अथिया शेट्टी ने BF केएल राहुल संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'आशा है मुझे भी बुलाया जाएगा'

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने हाल ही में अपनी शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हें।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jul 13, 2022 | 11:57:20 IST

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) अपनी क्यूट केमिस्ट्री से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीरें शेयर ​करने से लेकर एक साथ स्पॉट किए जाने तक, यह जोड़ी अक्सर सुर्खियों में रहती है। कुछ समय से इनकी शादी के बंधन में बंधने की अफवाहें चल रही हैं। हाल ही में, एक रिपोर्ट में कहा गया था कि, वह अगले तीन महीनों में शादी कर लेंगे। 

'इंडिया टुडे' को एक सूत्र ने बताया है कि, “राहुल के माता-पिता हाल ही में अथिया के परिवार से मिलने के लिए मुंबई में थे। कपल ने अपने परिवारों के साथ नए घर का दौरा किया था, जहां वह कार्य की प्रगति देखने गए थे। शादी अगले तीन महीनों में मुंबई में होने की उम्मीद है। यह दोनों परिवारों के लिए एक भव्य उत्सव होगा और शादी की हर तैयारियां खुद होने वाली दुल्हन अथिया ही कर रही हैं।”

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर के बेटे तैमूर ने एंजॉय किया पहला क्रिकेट मैच, लाडले के क्यूट एक्सप्रेशंस ने जीता दिल)

अब, अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए अथिया शेट्टी के पिता व एक्टर सुनील ने एक बार और सभी के लिए अपना रुख साफ कर दिया है। यह पूछे जाने पर कि, 'क्या दोनों परिवारों ने शादी की तैयारी शुरू कर दी है?' इस पर अभिनेता ने 'रेडियो मिर्ची' से कहा, "नहीं, अभी तक कुछ भी योजना नहीं बनाई गई है!"

वहीं, कथित तौर पर अगले तीन महीनों में अपनी शादी की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए अथिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “मुझे उम्मीद है कि, मुझे 3 महीने में होने वाली शादी में आमंत्रित किया जाएगा।" इसके साथ ही उन्होंने हंसने की इमोजी भी बनाई है। 

कुछ दिनों पहले अथिया के भाई अहान शेट्टी ने भी शादी की अफवाहों का खंडन किया था। 'दैनिक भास्कर' से बात करते हुए उन्होंने कहा था, 'जहां तक ​​शादी की बात है, तो कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ऐसा कोई समारोह नहीं है, ये सब अफवाहें हैं। जब शादी ही नहीं हो रही है, तो हम आपको डेट कैसे दे सकते हैं?"

(ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा को डेट करना चाहती हैं सारा अली खान, अब एक्टर की आई प्रतिक्रिया)

इस बीच अथिया हाल ही में, राहुल के साथ जर्मनी गई थीं, जहां उनकी कमर की चोट की सर्जरी हुई थी। अब दोनों मुंबई लौट आए हैं। केएल राहुल ने 30 जून 2022 को अपने प्रशंसकों के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए बताया था कि, वह ठीक हो रहे हैं। उन्होंने लिखा था, "सभी को नमस्कार। कुछ हफ़्ते मुश्किल रहे, लेकिन सर्जरी सफल रही। मैं ठीक हो रहा हूं। ठीक होने की मेरी राह शुरू हो गई है। आपके संदेशों और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद, जल्द मिलते हैं।" अथिया ने भी अपने बॉयफ्रेंड की इसी तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुस्कुराते हुए इमोजी के साथ शेयर की थी।

(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर-मीरा राजपूत को यूरोप के रेस्टोरेंट में नहीं मिला खाना, तो पत्नी ने एक्टर को मारा ताना)

फिल​हाल, हमें अथिया और केएल राहुल की शादी का बेसब्री का इंतजार है। तो, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

गुजरात मूल के अरबपति Umar Kamani ने मॉडल Nada Adelle संग की शादी, जिसमें खर्च हुए 209 करोड़ रुपए

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर 

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'