प्रसिद्ध लेखक दुर्जोय दत्ता और अवंतिका मोहन की लव स्टोरी है बड़ी दिलचस्प, पढ़ें इनकी प्रेम कहानी

इस स्टोरी में हम आपको लेखक दुर्जोय दत्ता और उनकी पत्नी अवंतिका मोहन की रोमांच भरी लव लाइफ के बारे में बताएंगे, और इस कपल की शादी, हनीमून और प्रपोजल की अनकही कहानियों से भी आपको रूबरू कराएंगे।

By Chandrashekhar Kumar Last Updated: Sep 27, 2020 | 22:15:52 IST

भारत में अंग्रेजी के बेस्ट सेलर लेखकों (जिनकी लिखी किताबें सबसे ज्यादा बिकती हों) का रुतबा किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। उनकी लाइफस्टाइल और लव लाइफ काफी रोचक होती है। उनके उपन्यास के पात्रों की तरह उनकी निजी जिंदगी भी सस्पेंस से भरी होती है। ऐसे ही फेमस और अंग्रेजी के बेस्ट सेलर लेखक हैं दुर्जोय दत्ता (Durjoy Datta), जिन्होंने जानी-मानी मॉडल अवंतिका मोहन (Avantika Mohan) से 2016 में शादी रचाई थी। दुर्जोय जिस प्रकार अपने उपन्यासों में रोमांटिक प्यार की कहानियां बुनते हैं, वैसे ही उनकी लव लाइफ भी काफी रोमांटिक है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि दुर्जोय और अवंतिका की मुलाकात कैसे हुई? इन दोनों में पहले किसने प्रपोज किया? उनकी शादी कैसे हुई? उन्होंने अपना हनीमून कहां मनाया? इन सारे प्रश्नों का जवाब 'बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम' द्वारा लिए गए एक इंटरव्यू में इस खूबसूरत कपल ने शेयर किया था। जानने के लिए पढ़िए पूरी स्टोरी। 

प्रेम कहानी की रोमांटिक शुरुआत 

दुर्जोय दत्ता ने अपनी पहली किताब लिखने के दौरान ही पहली बार अवंतिका को देखा था। यही कारण था कि उन्होंने अपने पहले उपन्यास के मुख्य पात्र का नाम 'अवंतिका' रखा था। वह उनके दोस्त के दोस्त की फ्रेंड थीं। दिलचस्प बात यह है कि वह दुर्जोय को उनकी पहली किताब 'अफकोर्स आई लव यू' पढ़ने के बाद जान पाई थी। किताब के मुख्य पात्र का नाम 'अवंतिका' होने की वजह से इस किताब में अवंतिका की रुचि बढ़ी और वो दुर्जोय के प्रति आकर्षित हुई। इसके बाद दोनों में बॉन्डिंग बढ़ी और अवंतिका ने ही पहली बार दुर्जोय को डेट पर जाने का प्रस्ताव रखा।

जीवनसाथी के सपोर्ट ने बनाया बेस्ट सेलर लेखक 

लिखने के प्रति जुनून और जीवनसाथी के सपोर्ट ने दुर्जोय दत्ता को अंग्रेजी का बेस्ट सेलर लेखक बना दिया है। दुर्जोय की लाइफ में अवंतिका के आने के बाद उन्होंने अपने करियर में कई बेस्ट सेलिंग किताबें लिखी हैं। इनमें 'अफकोर्स आई लव यू', 'टिल आई फाइंड समवन बेटर', 'नाउ दैट यू आर रिच लेट्स फॉल इन लव', 'वर्ल्ड्स बेस्ट फ्रेंड', 'द गर्ल ऑफ माई ड्रीम' और 'इफ इट्स नॉट फॉरएवर...इट्स नॉट लव' जैसी चर्चित किताबें शामिल हैं। 

स्पेशल थी वेडिंग प्रपोजल  

दुर्जोय ने बेहद ही क्रिएटिव तरीके से अवंतिका को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिससे वो काफी इंप्रेस और आश्चर्यचकित हो गई थीं। उन्होंने अपनी पत्नी को फेस-टू-फेस प्रपोज नहीं किया था, बल्कि इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया। दुर्जोय ने ट्विटर पर रोमांटिक अंदाज में लिखा था कि, ''हाय! मैं अगले दो घंटे के लिए ऑनलाइन हूं, क्योंकि मुझे बताना है कि मैं अवंतिका से शादी करना चाहता हूं।'' साथ ही उन्होंने 'मैरी मी अवंतिका' के हैशटैग के साथ ट्विटर पर कई ट्वीट किए, जिसमें अपने प्रशंसकों से अवंतिका को शादी के लिए मनाने में मदद मांगी। 

