अजय देवगन ने शेयर कीं दिवाली सेलिब्रेशन की फैमिली फोटोज, बेटी न्यासा ने की मां काजोल संग ट्विनिंग

हाल ही में, एक्टर अजय देवगन ने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी बेटी न्यासा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जिसकी अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

अजय देवगन ने शेयर कीं दिवाली सेलिब्रेशन की फैमिली फोटोज, बेटी न्यासा ने की मां काजोल संग ट्विनिंग

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) वैसे तो एक प्राइवेट पर्सन हैं और सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहते हैं, लेकिन वह अपने जीवन के खास पलों को फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलते हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अब इन तस्वीरों को देखकर नेटिजंस न्यासा की खूब तारीफ कर रहे हैं।

AJAY

पहले ये जान लीजिए कि अजय देवगन और काजोल बी-टाउन के पॉपुलर कपल हैं। दोनों के दो बच्चे न्यासा देवगन और युग हैं। न्यासा बेहद कम उम्र में लोगों की चहेती स्टार किड बन गई हैं और अक्सर अपनी फोटोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

NYSA

हाल ही में, अजय देवगन ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने दिवाली समारोह से तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में उनकी बहन नीलम देवगन गांधी, पत्नी काजोल, बेटी न्यासा देवगन, बेटा युग देवगन और अन्य लोग नजर आ रहे हैं। रोशनी के पर्व के मौके पर इन सभी को उनके बेहतरीन एथनिक आउटफिट में देखा जा सकता है। जहां काजोल को मैचिंग इयररिंग्स के साथ ऑफ-व्हाइट साड़ी पहने देखा जा सकता है। वहीं अजय ने सफेद कुर्ता-पायजामा और माथे पर लाल तिलक लगाया हुआ था। यहां तक ​​कि युग अपने पिता को ट्विनिंग करते हुए नजर आए।

AJAY

AJAY

AJAY

(ये भी पढ़ें- कंगना रनौत ने बहन रंगोली संग सेलिब्रेट की दिवाली, मुंबई वाले आलीशान घर की दिखाई झलक)

हालांकि, देखने वालों की नजरें न्यासा के एथनिक लुक पर टिक गईं। न्यासा ने ब्राइट येलो कलर का लहंगा पहना था। तस्वीर में न्यासा और काजोल कैमरे के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। अजय ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन।'' अब इन तस्वीरों और न्यासा के लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। एक व्यक्ति ने टिप्पणी करते हुए लिखा, "अमिताभ बच्चन का डायलॉग।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "न्यासा कितनी खूबसूरत हैं।" एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "प्यारा परिवार, हैप्पी दिवाली सर।" 

AJAY

AJAY

AJAY

NYSA

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा पति निक व मां मधु संग डिनर डेट पर आईं नजर, व्हाइट सूट में स्टनिंग दिखीं एक्ट्रेस)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अजय देवगन की लेटेस्ट फिल्म 'थैंक गॉड' रिलीज हो गई है। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, वह काजोल के साथ पिछली बार पीरियड ड्रामा फिल्म 'तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (2020) में दिखाई दिए थे। 

AJAY

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने बेटे वायु के जन्म के बाद मनाई पहली दिवाली, आइवरी ड्रेस में सुंदर दिखीं एक्ट्रेस)

फिलहाल, आपको अजय देवगन द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें और न्यासा का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.