अनिल कपूर और उनके दोनों भाईयों ने अपनी मां को विश किया बर्थडे, देखें कपूर खानदान की अनदेखी तस्वीरें

अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) आज यानी 27 सितंबर 2020 को अपना बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके तीनों बेटों ने उन्हें बर्थडे विश किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में। 

By Shivakant Shukla Last Updated: Sep 27, 2020 | 17:54:54 IST

90 के दशक में टॉप अभिनेताओं में शुमार अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपने बेहतर अभिनय के लिए सराहे जाते हैं। अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) आज यानी 27 सितंबर 2020 को अपना बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में उनके तीनों बेटे अभिनेता अनिल कपूर, संजय कपूर और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने उन्हें बर्थडे विश किया है। 

दरअसल, अभिनेता अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां निर्मल कपूर और उनके साथ फैमिली की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है। इन तस्वीरों में निर्मल कपूर के जवानी से लेकर अब तक की फोटोज हैं।

इसे शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'माताएं हमेशा अपने अंदर की शक्ति और अपने बच्चों के लिए निस्वार्थ प्रेम के साथ हमें आश्चर्यचकित करती हैं और जब आप स्वयं एक माता-पिता बन जाते हैं, तो आप इसे बहुत अधिक महसूस करते हैं... इस लॉकडाउन में मेरी माँ एक चट्टान की तरह सख्त हो गई और वह अभी भी खुद के बारे में चिंतित नहीं थीं। बल्कि वह हमारे बारे में चिंतित थीं... लव यू मम्मी आप दुनिया की सबसे अच्छी मम्मी हैं.. हैप्पी बर्थडे।' इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और इस पर कमेंट करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। 

संजय कपूर ने शेयर की कई फैमिली फोटोज़

वहीं संजय कपूर ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फैमिली फोटोज़ शेयर किए हैं। इन फोटोज़ में उनका पूरा परिवार नज़र आ रहा है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मॉम, हम आपसे प्यार करते हैं।'

बोनी कपूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मां की फोटो शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मॉम, हमारे परिवार की एंकर, वह महिला जिसके बिना हममें से कोई नहीं होगा। हमारे परिवार का दिल, जिसका प्यार हमारे लिए हर रोज़ बढ़ता है, हमारे परिवार की रोल्स रॉयस, हमारे जीवन में जिसका मूल्य हर बीतते साल के साथ बढ़ता रहा है।'

ध्यान रहे कि निर्मल कपूर स्वर्गीय फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी हैं। इस तरह पूरे परिवार ने निर्मल कपूर को उनके जन्मदिवस की बधाई दी है। हम भी उन्हें उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं, और उनके स्वस्थ रहने की कामना करते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।  

Sridevi की चेन्नई वाली पहली हवेली है बेहद आलीशान, जो अब 'Airbnb' द्वारा किराए पर है उपलब्ध

Taapsee Pannu और Mathias Boe की 'संगीत नाइट' थी रोशनी व मस्ती से भरी, सजावट की झलकियां आईं सामने

जब Aishwarya Rai ने 'KKHH' में 'टीना' का रोल ठुकराने की बताई थी वजह, कहा था- 'मेरी आलोचना होती..'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह पर बेटी Esha ने शेयर की लवली फोटो, एक साथ खुश दिखा कपल

जब Ajay Devgn ने Salman को उनकी Ex Aish व Vivek Oberoi को किए गए 45-50 फोन कॉल्स की दिलाई थी याद

Ankita Lokhande ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के लिए ठुकराया Karan Johar का ऑफर: रिपोर्ट

जब Rajesh Khanna ने Dimple Kapadia के तलाक न देने पर की थी बात, कहा था- 'बात तो दिलों की है..'

Jaya Bachchan-Preity Zinta ने Aish की स्पीच का उड़ाया मजाक, फैंस ने उनके व्यवहार को बताया 'अशिष्ट'

Aishwarya-Salman के बारे में खुलासा करने पर ट्रोल हुईं Smita Jaykar, फैंस ने कहा- 'नोजी आंटी'

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, जल्द नहीं करेंगे आधिकारिक!

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'

Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग केस के एक आरोपी ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में की आत्महत्या

जब Sussanne Khan ने कहा था- 'अगर Hrithik Roshan ने तोड़ा रिश्ता, तो नहीं कर पाऊंगी मूव ऑन'

जब Salman Khan ने एक गाने की शूटिंग के दौरान Sanjay L Bhansali को Aishwarya को छूने से किया था मना

'अनुपमा' फेम Rupali Ganguly ने की राजनीति में एंट्री, 'BJP' में हुईं शामिल

क्या Ibrahim अपने 'दादा' Tiger Pataudi की क्रिकेट लिगेसी को बढ़ाएंगे आगे? Saif ने कही थे ये बात

Parineeti Chopra के पति Raghav Chadha की UK में हुई आंख की सर्जरी, ब्लाइंडनेस होने का था खतरा