किताब की प्रत्येक महिला पात्रों की प्रेरणा हैं अवंतिका 

दिलचस्प बात यह है कि जिस समय दुर्जोय अवंतिका को शादी के लिए प्रपोज कर रहे थे, उस वक्त अवंतिका एक फ्लाइट में थी। एक अन्य ट्वीट में दुर्जोय ने लिखा था कि, ''मैं एक लड़की के प्यार में हूं। हैरानी की बात नहीं है कि उस लड़की का नाम अवंतिका है। वह मेरे प्रत्येक महिला पात्रों को प्रेरित करती हैं।'' वहीं, अवंतिका ने दुर्जोय के प्रपोजल के बारे में बात करते हुए कहा था कि, ''यह प्रपोजल मेरी कल्पना से परे था और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं कैसे रिएक्ट करूं।'' आपको जानकर हैरानी होगी कि दुर्जोय के अधिकांश उपन्यासों के पात्रों का नाम अंग्रेजी के 'ए' अक्षर से शुरू होता है, जिसका शाब्दिक अर्थ लोग 'अवंतिका' से जोड़ कर देखते हैं।

कमाल की रही वेडिंग इवेंट 

लंबे समय तक डेटिंग के बाद इस हॉट कपल ने बेहद ही धूमधाम तरीके से मार्च 2016 को शादी रचाई थी। वेडिंग इवेंट के बारे में बात करते हुए दुर्जोय ने कहा था कि, ''यह कभी न भूलने वाला लम्हा था, जिसमें बहुत सारे संगीत और डांस के कार्यक्रम आयोजित हुए थे। शादी के समारोह में 3 दिनों तक लंबी पार्टी चली थी। मैंने पहली बार किसी मंच पर डांस किया और मैं उस वक्त काफी नर्वस था।'' वहीं, अवंतिका भी दुल्हन की लिबास में डांस करते वक्त काफी शरमा रही थीं। 

हनीमून का रोमांचकारी अनुभव 

शादी के बाद किसी भी कपल का हनीमून काफी रोमांचकारी अनुभव होता है। इस कपल का हनीमून भी काफी प्यार भरा रहा और इस दौरान दोनों ने ढेर सारी मस्ती की थी। इन्होंने अपना हनीमून पेरू में मनाने का प्लान किया था, लेकिन वीजा प्रॉब्लम के कारण वो वहां नहीं जा पाए थे। इसके बाद उन्होंने हनीमून मनाने के लिए तंजानिया जाने का फैसला किया था, क्योंकि वहां भारतीय नागरिकों को अग्रिम वीजा की जरूरत नहीं होती। तंजानिया में इस कपल ने वहां के प्राकृतिक वातावरण का भरपूर लुत्फ उठाया था। 

साहसी है यह कपल 

तंजानिया स्थित 'दार-एस-सलाम' पहुंचने के बाद इस जोड़ी ने पर्वत 'माउंट किलिमंजारो' पर चढ़ने का साहसिक निर्णय लिया। दरअसल, 'माउंट किलिमंजारो' अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है और वहां एक सप्ताह तक रुक कर हनीमून मनाना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण टास्क था। इसके बावजूद इन्होंने अपने तंजानिया टूर को एन्जॉय किया। दुर्जोय ने इंटरव्यू में बताया था कि, ''तंजानिया का दृश्य मन को सुकून देने वाला था और वो दावा कर सकते हैं कि उन्होंने अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी को फतह किया है।''

दोनों एक-दूसरे की खूबियों पर हैं फिदा 

एक जीवनसाथी के रूप में इस जोड़ी को एक-दूसरे की खूबियां खूब पसंद हैं। दुर्जोय अपनी पत्नी अवंतिका को दयालु और अच्छा इंसान मानते हैं। उन्हें अपनी पत्नी की सुंदरता और स्टाइल सेंस अच्छी लगती है। उनकी नजर में अवंतिका एक पति की देखभाल करने वाली सजग महिला हैं। वहीं, अवंतिका को अपने पति की क्यूटनेस बहुत आकर्षित करती हैं। वह उनकी राइटिंग की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्हें महिलाओं को सम्मान करने वाला इंसान मानती हैं। (ये भी पढ़ें: गौतमी गाडगिल और राम कपूर की लव स्टोरी: वैलेंटाइन डे को कपल ने रचाई थी शादी, पढ़ें इनकी प्रेम कहानी)

