हाल ही में, टीवी एक्टर अली गोनी ने अपने नए घर की एक झलक शेयर की है। इस पर उनकी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन ने उन्हें बधाई भी दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में अपने सफर को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले टीवी के फेमस एक्टर अली गोनी (Aly Goni) इन दिनों अपनी बेहतरीन जिंदगी का लुत्फ उठा रहे हैं। शो के दौरान अली गोनी और उनकी को कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। शो के बाद भी दोनों एक साथ हैं और अपनी डेटिंग लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ के अच्छे फेज में हैं। हाल ही में, अली ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि उन्होंने अपने भव्य घर का निर्माण करवाया है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक।
दरअसल, 3 अक्टूबर 2022 को अली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने अपने निर्मित हो रहे भव्य घर की एक झलक देते हुए उत्साह व्यक्त किया और लिखा, "सपने सच होते हैं।" अली गोनी ने अपने भव्य आधे-निर्मित घर की वीडियो क्लिप और तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है, इसमें अभिनेता ने अपने शानदार बंगले की झलक दिखाई है।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर के साथ सेल्फी लेने के लिए बेकाबू हुए फैंस, धक्का-मुक्की के बीच डरी हुई नजर आईं बेबो)
हालांकि, जिस चीज़ ने कई लोगों का ध्यान खींचा, वह थी उनकी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन की इस पर प्रतिक्रिया। उन्होंने घर के सामने अली की एक तस्वीर पोस्ट की और कहा, "आप पर गर्व है मेरे रॉकस्टार"। अली की बहन इल्हाम ने भी एक तस्वीर साझा की और उन्हें इसके लिए बधाई दी। प्रशंसकों ने भी अभिनेता को इसके लिए बधाई दी।
इसके पहले, अगस्त 2021 में जैस्मिन भसीन ने भी मुंबई में एक घर खरीदा था, जिसके लिए अली बेहद खुश हुए थे। अली गोनी ने 14 अगस्त 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में सी ग्रीन कलर की टी-शर्ट व शॉर्ट्स पहने हुए जैस्मिन भसीन अपने नए घर के दरवाजे पर खड़ी दिख रही थीं। घर के दरवाजे पर एक लाल रंग का रिबन बंधा हुआ था, जिसे जैस्मिन बेहद खुशी के साथ खोल रही थीं। इस तस्वीर के साथ अली गोनी ने लिखा था, ''होम स्वीट होम... बधाई हो जैस्मिन भसीन।''
(ये भी पढ़ें- आइरा खान ने वीडियो में फ्लॉन्ट की अपनी सगाई की अंगूठी, खुशी से झूमते दिखे BF नुपुर शिखरे)
वर्क फ्रंट की बात करें, तो अली विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' का हिस्सा थे। इसके अलावा, वह इस साल कई सफल म्यूजिक वीडियोज में दिखाई दिए हैं। वह अपने और जैस्मिन के यूट्यूब चैनल पर भी एक्टिव रहते हैं।
फिलहाल, हम अली गोनी को उनके नए घर के लिए बधाई देते हैं। तो आपको उनके आलीशान घर की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।