Kajol ने बेटी Nysa की पॉपुलैरिटी व बोल्ड फैशन पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'वह मजे कर रही है'

हाल ही में, एक साक्षात्कार में एक्ट्रेस काजोल ने अपनी बेटी न्यासा की लोकप्रियता के बारे में बात की। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Kajol ने बेटी Nysa की पॉपुलैरिटी व बोल्ड फैशन पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'वह मजे कर रही है'

बॉलीवुड स्टार्स काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) एक इंटरनेट सेंसेशन हैं, जो टिनसेल टाउन की सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। जब भी न्यासा बाहर स्पॉट की जाती हैं, तो सभी पैपराज़ी तुरंत अपने कैमरे को उनकी ओर मोड़ देते हैं। अपने दोस्तों के साथ नाइट आउट पार्टी करने से लेकर अपने बोल्ड ड्रेसिंग सेंस से सबका ध्यान खींचने तक, वह सुर्खियां बटोरती रही हैं। हालांकि, न्यासा फिलहाल अपनी पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है।

बेटी न्यासा की पॉपुलैरिटी पर काजोल ने दी प्रतिक्रिया

न्यासा देवगन अक्सर अपने आउटफिट और खुद के व्यवहार के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करती हैं और अब उनकी मां काजोल ने उसी पर प्रतिक्रिया दी है। 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में जब काजोल से पूछा गया कि वह अपनी बेटी न्यासा की पॉपुलैरिटी के बारे में कैसा महसूस करती हैं, तो उन्होंने साझा किया कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है और वह प्यार करती हैं कि न्यासा पॉपुलैरिटी के साथ खुद को कैसे मैनेज करती हैं। 

kajol

उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "बेशक, मुझे उन पर गर्व महसूस होता है। मुझे इस बात से प्यार है कि वह जहां भी जाती हैं, खुद को सादगी के साथ पेश करती हैं। मैं बस इतना कह सकती हूं कि वह 19 साल की हैं और मज़े कर रही हैं। उन्हें वह करने का अधिकार है, जो वह करना चाहती हैं और मैं हमेशा उनका सपोर्ट करूंगी।

साक्षात्कार में आगे काजोल ने उन सिद्धांतों के बारे में बात की, जिनका उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी तीन दशक लंबी यात्रा में पालन किया और साझा किया कि उन्होंने वैलिडेशन के लिए कभी प्रयास नहीं किया। उसी पर विचार करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया, “मैं कभी भी किसी ग्रुप का हिस्सा होने या ट्रेंड को फॉलो करने के बारे में नहीं सोचती थी।”

अभिनेत्री ने एक और सिद्धांत का भी खुलासा किया कि वह सभी के साथ एक जैसा व्यवहार करना पसंद करती हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि हम मनुष्य के रूप में दया के बारे में भूल गए हैं, लेकिन वह कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं करती हैं। 

kajol

जब उनसे पूछा गया कि 'inclusivity' (समावेशी) शब्द का उनके लिए क्या अर्थ है, तो उन्होंने साझा किया, "किसी को भी बाहर नहीं छोड़ना, चाहे उनकी जाति, लिंग वरीयता, योग्यता और अक्षमता कुछ भी हो। मेरी मां (अनुभवी अदाकारा तनुजा) हमेशा कहती थीं, 'आपको दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए, जैसा आप खुद से व्यवहार की उम्मीद करते हैं'। बहुत मार-मार के ये सिखाया गया है। मैं समावेशिता के इस विचार के साथ बड़ी हुई हूं।"

कुछ दिनों पहले न्यासा देवगन ने 1.7 लाख रुपए का खूबसूरत लाल लहंगा था। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अजय देवगन ने बच्चों की ट्रोलिंग पर दी थी प्रतिक्रिया

'फिल्मफेयर' के साथ एक साक्षात्कार में अजय देवगन ने अपने निजी जीवन के बारे में खुलासा किया था कि दो बच्चों न्यासा और युग के माता-पिता बनना कैसा लगता है। लगातार ट्रोलिंग का सामना कर रहे अपने बच्चों न्यासा और युग के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने साझा किया था कि वह इससे कैसे निपटते हैं। उन्होंने खुलासा किया था कि कैसे वह अपने बच्चों को लगातार होने वाली ट्रोलिंग के बारे में बताते हैं और साझा करते हैं कि वह अपने बच्चों को कमेंट्स को अनदेखा करने की सलाह देते हैं, क्योंकि वह भी ऐसा ही करते हैं। 

kajol

अजय देवगन और काजोल का रिश्ता

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद फरवरी 1999 में अभिनेत्री काजोल से शादी कर ली थी। कपल ने साल 2003 में अपनी बेटी न्यासा देवगन का स्वागत किया था और सितंबर 2010 में बेटे युग के आशीर्वाद से उनका परिवार पूरा हो गया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल आखिरी बार फिल्म 'सलाम वेंकी' में नजर आई थीं। फिलहाल, काजोल के इस स्टेटमेंट पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.