Nysa संग फोटोज शेयर कर रूमर्ड BF Orry ने कहा- 'मुझे छोड़कर मत जाओ बेबी', स्टारकिड ने किया लवली कमेंट

हाल ही में, बॉलीवुड कपल अजय देवगन-काजोल की बेटी न्यासा देवगन के रूमर्ड बीएफ ओरहान अवात्रामणि ने उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन पर न्यासा ने लवली कमेंट किया। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nysa संग फोटोज शेयर कर रूमर्ड BF Orry ने कहा- 'मुझे छोड़कर मत जाओ बेबी', स्टारकिड ने किया लवली कमेंट

बॉलीवुड के स्टार कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) अक्सर अपने बोल्ड आउटफिट चॉाइसेस और दोस्तों संग पार्टी के लिए सुर्खियों में रहती हैं। भले ही उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर वह अभी से एक स्टार बन गई हैं। खबरों के मुताबिक, न्यासा अपने बेस्ट फ्रेंड ओरहान अवात्रामणि को डेट कर रही हैं। अब एक बार फिर न्यासा, ओरहान की पोस्ट पर कमेंट करके चर्चा में आ गई हैं। 

ओरी ने न्यासा देवगन संग लंदन से शेयर कीं फोटोज

हाल ही में, ओरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लंदन से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके साथ न्यासा देवगन भी नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में ओरी को न्यासा के साथ अपनी मिरर सेल्फी क्लिक करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें न्यासा का आधा चेहरा नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह अपने बाल बनाते दिख रहे हैं, जबकि न्यासा उनके पास खड़े होकर मिरर फोटो क्लिक करती नजर आ रही हैं। हालांकि, उन्होंने कैमरे से अपना चेहरा छिपा लिया। तस्वीरों के साथ ओरी ने लिखा, "मुझे अभी छोड़कर मत जाओ, बेबी मैं कोशिश कर रहा हूं।''

NYSA

ओरी की पोस्ट पर न्यासा ने किया स्वीट कमेंट

जैसे ही ओरी ने पोस्ट साझा की, वैसे ही न्यासा ने उस पर जो कमेंट किया, वह सुर्खियों में छा गया। ओरी की पोस्ट पर न्यासा ने लिखा, ''तुम्हें कौन छोड़ सकता है?'' वहीं, जान्हवी कपूर, जिनके बारे में पहले अफवाह थी कि वह ओरी के साथ डेटिंग कर रही हैं, उन्होंने भी ओरी की इस पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "जीटीजी सॉरी।" 

NYSA

जब क्रिसमस पार्टी में रूमर्ड बीएफ ओरी संग दिखी थीं न्यासा

24 दिसंबर 2022 को न्यासा देवगन अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड ओरहान अवात्रामनी के साथ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां 'बास्टियन' में आयोजित क्रिसमस पार्टी के लिए जाते हुए स्पॉट की गई थीं। सामने आई तस्वीरों व वीडियोज में न्यासा और ओरी एक-दूसरे का हाथ थामे अपनी कार की ओर बढ़ते नजर आ रहे थे। 

आउटिंग के लिए न्यासा ने एक शानदार हॉट पिंक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, जो उनके कर्व्स को खूबसूरती के साथ फ्लॉन्ट कर रही थी। उनके बोल्ड आउटफिट में फुल स्लीव्स और प्लंजिंग नेकलाइन थी। मेकअप के लिए उन्होंने विंग्ड आईलाइनर, स्मोकी आईज़ और न्यूड लिप्स का ऑप्शन चुना था और हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जब Kajol ने बेटी Nysa की पॉपुलैरिटी व बोल्ड फैशन पर दी थी प्रतिक्रिया, कहा था- 'वह मजे कर रही है', पढ़ें पूरी खबर

NYSA DEVGAN

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

न्यासा देवगन की एजुकेशन

अन्य पॉपुलर स्टार किड्स की तरह न्यासा देवगन ने भी मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' में पढ़ाई की है। अपनी स्कूली शिक्षा के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए सिंगापुर चली गईं और 'यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया' में एडमिशन ले लिया। कई रिपोर्टों के अनुसार, न्यासा वर्तमान में स्विट्जरलैंड के 'ग्लियन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन' में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी में ग्रेजुएशन कर रही हैं। वह अक्सर अपने पैरेंट्स से मिलने के लिए इंडिया आती रहती हैं और उनका यहां आना चर्चा का विषय बन जाता है।

NYSA

फिलहाल, ओरी की पोस्ट पर न्यासा के कमेंट के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.