हाल ही में, साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की वाइफ स्नेहा की एक तस्वीर हमें सोशल मीडिया पर मिली है, जिसमें वो ब्राउन कलर का मिसगाइडेड क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
साउथ इंडस्ट्री के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी एक्टिंग के साथ अपने स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। वह जो भी ड्रेसपहनते हैं, उसे हर कोई फोलो करता है। उनकी पत्नी स्नेहा भी स्टाइल के मामले में उनसे कम नहीं हैं। कई बार हमें वह स्टाइलिश अवतार में नजर आई हैं। हाल ही में, स्नेहा की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो ब्राउन कलर के मिसगाइडेड क्रॉप टॉप में दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा की जोड़ी, टॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी में से एक है। इनकी लव स्टोरी से लेकर बच्चों की अच्छी परवरिश तक, दोनों ने इन सभी चीजों को बहुत अच्छे ढंग से संभाला है। इसीलिए इस कपल को परफेक्ट कपल कहा जाता है।
(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा ने पहना 32,000 का शाही कुर्ता, स्टाइलिश ड्रेस को किया फ्लॉन्ट)
अब बात करते हैं स्नेहा की वायरल तस्वीर की, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सामने आई फोटो में वह पैपराजी द्वारा स्पॉट की गई हैं। इस दौरान वह ब्राउन कलर के क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने सफेद रंग की जींस के साथ पेयर किया है। साथ ही उन्होंने सफेद रंंग के बैग से इस लुक को कंप्लीट किया है।
इस तस्वीर को देखने के बाद हमने थोड़ी जांच-पड़ताल की, जिसके बाद हमें 'टॉलीवुड क्लॉज' नाम का एक इंस्टा पेज मिला, जिसमें स्नेहा के इस टॉप की कीमत बताई गई है। इसे देखकर पता चलता है कि, इस क्रॉप टॉप की कीमत 1,425 रुपये है।
(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन-स्नेहा की शादी की अनदेखी तस्वीरें: सगाई से रिसेप्शन तक रॉयल लुक में दिखा था कपल)
स्नेहा और अर्जुन की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि, अर्जुन को स्नेहा से पहली नजर का प्यार हुआ था। स्नेहा अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका से लौटी थीं और एक शादी में शामिल हुई थीं, जिसमें अर्जुन भी गए हुए थे। वहीं, एक्टर ने उन्हें देखा था और पहली नजर में ही उन्हें दिल दे बैठे थे। इसके बाद अर्जुन के एक दोस्त ने उनसे कहा कि, वो स्नेहा को टेक्स्ट करें। यहीं से उनके मिलने का सिलसिला शुरू हो गया और आखिरकार दोनों को प्यार हो गया।
जब बात इनकी शादी की आई, तो स्नेहा के माता-पिता दोनों के अलग-अलग बैकग्राउंड होने की वजह से परेशान हो गए थे, लेकिन काफी समझाने के बाद आखिरकार वो मान गए और दोनों ने साल 2011 में शादी कर ली। शादी के तीन साल बाद 3 अप्रैल 2014 को ये दोनों पहली बार पैरेंट्स बने थे। उनके बड़े बेटे नाम अल्लू अयान है। फिर साल 2016 में इनके घर बेटी की जन्म हुआ, जिनका नाम अल्लू अरहा है।
(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन के बेटे अयान ने बनाया फैमिली का खूबसूरत आर्टवर्क, वाइफ स्नेहा ने शेयर की झलक)
फिलहाल, अर्जुन और स्नेहा अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। तो आपको स्नेहा का ये टॉप कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं और कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।