शादी के बाद नहीं बदली कपल की लाइफ 

आमतौर पर शादी के बाद कपल्स के रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन इस कपल के बीच समय के साथ प्यार मजबूत होता गया। सोशल मीडिया पर ये दोनों अपनी हर छोटी-बड़ी खुशियां शेयर करते हैं। 'बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम' द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में अवंतिका ने कहा था कि, ''शादी के बाद मेरी जिंदगी में बहुत बदलाव नहीं आया है। अभी भी वैसे ही जीते हैं, जैसे पहले जिया करते थे।'' वहीं, दुर्जोय ने इंटरव्यू में कहा था कि, ''गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड से पति-पत्नी बनने के बाद हम दोनों की जिंदगी में जॉइंट एकाउंट के अलावा वास्तव में कोई बदलाव नहीं आया है।''

दुर्जोय एक अच्छे पति या राइटर? 

अवंतिका ने अपने पति के बारे में खुलासा किया था कि, ''अपनी निजी जिंदगी के मुकाबले वह अपनी किताबों में ज्यादा रोमांटिक हैं, लेकिन अपनी रचनाओं के मुख्य पात्रों की तुलना में वह एक बेहतर इंसान हैं।'' (ये भी पढ़ें: फर्स्ट डेट पर निक के 'किस' न करने से क्यों अपसेट हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा? जानिए पूरा किस्सा)

हनीमून के लम्हों को दोबारा जीने की ख्वाहिश 

हनीमून के लम्हों को यह कपल एक-दूसरे के साथ फिर जीना चाहता है। एक सवाल के जवाब में दुर्जोय ने कहा था कि, ''मैं एक बार फिर 'माउंट किलिमंजारो' की चोटियों पर चढ़ना चाहता हूं। हम लोग वहां 6 दिनों तक बिना फोन, संगीत, मनोरंजन और किताबों के एक-दूसरे के साथ रहे थे। विहंगम पहाड़ की चोटियों पर हुई परेशानियों और दर्द के बावजूद हम लोग खुश थे।'' दरअसल, इस कपल ने वहां खूबसूरत होटलों, पूल और स्पा में 3 दिनों तक लाइफ को बहुत एन्जॉय किया था। ये सारी यादें उन्हें उत्साह और रोमांच से भर देती हैं। 

एक-दूसरे को गिफ्ट देना है पसंद 

ये दोनों एक-दूसरे की जरूरतों को समझते हैं। दुर्जोय ने अपनी पत्नी की गिफ्ट च्वाइस के बारे में बात करते हुए बताया था कि, ''वह हैंड बैग्स रखना पसंद करती थीं, इसलिए मैंने उन्हें हैंड बैग गिफ्ट किया था। लेकिन इसके बाद उन्होंने कभी इसमें रुचि नहीं दिखाई। वास्तव में, मौजूदा समय में वह कंधे की पट्टियों वाला बैग रखना पसंद करती हैं।'' वहीं, अवंतिका ने अपने पति की पसंद के बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि, ''वह अपने ऊपर पैसा खर्च करने से बचते हैं, लेकिन उन्हें कपड़े, घड़ियां और जूते पसंद हैं। इसलिए मैं उनकी जरूरत की सारी चीजें खुद खरीदती हूं।''

सोशल मीडिया पर शेयर की पैरेंट्स बनने की खुशी 

ये दोनों 24 जुलाई 2017 को माता-पिता बन गए और इनके घर नन्ही परी बनकर बिटिया रायना दत्ता (Rayna Datta) आईं। इस कपल ने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर पहली बार पैरेंट्स बनने की खुशी जाहिर की थी। अक्सर, इन्हें अपनी क्यूट सी बेटी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए देखा जाता है। (ये भी पढ़ें: शादी के बाद पहली बार सिंदूर के साथ कुछ ऐसी नज़र आईं ये 11 टीवी अभिनेत्रियां)

 

 

इस खूबसूरत कपल के बीच का प्यार, समर्पण, आपसी सद्भाव और दोस्ताना व्यवहार अन्य लाखों कपल्स के लिए एक मिसाल है। इनकी प्रेम कहानी में जीवनसाथी के प्रति सम्मान और अटूट प्रेम की झलक मिलती है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात