Nysa Devgan ने Akshay-Twinkle के बेटे Aarav संग की पार्टी, BFF Orry ने शेयर की डिनर-फन टाइम की फोटो 

हाल ही में, अजय देवगन-काजोल की बेटी न्यासा देवगन की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वह अक्षय कुमार के बेटे आरव और अपने दोस्त ओरी संग नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nysa Devgan ने Akshay-Twinkle के बेटे Aarav संग की पार्टी, BFF Orry ने शेयर की डिनर-फन टाइम की फोटो 

अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं, जिन्होंने 1999 में शादी की थी। 2003 में उन्होंने अपनी बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) के जन्म के साथ पैरेंटहुड अपनाया था। उसके बाद युग के जन्म के साथ उनका परिवार पूरा हो गया। अब, न्यासा 21 साल की हो गई हैं, जो बी-टाउन की पॉपुलर स्टार-किड हैं। वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए चर्चा में रहती हैं। इसी क्रम में, हाल ही में उनके दोस्त ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह न्यासा और अक्षय कुमार के बेटे आरव के साथ डिनर टाइम एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

ओरी ने न्यासा और आरव संग शेयर की डिनर डेट की फोटो

26 अप्रैल 2024 को ओरी ने अपने इंस्टा हैंडल पर न्यासा देवगन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें हम अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव को भी देख सकते हैं। फोटो में न्यासा ग्रे कलर की टी-शर्ट मे डेनिम मिनी स्कर्ट पहने खूबसूरत लग रही थीं। एक ब्रेसलेट और ब्लैक बूट्स के साथ उन्होंने अपने लुक को फाइनल किया था। वहीं, आरव ब्लैक टी-शर्ट और जींस में हैंडसम लग रहे थे। दूसरी ओर, ओरी ने ब्लैक लैदर जैकेट और बैगी जींस में अपना चार्मिंग लुक फ्लॉन्ट किया। फोटो शेयर करते हुए ओरी ने लिखा, "डिनर फन टाइम्स। लास्ट नाइट।"

NYSA-AARAV

जब ओरी ने न्यासा के साथ अपनी दोस्ती के बारे में की बात

पिछले साल 'रेडिट' पर एक सेशन में ओरी से न्यासा के साथ उनकी दोस्ती को 10 में से रेटिंग देने के लिए कहा गया था। इस पर ओरी ने कहा था कि न्यासा के साथ उनकी दोस्ती 10 में से 11 है। काजोल और अजय की बेटी के बारे में और बात करते हुए ओरी ने कहा था कि न्यासा को लोग गलत समझते हैं। ओरी ने यह भी बताया था कि चूंकि न्यासा के पास एक सीक्रेट इंस्टा अकाउंट है, इसलिए उनके पास अपने बारे में फैलने वाली सभी अफवाहों और गॉसिप्स को खत्म करने का कोई तरीका नहीं है।

NYSA-ORRY

Kajol ने Nysa-Yug को ट्रोलिंग से निपटने की दी सलाह, बोलीं- 'इसे एक चुटकी नमक की तरह ले सकते हैं', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

न्यासा को सिंगापुर स्कूल से कर दिया गया था निष्कासित!

इससे पहले, काजोल की बेटी के बारे में एक 'रेडिट' पोस्ट बड़े पैमाने पर वायरल हुई थी। हालांकि, काजोल और न्यासा के नाम का पोस्ट में कोई जिक्र नहीं था, लेकिन 'Redditor' ने दावा किया था कि 'DDLJ' अभिनेत्री की बेटी को किसी कारण से उनके सिंगापुर स्कूल से निकाल दिया गया था। पोस्ट के अनुसार, काजोल स्कूल गई भी थीं, लेकिन उनके जाने से भी कोई फर्क नहीं पड़ा और न्यासा को उनके स्कूल से निकाल दिया गया था। इस पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया जानने के लिए यहां क्लिक करें

NYSA

Kajol की फिल्में नहीं देखते Nysa और Yug, एक्ट्रेस ने बताई थी वजह, जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

फिलहाल, ओरी और आरव के साथ न्यासा की तस्वीर के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.