नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

हाल ही में, आरती सिंह ने ससुराल में हुए अपने भव्य स्वागत की झलकियां दिखाईं और जिस तरह से उनकी आंखें हैरानी से चमक उठीं, उसने कुछ ही सेकेंड में हमारे दिलों को पिघला दिया। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

'बिग बॉस 13' फेम आरती सिंह (Arti Singh) इन दिनों अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने सपनों के राजकुमार दीपक चौहान से शादी की। उनकी शादी सपनों जैसी थी, जिसमें मस्ती, खुशी के आंसू और बहुत कुछ शामिल था। शादी की एक खास बात गोविंदा की मौजूदगी थी, क्योंकि उन्होंने कृष्णा अभिषेक व कश्मीरा शाह के साथ सात साल लंबे झगड़े को खत्म किया और आरती की शादी में शामिल हुए। आरती हमें अपनी शादी की कई झलकियां दिखाती रही हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके ससुराल में उनका भव्य स्वागत दिखाया गया है।

आरती सिंह ने ससुराल में अपने भव्य स्वागत की झलकियां कीं शेयर 

कुछ समय पहले, अपने इंस्टा हैंडल पर आरती सिंह ने एक शानदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पति दीपक चौहान के साथ ससुराल पहुंचती नजर आ रही हैं। वीडियो में आरती व्हाइट कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिस पर सीक्विन्ड स्टोन-इंट्रीकेटेड फ्लोरल वर्क था। अभिनेत्री ने अपने लहंगे को टैसल डिटेलिंग वाली स्लीवलेस सीक्विन्ड चोली के साथ पहना था। एक शीयर दुपट्टे ने उनके लुक को और भी निखार दिया था। मेकअप का हल्का टच, ब्रेडेड हेयरस्टाइल और एक छोटी सी बिंदी ने आरती के लुक को और बेहतरीन बनाया था। दूसरी ओर, दीपक पिंक कलर के कढ़ाई वाले कुर्ते और धोती पैंट में हैंडसम लग रहे थे।

aarti

aarti

aarti

वीडियो में आरती की आंखें चमक उठती हैं, क्योंकि उनका अपने ससुराल में भव्य स्वागत किया जाता है। आरती और दीपक के घर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया हुआ देखा जा सकता है। हम छत से आतिशबाजी भी देख सकते हैं। हमने नई दुल्हन को खुशी से झूमते हुए देखा। वीडियो शेयर करते हुए अपने कैप्शन में आरती ने लिखा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें इतना शानदार स्वागत मिलेगा। अभिनेत्री ने यह भी लिखा कि उनकी आंखों में बच्चों जैसा उत्साह यह साबित करता है कि वह अपने ससुराल वालों से प्यार पाकर कितनी भाग्यशाली महसूस करती हैं।

aarti

arti

arti

arti

arti

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब आरती सिंह ने दीपक चौहान की पहली रसोई की झलक की थी शेयर

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि जब से आरती और दीपक ने अपनी शादी की घोषणा की है, तब से वे कुछ बड़े कपल गोल्स दे रहे हैं। हालांकि, दीपक ने सभी होने वाले पतियों के लिए एक ट्रेंड सेट किया, जब उन्होंने आधी रात के बाद अपनी पत्नी के लिए मैगी तैयार की। उसी का एक प्यारा सा स्नैपशॉट साझा करते हुए आरती ने लिखा कि यह दीपक की पहली रसोई थी और यह सब बहुत प्यारा था।

arti

Arti Singh 'विदाई' के दौरान फूट-फूटकर रोती आईं नजर, 'भाभी' Kashmera Shah से गले मिलकर हुईं विदा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आरती के ग्रैंड वे​लकम के क्यूट वीडियो के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.