Abhishek Bachchan ने 'गलती' के बारे में लिखा क्रिप्टिक नोट, 17वीं एनिवर्सरी के 8 दिन बाद किया पोस्ट

हाल ही में, अभिनेता अभिषेक बच्चन ने 'गलती' के बारे में एक क्रिप्टिक नोट लिखा है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Abhishek Bachchan ने 'गलती' के बारे में लिखा क्रिप्टिक नोट, 17वीं एनिवर्सरी के 8 दिन बाद किया पोस्ट

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को बॉलीवुड के पावर कपल्स में गिना जाता है। दोनों ने हाल ही में अपनी शादी की 17वीं सालगिरह मनाई थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं होने का दावा किया जा रहा है। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन के क्रिप्टिक पोस्ट इस आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। हाल ही में, जूनियर बच्चन के एक ऐसे ही क्रिप्टिक नोट ने हमारा ध्यान खींचा।

अभिषेक बच्चन ने पोस्ट किया क्रिप्टिक नोट

दरअसल, अपनी 17वीं मैरिज एनिवर्सरी के 8 दिन बाद यानी 28 अप्रैल 2024 को अभिषेक बच्चन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया है। इसमें लिखा है, ''एक से अधिक बार दोहराई गई गलती एक निर्णय है।'' खैर, अभिषेक द्वारा शेयर किए गए इस कोट के कई मायने हो सकते हैं।

abhishek

जब Aishwarya Rai ने पहली बार 'मिसेज बच्चन' कहे जाने पर बताई थी अपनी प्रतिक्रिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की 17वीं मैरिज एनिवर्सरी पोस्ट

काफी लंबे इंतजार के बाद 20 अप्रैल 2024 की रात को अपनी 17वीं वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टा हैंडल से अलग-अलग पोस्ट में एक फैमिली फोटो शेयर की थी। इसमें ऐश्वर्या बेज कलर के आउटफिट में हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही थीं और अपने बोल्ड रेड लिप्स को फ्लॉन्ट कर रही थीं।

abhishek

दूसरी ओर, अभिषेक ने अपनी पत्नी से मैच करता हुआ आउटफिट पहना था। आराध्या ने भी अपने प्यारे माता-पिता के साथ फ्रेम साझा किया था और फ्लोरल-प्रिंटेड ड्रेस में अच्छी लग रही थीं। फोटो शेयर करते हुए अभिषेक और ऐश्वर्या ने कैप्शन में सिर्फ रेड हार्ट इमोजी जोड़ा था और एक-दूसरे के लिए लंबे नोट्स लिखना स्किप कर दिया था।

अपनी शादी में चल रही कथित परेशानी के बीच जब ऐश्वर्या ने अभिषेक को विश किया बर्थडे

पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के अलग होने की अफवाह है। हालांकि, अभिनेत्री ने अपने पति के जन्मदिन पर क्यूट पोस्ट के साथ सभी अटकलों को खारिज कर दिया था। 5 फरवरी 2024 को अभिषेक के 48वें बर्थडे पर ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें साझा की थीं।

abhishek

पहली फोटो में अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या रेड आउटफिट में मैचिंग करते नजर आ रहे थे, वहीं दूसरी तस्वीर में उनके पति अभिषेक की बचपन की तस्वीर थी। इसके साथ ऐश्वर्या ने लिखा था, "आपको ढेर सारी खुशियां, प्यार, शांति और अच्छे स्वास्थ्य के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपकी रक्षा करे। चमकते रहो।"

जब Aishwarya Rai ने Abhishek Bachchan संग हुए 'रोका' को कहा था 'अजीब', बताया था रोचक किस्सा, जानने के लिए यहां क्लिक करें

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी में परेशानी की खबरें

कथित तौर पर ऐश और अभिषेक के बीच काफी समय से तनाव है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और वे अपने अलग रास्ते पर जाने का फैसला कर सकते हैं। इसके अलावा, ये भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि ऐश्वर्या का अपने ससुराल वालों के साथ 'अच्छा रिश्ता' नहीं है और उन्होंने बच्चन का घर 'जलसा' भी छोड़ दिया है। हालांकि, इस विषय पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

aish

फिलहाल, अभिषेक बच्चन द्वारा शेयर किए गए क्रिप्टिक नोट के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.