हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का रंजन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की पहली सालगिरह पर शादी की कुछ अनदेखी झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्टर आदित्य सील (Aditya Seal) और अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) आज यानी 21 नवंबर 2022 को अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। 21 नवंबर 2021 को इस कपल ने मुंबई में धूमधाम से शादी रचाई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी। एनिवर्सरी के मौके पर अनुष्का रंजन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कपल की शादी की कुछ अनदेखी झलकियां हैं।
वीडियो शेयर करने से पहले 21 नवंबर 2022 को अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें अनुष्का और आदित्य एक-दूसरे को लिप-लॉक करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, ''हैप्पी एनिवर्सरी एंजेल बॉय। सबसे अद्भुत इस एक साल के लिए धन्यवाद। हर रोज अपने सबसे अच्छे दोस्त के लिए जागना मुझे एक बेहतर इंसान बनाता है। तुम मेरी धूप हो। 100 जन्मों में से एक वर्ष बीत गया।
फोटो के अलावा अनुष्का ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी की कुछ झलकियां दिखाई हैं। बता दें कि अनुष्का ने अपनी शादी में खूबसूरत पर्पल कलर का लहंगा पहना था, तो वहीं आदित्य लेमन कलर की शेरवानी में नजर आए थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, ''हैप्पी एनिवर्सरी माय लव। मेरे जीवन को सभी खुशियां देने के लिए धन्यवाद। हर दिन आश्चर्य और खुशी से भरा एक नया रोमांच है और मैं आभारी हूं कि आप जैसे अच्छे इंसान ने मुझे अपना जीवन साथी चुना। मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं। आई लव यू।''
(पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)
बता दें कि आदित्य सील और अनुष्का रंजन की लव स्टोरी बेहद फिल्मी है। दोनों की मुलाकात एक फैमिली फंक्शन में हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच काफी सारी बातें हुईं। इवेंट के बाद भी वह एक-दूसरे से मिले और रिलेशनशिप में आए। दोनों ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी रचाई।
एक इंटरव्यू में अनुष्का ने खुलासा किया था कि शादी के बंधन में बंधने से पहले लगभग 8 से 10 बार दोनों का ब्रेकअप हो चुका था, लेकिन अब ये कपल हमेशा के लिए एक हो चुका है। दोनों के बीच ब्रेकअप क्यों हुए इसे जानने के लिए यहां क्लिक करें।
खैर, हम भी अनुष्का और आदित्य को उनकी वेडिंग एनिवर्सरी पर ढेरों बधाइयां देते हैं। फिलहाल, आपको अनुष्का द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।