अर्जुन कपूर को गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के लिए खाना बनाना है पसंद, फिटनेस का भी रखते हैं ध्यान

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक कुकिंग शो के दौरान बताया कि वो अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के लिए खाना बनाना पसंद करते हैं।

By Rinki Tiwari Last Updated: May 4, 2021 | 10:53:58 IST

बी-टाउन में ऐसे कई कपल्स हैं, जो अपने रिलेशनशिप स्टेटस को हाइड करना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ ऐसे कपल्स भी हैं जो खुलकर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार लुटाते नजर आते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी शामिल हैं। अर्जुन और मलाइका ने एक-दूसरे के साथ अपने रिलेशनशिप को काफी समय तक लोगों से छुपा कर रखा था, लेकिन साल 2019 में उन्होंने आखिरकार स्वीकार कर ही लिया था कि वे एक-दूसरे के प्यार में डूबे हैं। अर्जुन कपूर अपनी लेडीलव मलाइका को बहुत प्यार करते हैं। यहां तक कि, अर्जुन को मलाइका के लिए खाना बनाना भी पसंद है, जिसका खुलासा एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में किया है।

आपको एक्टर के इंटरव्यू के बारे में बताएं, उससे पहले ये जान लीजिए कि, मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से साल 2017 में तलाक लेने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों अपने रिश्ते को मीडिया के सामने खुले तौर पर स्वीकार करते हैं। अर्जुन और मलाइका साथ में वेकेशन पर जाते हैं, पार्टीज करते हैं। यहां तक कि, लॉकडाउन पीरियड में भी दोनों एक साथ रह रहे थे। यही नहीं, मलाइका और अर्जुन की फैमिलीज ने भी दोनों के रिश्तों को स्वीकार कर लिया है। मलाइका जहां, कपूर फैमिली में नजर आती हैं, तो वहीं अर्जुन कपूर भी मलाइका के पेरेंट्स के साथ अक्सर टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। इस बीच, एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बताया कि, वो अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के लिए खाना बनाना पसंद करते हैं।

(ये भी पढ़ें- सुगंधा मिश्रा ने पति संकेत भोसले से कहा- 'जाओ चाय बनाओ', कपल का फनी वीडियो आया सामने)

दरअसल, अर्जुन कपूर हाल ही में एक कुकिंग शो में बतौर गेस्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी लेडीलव मलाइका के लिए स्वीट डिश बनाई। अर्जुन के मुताबिक, मलाइका को मीठा पसंद है। इसलिए वो उनके लिए कुछ मीठा बनाना चाहेंगे। हालांकि, मलाइका एक फिटनेस फ्रीक हैं, इसलिए अर्जुन ने कहा कि वो कुछ ऐसा बनाएंगे, जो मीठा होने के साथ-साथ हेल्थी भी हो।

जब अर्जुन कपूर ने की थी मलाइका की तारीफ

इसके पहले अर्जुन कपूर ने अपनी लेडीलव मलाइका की तारीफ करते हुए बताया था कि, उन्होंने एक्ट्रेस से क्या सीखा है। ‘Hindustan Times’ को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था, ‘मुझे प्यार है कि मलाइका कितनी प्रतिष्ठित हैं। वह आज भी ऐसे जीती हैं, जैसे वह 20 साल की हैं। वह एक स्वतंत्र महिला हैं, जिसकी खुद की अपनी एक पर्सनैलिटी है। मैंने उसे खुद को चीजों पर अपने नैरेटिव को बदलते हुए देखा है। वह सिर्फ अपने सिर को गरिमा के साथ ऊंचा रखने और काम के बारे में बात करने में विश्वास करती हैं। वह हमेशा एक ऐसे जीवन में विश्वास करती हैं, जिसमें वह खुश हैं। मैं हर दिन उससे कुछ न कुछ सीखता हूं।’

(ये भी पढ़ें- बेटे संग बातें करती दिखीं एक्ट्रेस अदिति शिरवाइकर, पति मोहित मलिक ने दिखाई झलक)

मलाइका की फैमिली संग अर्जुन कपूर ने किया था डिनर

अर्जुन कपूर अक्सर मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार के साथ स्पॉट किए जाते हैं। पिछले महीने, मलाइका की फैमिली ने अपने घर में ‘ईस्टर डे’ के मौके पर लंच पार्टी होस्ट की थी, जिसमें एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी शामिल हुए थे। फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टा हैंडल से वीडियो शेयर किया था, जिसमें अर्जुन और मलाइका एक साथ घर में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो, मलाइका येलो एटायर में बेहद स्टनिंग लग रही हैं, वहीं, चॉकलेटी टी-शर्ट के साथ ब्लैक जींस, बूट और कैप में अर्जुन बेहद हैंडसम दिख रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल ने पति गौतम किचलू संग शेयर की रोमांटिक फोटो, हसबैंड को बताया अपना सपोर्ट सिस्टम)

फिलहाल, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का एक-दूसरे के लिए प्यार कई कपल्स के लिए एक इंस्पिरेशन है। वैसे, आपको अर्जुन और मलाइका की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Ankita Lokhande ने अस्पताल से पति Vicky Jain संग तस्वीरें कीं शेयर, नेटिजंस ने पूछा- 'मरीज कौन है?'

Abhishek Malhan ने Sonam Bajwa के शादीशुदा होने का किया दावा, कहा- 'मुझे पता चला वह मैरिड हैं'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह के जश्न की झलक आई सामने, एक-दूसरे को पहनाई वरमाला

John Abraham ने अपने एक फैन को उसके बर्थडे पर गिफ्ट किए 22.5 हजार के जूते, नेटिजंस ने की तारीफ

जानें कौन हैं 'Laapataa Ladies' फेम Sparsh Shrivastava? स्पैम समझकर काट दी थी Aamir Khan की कॉल

Samantha Ruth Prabhu ने Naga Chaitanya और Shobhita के रिश्ते की अफवाह के बीच लिखा क्रिप्टिक नोट

Shoaib-Dipika Kakar से Disha-Rahul Vaidya तक: जानें स्टार किड्स के नाम और उनके अर्थ के बारे में

Sridevi की चेन्नई वाली पहली हवेली है बेहद आलीशान, जो अब 'Airbnb' द्वारा किराए पर है उपलब्ध

Taapsee Pannu और Mathias Boe की 'संगीत नाइट' थी रोशनी व मस्ती से भरी, सजावट की झलकियां आईं सामने

जब Aishwarya Rai ने 'KKHH' में 'टीना' का रोल ठुकराने की बताई थी वजह, कहा था- 'मेरी आलोचना होती..'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह पर बेटी Esha ने शेयर की लवली फोटो, एक साथ खुश दिखा कपल

जब Ajay Devgn ने Salman को उनकी Ex Aish व Vivek Oberoi को किए गए 45-50 फोन कॉल्स की दिलाई थी याद

Ankita Lokhande ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के लिए ठुकराया Karan Johar का ऑफर: रिपोर्ट

जब Rajesh Khanna ने Dimple Kapadia के तलाक न देने पर की थी बात, कहा था- 'बात तो दिलों की है..'

Jaya Bachchan-Preity Zinta ने Aish की स्पीच का उड़ाया मजाक, फैंस ने उनके व्यवहार को बताया 'अशिष्ट'

Aishwarya-Salman के बारे में खुलासा करने पर ट्रोल हुईं Smita Jaykar, फैंस ने कहा- 'नोजी आंटी'

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, जल्द नहीं करेंगे आधिकारिक!

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट