का है ड्रीम होम)

allu arjun

Allu Arjun-Sneha Reddy Love Story: शादी में खर्च हुए थे 100 करोड़ रुपए, देखें रॉयल वेडिंग की फोटोज

जब अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी ने दिखाई थी गणेश चतुर्थी की झलक

18 सितंबर 2023 को स्नेहा रेड्डी ने अपने घर पर की गई गणेश पूजा की कुछ झलकियां पोस्ट की थीं। एक तस्वीर में हम देख सकते हैं कि अल्लू अर्जुन सफेद कुर्ता पायजामा सेट में बेहद अच्छे लग रहे थे। जबकि स्नेहा फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही उनके दोनों बच्चे भी येलो आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे थे। सभी फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

allu arjun

allu arjun

(पिता बनने के बाद बदल गए हैं अल्लू अर्जुन, सामंथा अक्किनेनी के टॉक शो में एक्टर ने कही थी ये बात, जानने के लिए यहां क्लिक करें।)

फिलहाल, आपको स्नेहा की बच्चों संग वीडियो कॉल की झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.